ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana News: लगातार बारिश ने बढ़ाई किसानों की टेंशन, 70% फसलें बर्बाद, 6 सितंबर तक और बारिश का अलर्ट!

On: सितम्बर 4, 2025 5:25 अपराह्न
Follow Us:
Haryana News: लगातार बारिश ने बढ़ाई किसानों की टेंशन, 70% फसलें बर्बाद, 6 सितंबर तक और बारिश का अलर्ट!
Join WhatsApp Group

Haryana News, इमलोटा (चरखी दादरी) : जिले में लगातार हो रही बारिश ने जहां लोगों की मुसीबतें बढ़ाई हुई हैं, वहीं बुधवार को बारिश की कमी के चलते लोगों ने राहत की सांस ली। जिले में पिछले कुछ सालों अपेक्षा सितंबर माह में रिकार्ड तोड़ बारिश दर्ज की गई है। जिससे किसानों को काफी नुकसान उठना पड़ा है।

किसानों की फसल लगभग 70 प्रतिशत तक खराब हो चुकी है और अब आगामी फसल को लेकर भी किसानों के मन में संशय बना हुआ है कि बुआई हो पाएगी या नहीं हो पाएगी। बुधवार को आसमान में काले बादल व ठंडी हवाओं चलती रही। बुधवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल फिर खुला: हरियाणा सरकार ने दोबारा शुरू किया फसल पंजीकरण, जानें प्रक्रिया | meri-fasal-mera-byora-portal-reopens-kharif-registration-haryana-farmers
मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल फिर खुला: हरियाणा सरकार ने दोबारा शुरू किया फसल पंजीकरण, जानें प्रक्रिया

हालांकि मंगलवार को बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई थी और अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया था। जिले में लगातार हो रही बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं बारिश के कारण किसानों के चेहरे मुरझा गए हैं। क्योंकि किसानों की ज्वार, ग्वार, बाजरा, कपास और मूंग आदि में लगभग 70 प्रतिशत तक नुकसान हो गया है।

अभी और तापमान गिरने की उम्मीद

रुक-रुककर बारिश से धान को राहत, लीफ फोल्डर का असर काफी कम | yamunanagar-rainfall-paddy-crop-rice-leaf-folder-pest-august-2026
रुक-रुककर बारिश से धान को राहत, लीफ फोल्डर का असर काफी कम

मौसम विशेषज्ञ डा. मदन लाल खिचड़ ने बताया कि मानसून एक बार फिर से सक्रिय होने के कारण आगामी 6 सितंबर तक बारिश के आसार बने रहने की संभावना है। बारिश के कारण तापमान में और भी गिरावट आने की संभावना है।

फसलें हो चुकी लगभग खराब : कृषि विशेषज्ञ

हरियाणा में DSR करने वाले किसानों को मिल सकते हैं 6 हजार रुपये प्रति एकड़, 2026-2030 की नई योजना तैयार | haryana-dsr-scheme-2026-paddy-alternative-crops-incentive-plan
हरियाणा में DSR करने वाले किसानों को मिल सकते हैं 6 हजार रुपये प्रति एकड़, 2026-2030 की नई योजना तैयार

कृषि विशेषज्ञ डा. चंद्रभान श्योराण ने बताया कि जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण लगभग सभी फसलों में नुकसान हो रहा है और लगभग सभी फसलें खराब हो चुकी हैं। जिससे किसानों को काफी आर्थिक नुकसान होने की संभावना है।

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment