ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Paddy crop disease: धान की फसल पर खतरा! पानी जमा हुआ तो बर्बाद होगी फसल, इन टिप्स से करें बचाव!

On: सितम्बर 5, 2025 8:00 अपराह्न
Follow Us:
Paddy crop disease: धान की फसल पर खतरा! पानी जमा हुआ तो बर्बाद होगी फसल, इन टिप्स से करें बचाव!
Join WhatsApp Group

Paddy crop disease, हिसार। खेतों में लगातार अधिक पानी जमा रहने से धान की फसल में जीवाणु अंगमारी की उत्पत्ति की संभावना बढ़ जाती है। ऐसी समस्या सड़क के साथ व नहर की नालियों के साथ जहां पेड़ों की छाया हो, ज्यादा दिखाई देती है। इसलिए खेतों में अधिक पानी जमा न रहने दें। अगर किसी खेत में बीमारी दिखाई दे तो उस खेत का पानी रोग रहित खेत में न जाने दें।

धान में जीवाणु अंगमारी से बचाव

20% तक बढ़ेगी अगली फसल की पैदावार, खरीफ बीज भंडारण के ये वैज्ञानिक नियम अपनाएं किसान | kharif-seed-storage-scientific-methods-moisture-guidelines-farmers
20% तक बढ़ेगी अगली फसल की पैदावार, खरीफ बीज भंडारण के ये वैज्ञानिक नियम अपनाएं किसान

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बीआर काम्बोज ने बताया कि आभासी प्रभावित बालियों के ऊपर कागज की थैली चढ़ाकर बालियों को आधार से काटकर नष्ट कर दें। सीधी बिजाई द्वारा बीज खेत में इस माह नमी की कमी न रहे व नाइट्रोजन खाद का तीसरा भाग इस माह में डालें।

हरियाणा में सफेद व भूरे तेले से बचाव के लिए 330 मिलीलीटर बुप्रोफेजिन ट्रिब्यून 25 एससी को 200 लीटर पानी में मिलाकर प्रति एकड़ छिड़कें। आभासी कंडुआ (फाल्स स्मट) बीमारी की रोकथाम के लिए 500 ग्राम कॉपर ऑक्सीक्लोराइड दवा प्रति एकड़ 200 लीटर पानी में मिलाकर 50 प्रतिशत बाली निकलने की अवस्था में छिड़काव करें। सिंचाई 5-6 सेंटीमीटर से अधिक गहरी कभी न करें। संभव हो तो पानी हर सप्ताह बदलते रहें।

गेहूं-चना छोड़ अपनाई रोजल हिबिस्कस की खेती, खेत में खिले फूल देख कृषि वैज्ञानिक भी हैरान | sagar-farmer-anmol-dubey-organic-roselle-hibiscus-farming-bina
गेहूं-चना छोड़ अपनाई रोजल हिबिस्कस की खेती, खेत में खिले फूल देख कृषि वैज्ञानिक भी हैरान

गन्ने में लाल सड़न रोग दिखे तो रोगग्रस्त पौधे उखाड़ दें

गन्ने की फसल में वर्षा के पानी के निकास का प्रबंध अवश्य करें। यदि ईख की बंधाई न की गई लें। यदि कंडुआ रोग नज़र आए तो माह में बंधाई का काम पूरा कर सावधानी से गन्ने की दुमों के ऊपर थैली चढ़ाकर नीचे से काट लें और फिर पूरे पौधे को उखाड़कर नष्ट कर दें। लाल सड़न रोग के प्रकोप से ऊपर से प्रायः तीसरी पत्ती पीली पड़ने लगती है।

कम बारिश के बीच करनाल-कुरुक्षेत्र ने कैसे बचाई फसल, जानिए उत्पादन के पूरे आंकड़े | haryana-monsoon-2026-paddy-production-loss-drought-impact-district-wise-report
कम बारिश के बीच करनाल-कुरुक्षेत्र ने कैसे बचाई फसल, जानिए उत्पादन के पूरे आंकड़े

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment