ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Krishi News: गन्ना उत्पादक किसानों को सरकार देगी पांच हजार रुपये प्रति एकड़ तक का अनुदान

On: नवम्बर 19, 2025 4:55 अपराह्न
Follow Us:
Krishi News: गन्ना उत्पादक किसानों को सरकार देगी पांच हजार रुपये प्रति एकड़ तक का अनुदान
Join WhatsApp Group

पानीपत (Krishi News): गन्ना उत्पादक किसानों को सरकार पांच हजार रुपये प्रति एकड़ तक का अनुमान देगी। सरकार ने तकनीकी मिशन के तहत किसानों को यह बड़ी राहत दी है।

जिला के सहायक गन्ना विकास अधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि गन्ना खेती को प्रोत्साहित करने के लिए हरियाणा सरकार ने वर्ष 2025-26 के लिए गन्ना तकनीकी परियोजना (टेक्नोलॉजी मिशन ऑफ शुगर केन) के तहत बड़ी राहत की घोषणा की है।

रुक-रुककर बारिश से धान को राहत, लीफ फोल्डर का असर काफी कम | yamunanagar-rainfall-paddy-crop-rice-leaf-folder-pest-august-2026
रुक-रुककर बारिश से धान को राहत, लीफ फोल्डर का असर काफी कम

Krishi News: अनुदान राशि प्रदान की जाएगी

इस योजना का उद्देश्य प्रदेश में गन्ना उत्पादन क्षेत्र को बढ़ाना और किसानों को आधुनिक खेती तकनीकों से जोड़ना है। इसके अंतर्गत किसानों को विभिन्न विधियों और अनुशंसित किस्मों की बिजाई पर आकर्षक अनुदान राशि प्रदान की जाएगी।

उन्होंने बताया कि गन्ना बीज नर्सरी स्थापित करने पर पांच हजार रुपये प्रति एकड़, चौड़ी खुढ़ विधि से बिजाई पर तीन हजार रुपये प्रति एकड़, एकल आंख विधि से बिजाई पर तीन हजार रुपये प्रति एकड़, किस्म सीओ -15023 की बिजाई पर पांच हजार रुपये प्रति एकड़, किस्म सीओ -15023 का बीज अन्य किसानों को बेचने पर पांच हजार रुपये प्रति एकड़ निर्धारित है।

हरियाणा में DSR करने वाले किसानों को मिल सकते हैं 6 हजार रुपये प्रति एकड़, 2026-2030 की नई योजना तैयार | haryana-dsr-scheme-2026-paddy-alternative-crops-incentive-plan
हरियाणा में DSR करने वाले किसानों को मिल सकते हैं 6 हजार रुपये प्रति एकड़, 2026-2030 की नई योजना तैयार

31 दिसंबर तक आवेदन का मौका

उन्होंने बताया कि एक किसान किसी एक मद में अधिकतम पांच एकड़ तक इस योजना का लाभ ले सकता है। जो किसान गन्ना बिजाई के लिए प्रदर्शन प्लांट लगाना चाहते हैं, वे कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, हरियाणा की वेबसाइट पर 31 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना के लिए किसानों का मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है।

मल्टी वैरायटी मैंगो फार्मिंग : एक ही पेड़ पर उगेंगे दशहरी, लंगड़ा और चौसा, किसानों के लिए कमाल की है यह तकनीक
मल्टी वैरायटी मैंगो फार्मिंग : एक ही पेड़ पर उगेंगे दशहरी, लंगड़ा और चौसा, किसानों के लिए कमाल की है यह तकनीक

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment