Rajasthan Farmer Schemes: These 5 government schemes have become a boon for farmers: Rajasthan Farmer Schemes 2025 इस साल राज्य के किसानों को राहत देने और उनकी आय में सुधार लाने के लक्ष्य के साथ पेश की गई हैं। सरकार ने ऐसे किसानों के लिए योजनाएं तैयार की हैं जो खेती को नई दिशा देना चाहते हैं। इनमें बिजली से लेकर बीमा और आधुनिक यंत्रों तक के लिए सहायता शामिल है। (Rajasthan farming subsidy)
मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना के तहत राज्य के पात्र कृषि उपभोक्ताओं को हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता दी जाती है और बिजली की दर सिर्फ ₹0.90 प्रति यूनिट निर्धारित की गई है। आवेदन विद्युत विभाग में जाकर किया जा सकता है। (मुख्यमंत्री किसान ऊर्जा योजना)
फसल की सुरक्षा और आधुनिक खेती की दिशा में कदम Rajasthan Farmer Schemes
राजस्थान सरकार की दूसरी प्रमुख योजना है प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (crop insurance Rajasthan)। इसमें खरीफ और रबी की फसलों के नुकसान की भरपाई के लिए बीमा कवर मिलता है। सामान्य फसलों के लिए प्रीमियम 2% और बागवानी फसलों के लिए 5% है। बीमा के लिए नजदीकी जन सुविधा केंद्र या सहकारी समितियों से संपर्क कर सकते हैं।
आधुनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार कृषि यंत्रों की खरीद पर अनुदान देती है। सामान्य किसानों को 40% और महिला या SC/ST किसानों को 50% तक अनुदान मिलता है। आवेदन के लिए राज किसान साथी पोर्टल या ई-मित्र पर जाकर फॉर्म भरना होता है। (कृषि यंत्र सब्सिडी स्कीम)
पानी की व्यवस्था और पारंपरिक खेती को भी मिला समर्थन
डिग्गी निर्माण योजना के तहत लघु और सीमांत किसानों को अधिकतम ₹4 लाख तक की सब्सिडी दी जाती है। यह योजना जल संरक्षण और सिंचाई के लिए कारगर है। पात्रता के अनुसार कम से कम 1 हेक्टेयर भूमि और अन्य दस्तावेज जरूरी हैं। (डिग्गी निर्माण योजना)
सरकार पारंपरिक खेती को भी बढ़ावा दे रही है। बैलों से खेती करने वाले लघु किसानों को हर साल ₹30,000 की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। इसके लिए पशु बीमा, फोटो, और शपथ पत्र जैसे दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आवेदन करना होगा। (बैल आधारित खेती स्कीम)













