ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Dairy Farming: 8 भैंसों से शुरू किया, अब 25 लाख की कमाई! सिरसा के किसान की डेयरी ने मचाया धमाल

On: September 2, 2025 11:40 AM
Follow Us:
Dairy Farming: 8 भैंसों से शुरू किया, अब 25 लाख की कमाई! सिरसा के किसान की डेयरी ने मचाया धमाल
Join WhatsApp Group

Dairy Farming Success नाथूसरी चौपटा (सिरसा) : सिरसा के एमएससी पास किसान अक्षय कई बड़ी कंपनियों को दूध सप्लाई करते हैं। उनके पास 180 दूध देने वाली भैंस हैं। यही नहीं उन्होंने 15 लोगों को रोजगार दिया है। वर्तमान में अक्षय के पास कुल 350 से अधिक पशु हैं, जिनमें से 180 भैंसें रोजाना दूध देती हैं।

इन भैंसों से प्रतिदिन करीब 1300 लीटर दूध सिरसा जिले के गांव रूपावास निवासी एमएससी (गणित) पास अक्षय कुमार जेवलिया ने साल 2017 में 8 पशुओं के साथ दूध व्यवसाय शुरू किया था। आज उनके पास 350 से अधिक पशु हैं। इनमें से 180 भैंस नियमित रूप से दूध देती हैं, जिनसे उन्हें प्रतिमाह 25 लाख रुपए से ज्यादा की आय होती है।

नौकरी नहीं, रोजगार देने का सपना

रुक-रुककर बारिश से धान को राहत, लीफ फोल्डर का असर काफी कम | yamunanagar-rainfall-paddy-crop-rice-leaf-folder-pest-august-2026
रुक-रुककर बारिश से धान को राहत, लीफ फोल्डर का असर काफी कम

अक्षय ने उच्च शिक्षा पूरी करने के बाद किसी नौकरी के लिए आवेदन नहीं किया। उनका सपना रोजगार पाने वाला नहीं, बल्कि देने वाला बनना था। उन्होंने खेत में डेयरी फार्मिंग की नींव रखी और पशुपालन को व्यवस्थित तरीके से शुरू किया। उनके पास सीमित संसाधन थे, लेकिन कभी हार नहीं मानी।

दूध के साथ घी और खाद का बिजनेस

नवाचार और तकनीक का इस्तेमाल करते हुए धीरे-धीरे अपने व्यवसाय को बढ़ाया। दूध को वे सिरसा और आसपास के जिलों में बेचते हैं। उनका दूध स्थानीय बाजार के अलावा कई बड़े ब्रांड्स को भी सप्लाई होता है।

हरियाणा में DSR करने वाले किसानों को मिल सकते हैं 6 हजार रुपये प्रति एकड़, 2026-2030 की नई योजना तैयार | haryana-dsr-scheme-2026-paddy-alternative-crops-incentive-plan
हरियाणा में DSR करने वाले किसानों को मिल सकते हैं 6 हजार रुपये प्रति एकड़, 2026-2030 की नई योजना तैयार

डेयरी फार्म से हर महीने 25 लाख रुपए की दूध की बिक्री हो रही है। इसके अलावा वे दूध से बने उत्पादों जैसे घी और गोबर से बनी जैविक खाद का भी उत्पादन कर रहे हैं। डेयरी फार्म के माध्यम से अक्षय ने 15 लोगों को स्थायी रोजगार भी उपलब्ध कराया है।

8 भैंसों ने जीते 11 पुरस्कार

अक्षय की मेहनत का असर उनके पशुओं पर भी साफ दिखता है। उनकी 8 भैंस अब तक राज्य स्तरीय और जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक दूध उत्पादन के लिए 11 बार इनाम जीत चुकी हैं। इससे उनके डेयरी फार्म की प्रतिष्ठा और भी बढ़ी है।

मल्टी वैरायटी मैंगो फार्मिंग : एक ही पेड़ पर उगेंगे दशहरी, लंगड़ा और चौसा, किसानों के लिए कमाल की है यह तकनीक
मल्टी वैरायटी मैंगो फार्मिंग : एक ही पेड़ पर उगेंगे दशहरी, लंगड़ा और चौसा, किसानों के लिए कमाल की है यह तकनीक

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment