PM Kisan 21st Installment: दिल्ली : देश के करोड़ों किसान दिवाली से पहले प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की 21वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
इस बार किसानों के बीच थोड़ी बेचैनी है क्योंकि कुछ किसानों को किस्त पहले ही मिल चुकी है, जबकि बाकी को अभी इंतजार है। अगर आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं, तो सबसे पहले चेक करें कि आपका नाम बेनिफिशियरी लिस्ट (PM Kisan Beneficiary List) में है या नहीं। नाम न होने पर ₹2000 की राशि खाते में नहीं आएगी।
इस बार कई किसानों को लिस्ट से हटाया जा रहा है, इसलिए अपना रजिस्ट्रेशन, बैंक डिटेल्स और e-KYC तुरंत अपडेट कर लें।
किसे पहले मिली किस्त, बाकी क्यों इंतजार? PM Kisan 21st Installment
केंद्र सरकार ने पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के करीब 27 लाख किसानों को राहत के तौर पर ₹2000 की किस्त पहले जारी कर दी है। इन राज्यों में हाल की बाढ़ और प्राकृतिक आपदा से किसानों को भारी नुकसान हुआ था। सरकार ने एडवांस किस्त भेजी ताकि त्योहार से पहले किसान कुछ राहत महसूस कर सकें।
बाकी राज्यों के किसानों के लिए अक्टूबर के आखिरी हफ्ते तक 21वीं किस्त जारी होने की उम्मीद है, यानी दिवाली से पहले खाते में ₹2000 पहुंच सकते हैं। हालांकि, केंद्र सरकार ने अभी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है।
पीएम किसान योजना का मकसद
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए शुरू की गई है, ताकि वे खेती के खर्च आसानी से उठा सकें। योजना के तहत सालाना ₹6000 तीन किस्तों में (हर बार ₹2000) दिए जाते हैं। अब तक सरकार ने देशभर के करोड़ों किसानों को 20 किस्तें दे चुकी है, और अब 21वीं का इंतजार है।
पीएम किसान लिस्ट में नाम कैसे चेक करें?
अगर आप जानना चाहते हैं कि 21वीं किस्त मिलेगी या नहीं, तो नाम लाभार्थी सूची में है या नहीं, यह चेक करें। तरीका बहुत आसान है:
PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर ‘Beneficiary List’ पर क्लिक करें।
अपना राज्य, जिला, तहसील/ब्लॉक और गांव चुनें।
‘Get Report’ पर क्लिक करें।
स्क्रीन पर ग्राम पंचायत की लिस्ट खुल जाएगी।
नाम मिले तो 21वीं किस्त का लाभ मिलेगा। नाम न हो तो आवेदन अधूरा है या हटा दिया गया है।
कई बार किस्त रुक जाती है क्योंकि दस्तावेज या KYC अधूरे होते हैं। नीचे बताई वजहें भी किस्त रोक सकती हैं:
e-KYC पूरी न होना
e-KYC न करने पर किस्त नहीं आएगी। इसे दो तरीकों से पूरा करें –
OTP से e-KYC: pmkisan.gov.in पर मोबाइल नंबर से OTP वेरिफाई करें।
CSC सेंटर से बायोमेट्रिक KYC: नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर बायोमेट्रिक सत्यापन कराएं।
बैंक डिटेल्स में खराबी
IFSC कोड गलत, खाता निष्क्रिय या आधार न जुड़ने से पैसा अटक जाता है। बैंक अकाउंट डिटेल्स सही करवाएं।
फार्मर रजिस्ट्रेशन अधूरा
रजिस्ट्रेशन अधूरा या भूमि सत्यापन पेंडिंग होने पर अगली किस्त नहीं मिलेगी। समय रहते फार्मर रजिस्ट्रेशन और डॉक्यूमेंट अपडेट करें।
e-KYC और दस्तावेज कैसे अपडेट करें?
pmkisan.gov.in पर जाएं।
‘e-KYC’ सेक्शन में आधार नंबर डालें।
OTP से सत्यापन करें।
OTP फेल हो तो CSC सेंटर पर बायोमेट्रिक अपडेट कराएं।
बैंक डिटेल्स चेक करें और IFSC कोड सुधारें।
21वीं किस्त से किसानों को राहत
हर साल पीएम किसान योजना से तीन किस्तों में ₹6000 की मदद मिलती है। यह रकम सीधे जनधन या बैंक खातों में जाती है। त्योहारों के मौसम में खेती और घरेलू खर्च बढ़ जाते हैं, इसलिए 21वीं किस्त बड़ी राहत लाएगी।
दिवाली से पहले खुशखबरी
अगर सब ठीक रहा तो अक्टूबर के आखिरी हफ्ते या नवंबर की शुरुआत में ₹2000 खाते में आ जाएंगे। किसानों से अपील है कि e-KYC, बैंक डिटेल्स और रजिस्ट्रेशन स्टेटस जल्द अपडेट करें, ताकि दिवाली से पहले सरकार की 21वीं किस्त की सौगात मिल सके।













