MSP Increase wheat and mustard!: नई दिल्ली | दशहरा से पहले किसानों के लिए खुशखबरी! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है।
केंद्र सरकार ने गेहूं, सरसों और अन्य फसलों की MSP बढ़ाकर किसानों को बड़ी राहत दी है। ये कदम न सिर्फ किसानों की आय बढ़ाएगा, बल्कि खेती को और मजबूत करेगा।
MSP में बंपर बढ़ोतरी MSP Increase
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि गेहूं का नया MSP 2585 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। जौ का MSP 2150 रुपये, चना का 5875 रुपये और मसूर का 7000 रुपये प्रति क्विंटल होगा। ये बढ़ोतरी किसानों के लिए त्यौहारी सीजन में किसी सौगात से कम नहीं है।
सरसों किसानों के लिए खुशखबरी
सरसों उत्पादकों के लिए भी अच्छी खबर है। सरकार ने सरसों का MSP 6200 रुपये और कुसुम का 6540 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि MSP में ये बढ़ोतरी गेहूं और तिलहन की बुआई को बढ़ावा देगी, जिससे किसानों को ज्यादा मुनाफा होगा।
नई MSP की पूरी डिटेल
- गेहूं: नया MSP 2585 रुपये (पहले 2425 रुपये, 160 रुपये की बढ़ोतरी)
- सरसों: नया MSP 6200 रुपये (पहले 5950 रुपये, 250 रुपये की बढ़ोतरी)
- जौ: नया MSP 2150 रुपये (पहले 1980 रुपये, 170 रुपये की बढ़ोतरी)
- चना: नया MSP 5875 रुपये (पहले 5650 रुपये, 225 रुपये की बढ़ोतरी)
- सूरजमुखी (कुसुम): नया MSP 6540 रुपये (पहले 5940 रुपये, 600 रुपये की बढ़ोतरी)













