ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Potato farming: आलू की खेती से बंपर कमाई! सही समय पर बिजाई करें, ये टिप्स बदल देंगे आपकी किस्मत!

On: सितम्बर 5, 2025 5:27 अपराह्न
Follow Us:
Potato farming: आलू की खेती से बंपर कमाई! सही समय पर बिजाई करें, ये टिप्स बदल देंगे आपकी किस्मत!
Join WhatsApp Group

Potato farming, करनाल। भारतीय कृषि में आलू एक महत्वपूर्ण फसल है। किसान इसकी बिजाई सही समय पर करके अच्छी पैदावार ले सकते हैं। सितंबर के अंतिम सप्ताह से पूरे अक्टूबर तक आलू की बिजाई कर सकते हैं। विशेषकर उन क्षेत्रों में जहां मौसम अनुकूल रहता है इस बार वर्षां अच्छी हो गई है और धरती ठंडी है, इसलिए आलू के अनुकूल मौसम बन रहा है। सितंबर के अंतिम सप्ताह में अधिकतम तापमान भी 30 डिग्री से नीचे आ जाएगा, यह मौसम आलू की बिजाई के लिए अच्छा रहता है। इससे पौधों का विकास तेजी से होता है और पैदावार अच्छी मिलती है। प्रदेश के ज्यादातर किसान 1509 धान की कटाई कर आलू की बिजाई करते हैं।

ये ध्यान रखें किसान

किसान हमेशा बीज को लेकर जागरूक रहें। बीज प्रमाणित और रोग मुक्त होना चाहिए। बुवाई से पहले खेत की मिट्टी की जांच जरूर करा लें। कृषि विज्ञानियों बी की सलाह से सही मात्रा में उर्वरकों का प्रयोग करें। उर्वरकों और अन्य रसायनों का अंधाधुंध प्रयोग न करें। मिट्टी की जांच के बाद जिस रसायन की जितनी जरूरत है उतना ही प्रयोग करेंगे तो मिलता है अच्छा भाव।

20% तक बढ़ेगी अगली फसल की पैदावार, खरीफ बीज भंडारण के ये वैज्ञानिक नियम अपनाएं किसान | kharif-seed-storage-scientific-methods-moisture-guidelines-farmers
20% तक बढ़ेगी अगली फसल की पैदावार, खरीफ बीज भंडारण के ये वैज्ञानिक नियम अपनाएं किसान

सितंबर माह के अंतिम सप्ताह में कुफरी सूर्या की बिजाई कर सकते हैं, यह किस्म जल्दी पक जाती है और इसकी पैदावार बहुत अच्छी होती है। बीमारियों के प्रति प्रतिरोधक क्षमता अधिक है, जिससे किसानों का जोखिम कम हो जाता है। यह किस्म खाने में भी स्वादिष्ट है और बाजार में इसकी अच्छी मांग रहती है। अक्टूबर में कुफरी मोहन, कुफरी उदय, पुष्कर, ख्याति, आनंद किस्मों की बिजाई कर सकते हैं। इन किस्मों की कच्चे आलू की खोदाई कर बाजार में अच्छा भाव सकते हैं।

कुफरी पुखराज किस्म आलू की उन्नत किस्म

कुफरी पुखराज यह एक और लोकप्रिय किस्म है जो कम समय में अच्छी पैदावार देती है। यह कई तरह के रोगों के प्रति प्रतिरोधी है और विभिन्न जलवायु परिस्थितियों में भी अच्छी तरह से उगती है। इसका रंग हल्का पीला होता है और स्वाद भी अच्छा होता है। उर्वरा शक्ति बढ़ेगी। इससे फसल कम खर्च पर अधिक उत्पादन देगी। सिंचाई का उचित प्रबंधन करें। पछेती अंगमारी जैसी बीमारियों से बचाव के लिए समय पर फफूंदनाशक दवा का छिड़काव बहुत जरूरी है। किसान सही किस्म का चुनाव और उचित प्रबंधन से बंपर पैदावार ले सकते हैं।

गेहूं-चना छोड़ अपनाई रोजल हिबिस्कस की खेती, खेत में खिले फूल देख कृषि वैज्ञानिक भी हैरान | sagar-farmer-anmol-dubey-organic-roselle-hibiscus-farming-bina
गेहूं-चना छोड़ अपनाई रोजल हिबिस्कस की खेती, खेत में खिले फूल देख कृषि वैज्ञानिक भी हैरान

आलू की सबसे अच्छी किस्में

कुफरी चिप्सोना – 1 और कुफरी चिप्सोना 3 ये किस्में खास तौर पर चिप्स बनाने के लिए विकसित की गई हैं। इनका शुष्क पदार्थ ज्यादा होता है, जिससे चिप्स क्रिस्पी और सुनहरे बनते हैं। अगर किसान प्रोसेसिंग इंडस्ट्री को ध्यान में रखकर खेती कर रहे हैं, तो ये किस्में उनके लिए बेहतरीन विकल्प हैं। अच्छी पैदावार के साथ किसान अच्छी आमदनी ले सकते हैं। यह किस्म किसानों के लिए वरदान साबित हो रही हैं।

किसान आनलाइन करवा सकते हैं आलू के बीज की बुकिंग

कम बारिश के बीच करनाल-कुरुक्षेत्र ने कैसे बचाई फसल, जानिए उत्पादन के पूरे आंकड़े | haryana-monsoon-2026-paddy-production-loss-drought-impact-district-wise-report
कम बारिश के बीच करनाल-कुरुक्षेत्र ने कैसे बचाई फसल, जानिए उत्पादन के पूरे आंकड़े

आलू अनुसंधान केंद्र श्यामगढ़ (करनाल) के प्रभारी आशुल आनंद ने बताया कि किसान बागवानी विभाग हरियाणा के पोर्टल से आलू के बीज की बुकिंग कर सके है, इसके लिए पोर्टल खोला हुआ है। श्यामगढ़ केंद्र में फिलहाल कुफरी मोहन, कुफरी ख्याति और कुफरी पुखराज का बीज उपलब्ध है। प्रदेश के जिस भी किसान को बीज की जरूरत है, वे आनलाइन बुकिंग करवा सकते हैं।

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment