ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

PM Kisan Status: किस्त आते ही क्रैश हुआ सरकारी सर्वर, किसान बोले- कैसे देखें स्टेटस?

On: मार्च 22, 2026 11:38 पूर्वाह्न
Follow Us:
PM Kisan Status: किस्त आते ही क्रैश हुआ सरकारी सर्वर, किसान बोले- कैसे देखें स्टेटस?
Join WhatsApp Group

देश के 9 करोड़ किसानों के लिए पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी हो गई है, लेकिन तकनीकी खराबी ने खुशियों पर पानी फेर दिया है। आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप ठप होने के कारण हजारों लाभार्थी अपना स्टेटस चेक नहीं कर पा रहे हैं।

हरियाणा और पंजाब समेत देशभर के किसानों के मोबाइल पर पैसे आने के मैसेज तो पहुंच रहे हैं, लेकिन बड़ी संख्या में ऐसे भी किसान हैं जिनके खातों में अभी तक राशि नहीं पहुंची है। जब ये किसान अपना स्टेटस चेक करने के लिए सरकारी पोर्टल का रुख कर रहे हैं, तो वहां तकनीकी दिक्कतों का अंबार लगा हुआ है।

पोर्टल और मोबाइल ऐप ने खड़े किए हाथ

पीएम किसान योजना का लाभ चेक करने के लिए किसानों के पास दो ही मुख्य रास्ते हैं आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप। वर्तमान में ये दोनों ही माध्यम पूरी तरह फेल साबित हो रहे हैं। हमारी पड़ताल में सामने आया कि मोबाइल ऐप ओपन ही नहीं हो रहा है, जिससे किसान लॉगिन नहीं कर पा रहे। वहीं, वेबसाइट पर बेनिफिशियरी स्टेटस चेक करने पर रजिस्ट्रेशन नंबर को गलत बताया जा रहा है। अगर कोई किसान अपना नंबर दोबारा खोजने की कोशिश करता है, तो ओटीपी की प्रक्रिया बीच में ही अटक जा रही है।

20% तक बढ़ेगी अगली फसल की पैदावार, खरीफ बीज भंडारण के ये वैज्ञानिक नियम अपनाएं किसान | kharif-seed-storage-scientific-methods-moisture-guidelines-farmers
20% तक बढ़ेगी अगली फसल की पैदावार, खरीफ बीज भंडारण के ये वैज्ञानिक नियम अपनाएं किसान

ओटीपी और रजिस्ट्रेशन नंबर का झमेला

सर्वर पर लोड बढ़ने की वजह से सिस्टम ओटीपी जनरेट नहीं कर पा रहा है। कई मामलों में अगर ओटीपी आ भी रहा है, तो साइट उसे ‘इनवैलिड’ बताकर खारिज कर रही है। सोशल मीडिया पर किसान लगातार अपनी शिकायतें दर्ज करा रहे हैं, लेकिन विभाग की ओर से अब तक कोई राहत भरा बयान सामने नहीं आया है। यह पहली बार नहीं है जब किस्त जारी होने के तुरंत बाद सरकारी सर्वर ने इस तरह का बर्ताव किया हो। भारी संख्या में एक साथ लॉगिन होने के कारण सिस्टम क्रैश होना अब आम बात हो गई है।

किसानों के लिए अब आगे क्या है रास्ता?

जिन किसानों को अभी तक 22वीं किस्त का पैसा नहीं मिला है, उन्हें फिलहाल धैर्य रखने की जरूरत है। तकनीकी विशेषज्ञों का मानना है कि सर्वर सामान्य होने में 24 से 48 घंटे का समय लग सकता है। अगर आपकी फार्मर आईडी (Farmer ID) अभी तक अपडेट नहीं है, तो उसे दुरुस्त करवा लें। इसके अलावा, ई-केवाईसी और लैंड सीडिंग की स्थिति स्पष्ट न होने तक आपको इंतजार करना होगा। फिलहाल पोर्टल के ठीक होने तक स्टेटस चेक करने का कोई दूसरा विकल्प मौजूद नहीं है।

डबवाली से ऐलनाबाद तक गेहूं खरीद का नया प्लान, जानें आपके गांव के पास कौन सा है खरीद केंद्र

गेहूं-चना छोड़ अपनाई रोजल हिबिस्कस की खेती, खेत में खिले फूल देख कृषि वैज्ञानिक भी हैरान | sagar-farmer-anmol-dubey-organic-roselle-hibiscus-farming-bina
गेहूं-चना छोड़ अपनाई रोजल हिबिस्कस की खेती, खेत में खिले फूल देख कृषि वैज्ञानिक भी हैरान

हरियाणा कृषि की खबरों , ब्रेकिंग न्यूज़ और जिलेवार अपडेट के लिए Haryana News Post से जुड़े रहें।

कम बारिश के बीच करनाल-कुरुक्षेत्र ने कैसे बचाई फसल, जानिए उत्पादन के पूरे आंकड़े | haryana-monsoon-2026-paddy-production-loss-drought-impact-district-wise-report
कम बारिश के बीच करनाल-कुरुक्षेत्र ने कैसे बचाई फसल, जानिए उत्पादन के पूरे आंकड़े

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment