ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Tractor Registration fee: किसानों को बड़ा झटका! ट्रैक्टर रजिस्ट्रेशन की फीस 10 गुना बढ़ी

On: नवम्बर 24, 2025 11:23 पूर्वाह्न
Follow Us:
Tractor Registration fee: किसानों को बड़ा झटका! ट्रैक्टर रजिस्ट्रेशन की फीस 10 गुना बढ़ी
Join WhatsApp Group

Tractor Registration Fee increased चंडीगढ़ | पहले से महंगाई की मार झेल रहे किसानों पर सरकार ने एक और भारी बोझ डाल दिया है। इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला ने बड़ा आरोप लगाया है कि बीजेपी सरकार ने ट्रैक्टर रजिस्ट्रेशन नवीनीकरण की फीस में 10 गुना तक की बढ़ोतरी कर दी है।

फीस में तगड़ी बढ़ोतरी—किसानों में नाराजगी Tractor Registration Fee

अभय चौटाला ने कहा कि सरकार ने बिना किसी कारण किसानों पर आर्थिक दबाव बढ़ा दिया है।

पहले रजिस्ट्रेशन नवीनीकरण की फीस: ₹1,080

कम बारिश के बीच करनाल-कुरुक्षेत्र ने कैसे बचाई फसल, जानिए उत्पादन के पूरे आंकड़े | haryana-monsoon-2026-paddy-production-loss-drought-impact-district-wise-report
कम बारिश के बीच करनाल-कुरुक्षेत्र ने कैसे बचाई फसल, जानिए उत्पादन के पूरे आंकड़े

अब देनी होगी नई फीस: ₹10,485

उन्होंने इस बढ़ोतरी को किसान विरोधी फैसला बताते हुए कहा कि सरकार तुरंत इसे वापस ले।

“बीजेपी सरकार बार-बार किसान विरोधी फैसले ले रही है” – अभय चौटाला

INLD सुप्रीमो ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार ऐसे निर्णय लेकर बार-बार साबित कर रही है कि उसकी नीतियाँ किसानों के हित में नहीं हैं।

मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल फिर खुला: हरियाणा सरकार ने दोबारा शुरू किया फसल पंजीकरण, जानें प्रक्रिया | meri-fasal-mera-byora-portal-reopens-kharif-registration-haryana-farmers
मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल फिर खुला: हरियाणा सरकार ने दोबारा शुरू किया फसल पंजीकरण, जानें प्रक्रिया

उन्होंने याद दिलाया कि चौधरी देवीलाल ने ट्रैक्टर को गड्डा घोषित करवाया था, जिससे किसानों को खेती और मंडियों तक फसल ले जाने में आसानी होती थी। न ट्रैक्टर पर टैक्स और न टोल—किसान पूरी तरह राहत में रहते थे।

लेकिन अब सरकार ने उसी ट्रैक्टर के नवीनीकरण शुल्क को 10 गुना बढ़ाकर किसानों पर आर्थिक बोझ डाल दिया है।

कोविड संकट में किसानों ने बचाई थी अर्थव्यवस्था

अभय सिंह चौटाला ने आगे कहा कि सरकार को ये नहीं भूलना चाहिए कि कोविड महामारी के दौरान जब उद्योग-धंधे पूरी तरह ठप थे, तभी कृषि क्षेत्र ही देश को संभालने वाला एकमात्र सहारा था।

रुक-रुककर बारिश से धान को राहत, लीफ फोल्डर का असर काफी कम | yamunanagar-rainfall-paddy-crop-rice-leaf-folder-pest-august-2026
रुक-रुककर बारिश से धान को राहत, लीफ फोल्डर का असर काफी कम

ऐसे में किसानों और उनके ट्रैक्टर पर टैक्स का बोझ बढ़ाना बिल्कुल भी उचित नहीं है।

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment