Haryana kharif MSP: Farmers will get support price and payment within 72 hours, know how much MSP price has increased on crops: (हरियाणा खरीफ फसल MSP 2025) को लेकर हरियाणा सरकार ने किसानों के लिए राहतभरी पहल शुरू की है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने बताया कि खरीफ सीजन 2025-26 की तैयारियां पूरी तरह शुरू हो चुकी हैं। किसानों की उपज को पूरी पारदर्शिता के साथ खरीदने के लिए राज्य में व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं।
राज्य सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा, जिससे उन्हें अपनी मेहनत का वाजिब मूल्य मिल सके। (Haryana agriculture news) इस योजना के तहत किसान मंडियों में अपनी उपज लेकर जाएंगे, और सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बिक्री कर सकेंगे।
राज्यभर में मंडियों में होंगे खरीद केंद्र Haryana kharif MSP
खरीफ फसलों की खरीद के लिए अलग-अलग मंडियों में विशेष केंद्र बनाए गए हैं। धान (कॉमन) का (Minimum Support Price Haryana) ₹2369 और ग्रेड A धान ₹2389 प्रति क्विंटल तय किया गया है। इसी तरह बाजरा ₹2775, मक्का ₹2400, ज्वार (हाइब्रिड) ₹3699 और मालदांडी ₹3749 प्रति क्विंटल मिलेगा।
दालों की श्रेणी में अरहर ₹8000, मूंग ₹8768, उड़द ₹7800, मूंगफली ₹7263, सोयाबीन ₹5328, तिल ₹9846 और नाइजर सीड्स/काला तिल ₹9537 प्रति क्विंटल (MSP crops Haryana) तय किया गया है। राज्यभर में धान के लिए 246, बाजरा के लिए 92, अरहर के लिए 22 और तिल जैसे फसलों के लिए भी अलग-अलग खरीद केंद्र खोल दिए गए हैं।
72 घंटे में होगा किसानों को भुगतान
राज्य मंत्री ने यह भरोसा दिलाया कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। मंडियों में पहुंचने वाले किसानों की उपज की खरीद पूरी सुविधा के साथ की जाएगी। सरकार की योजना के अनुसार, फसल बिक्री के बाद 72 घंटे के अंदर किसानों को उनका पैसा डीबीटी (DBT किसान भुगतान) के जरिए सीधे बैंक खातों में भेजा जाएगा।
सरकार की यह पहल (MSP procurement Haryana) किसानों के भरोसे को बढ़ाएगी और उन्हें पारदर्शी तरीके से उनकी उपज का मूल्य सुनिश्चित करेगी। किसान अब बिना चिंता के अपनी फसल मंडी में बेच सकते हैं और जल्दी भुगतान प्राप्त कर सकते हैं।












