ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Parwal Farming: नवंबर में लगाएं परवल, 3 साल तक बंपर कमाई! पूरी गाइड

On: नवम्बर 1, 2025 8:39 पूर्वाह्न
Follow Us:
Parwal Farming: नवंबर में लगाएं परवल, 3 साल तक बंपर कमाई! पूरी गाइड
Join WhatsApp Group

Parwal Farming in November: अगर नवंबर में आप ऐसी फसल लगाना चाहते हैं जो आपकी जेब भर दे, तो परवल की खेती बेस्ट ऑप्शन है। देश में ढेर सारी सब्जियां उगाई जाती हैं और बाजार में इनकी डिमांड कभी कम नहीं होती।

यही वजह है कि भारत के किसान बड़े स्तर पर सब्जियों की खेती कर रहे हैं। इस मौसम में परवल की बुवाई करें तो अच्छी कमाई पक्की है। खास बात ये कि परवल की बेल तेजी से बढ़ती है और एक बार बुवाई करने पर कई साल तक फसल मिलती रहती है।

हर राज्य में पसंद, बिहार-बंगाल टॉप प्रोड्यूसर Parwal Farming

परवल की सब्जी पूरे देश में चाव से खाई जाती है। इसकी खेती से किसान सालों तक अच्छी पैदावार ले सकते हैं। मुख्य रूप से ये फसल बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, असम, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, केरल और तमिलनाडु में उगाई जाती है। इनमें बिहार और पश्चिम बंगाल सबसे बड़े उत्पादक हैं।

20% तक बढ़ेगी अगली फसल की पैदावार, खरीफ बीज भंडारण के ये वैज्ञानिक नियम अपनाएं किसान | kharif-seed-storage-scientific-methods-moisture-guidelines-farmers
20% तक बढ़ेगी अगली फसल की पैदावार, खरीफ बीज भंडारण के ये वैज्ञानिक नियम अपनाएं किसान

खेत तैयार करें, मिट्टी भुरभुरी करें

अगर परवल की खेती का प्लान है, तो सबसे पहले खेत की अच्छी जुताई करें और मिट्टी को भुरभुरा बना लें।
मंडप बनाएं, बेल तेजी से बढ़ेगी
परवल की खेती में खेत में कई स्टेप्स फॉलो करने पड़ते हैं। क्योंकि परवल की बेल को सहारा देने के लिए बांस या तार का मंडप बनाना जरूरी है। इससे बेल बहुत तेजी से फैलती है।

रोपाई का तरीका: 2.5-3 फीट की दूरी

परवल के पौधे बेल के टुकड़ों से तैयार किए जाते हैं, जिन्हें 2.5 से 3 फीट की दूरी पर लगाते हैं। दोमट या हल्की मिट्टी में बुवाई करें, ये फसल के लिए बेस्ट रहेगी।

परवल की तुड़ाई का समय

परवल की खेती किसानों के लिए फायदेमंद सौदा है। नवंबर में बुवाई करें तो 5-6 महीने बाद यानी अप्रैल-मई में तुड़ाई शुरू हो जाती है। खासियत ये कि एक बार बुवाई से 2 से 3 साल तक लगातार पैदावार मिलती रहती है।

गेहूं-चना छोड़ अपनाई रोजल हिबिस्कस की खेती, खेत में खिले फूल देख कृषि वैज्ञानिक भी हैरान | sagar-farmer-anmol-dubey-organic-roselle-hibiscus-farming-bina
गेहूं-चना छोड़ अपनाई रोजल हिबिस्कस की खेती, खेत में खिले फूल देख कृषि वैज्ञानिक भी हैरान

कितनी होगी कमाई?

परवल की डिमांड सर्दी-गर्मी दोनों में बनी रहती है। गर्मियों में दाम ₹40 से ₹100 प्रति किलो तक पहुंच जाते हैं, जिससे कमाई शानदार हो जाती है। एक बीघा खेत में खेती करें तो सालाना ₹60,000 से ₹80,000 तक मुनाफा कमा सकते हैं।

कम बारिश के बीच करनाल-कुरुक्षेत्र ने कैसे बचाई फसल, जानिए उत्पादन के पूरे आंकड़े | haryana-monsoon-2026-paddy-production-loss-drought-impact-district-wise-report
कम बारिश के बीच करनाल-कुरुक्षेत्र ने कैसे बचाई फसल, जानिए उत्पादन के पूरे आंकड़े

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment