ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Charkhi Dadri News: दादरी में बारिश से 40% फसलें बर्बाद, 5 दिन और बरसात का अलर्ट

On: सितम्बर 1, 2025 1:29 अपराह्न
Follow Us:
Charkhi Dadri News: दादरी में बारिश से 40% फसलें बर्बाद, 5 दिन और बरसात का अलर्ट
Join WhatsApp Group

Charkhi Dadri News (दादरी) : जिले में लगातार हो रही बारिश ने मौसम को खुशनुमा बनाया हुआ है। बारिश के साथ लग रही ठंडी हवाएं आगामी ठंड का आभास कर रही हैं। जिले में पिछले कुछ सालों अपेक्षा अगस्त माह में रिकार्ड तोड़ बारिश दर्ज की गई है। जिससे किसानों को काफी नुकसान उठना पड़ा है।

किसानों की फसल लगभग 40 प्रतिशत तक खराब हो चुकी है और अब आगामी फसल को लेकर भी किसानों के मन में संशय बना हुआ है कि बुआई हो पाएगी या नहीं हो पाएगी। रविवार को हुई बारिश में तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को दोपहर बाद हुई बारिश से पहले आसमान में काले बादल व ठंडी हवाएं चलती रही।

तापमान में और गिरावट के आसार

हरियाणा में मधुमक्खी पालन पर बीमा सुरक्षा लागू, 50 रुपये में मिलेगा 1250 रुपये तक का क्लेम | haryana-mukhyamantri-bagwani-bima-yojana-beekeeping-insurance-claim
हरियाणा में मधुमक्खी पालन पर बीमा सुरक्षा लागू, 50 रुपये में मिलेगा 1250 रुपये तक का क्लेम

मौसम विशेषज्ञ डा. मदन लाल खिचड़ ने बताया कि मानसून एक बार फिर से सक्रिय होने के कारण आगामी 5 दिनों में भी बारिश के आसार बने रहने की संभावना है। बारिश के कारण तापमान में और भी गिरावट आने की संभावना है। जिले में कहीं कहीं पर ठंडी हवाएं चलती रहेंगी।

दोपहर बाद इंद्र देव ने अपनी प्रसन्नता जाहिर करते हुए लगभग 3 घंटे तक रूक रूक कर बरसते रहे। शनिवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि शनिवार को तापमान 32 और 26 डिग्री दर्ज किया गया था।

जिले में लगातार हो रही बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली वहीं बारिश के कारण किसानों चेहरे मुरझा गए हैं। क्योंकि किसानों की ज्वार, ग्वार, बाजरा, कपास और मूंग आदि में लगभग 40 प्रतिशत तक नुकसान हो गया है।

गेहूं-सरसों की बिजाई पर नहीं होगी डीएपी की किल्लत, हरियाणा पहुंचा खाद का नया रैक | haryana-fertilizer-supply-dap-urea-rabi-crops-wheat-mustard-sowing
गेहूं-सरसों की बिजाई पर नहीं होगी डीएपी की किल्लत, हरियाणा पहुंचा खाद का नया रैक

फसलों में हो रहा है नुकसान : कृषि विशेषज्ञ

कृषि विशेषज्ञ डा. चंद्रभान श्योराण ने बताया कि जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण लगभग सभी फसलों में नुकसान हो रहा है। जिससे किसानों को काफी आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि यदि आगामी दिनों में भी बारिश यूँ ही होती रहेगी तो सभी फसलें पूरी तरह नष्ट हो सकती हैं।

औषधीय पौधों की खेती कैसे शुरू करें? जानिए शतावर, मूसली और मेंथा का सटीक बाजार भाव | medicinal-plants-farming-shatavari-mentha-ashwagandha-profit-cost-market-rate
औषधीय पौधों की खेती कैसे शुरू करें? जानिए शतावर, मूसली और मेंथा का सटीक बाजार भाव

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment