1. Home
  2. Agriculture

UP Kisan Karj Maafi Yojana: यूपी किसान कर्ज माफी 2024 क्या है, उत्तर प्रदेश किसान ऋण मोचन योजना की जानकारी

UP Kisan Karj Maafi Yojana: यूपी किसान कर्ज माफी 2024 क्या है, उत्तर प्रदेश किसान ऋण मोचन योजना की जानकारी 
UP Kisan Karj Rahat List: उत्तर प्रदेश के सभी किसानों के लिए एक आवश्यक खबर के साथ खुशखबरी की खबर है, क्योंकि फसली वर्ष 2023-24 में राज्य सरकार ने किसानों बड़ी सौगात दी है। प्रदेश के लगभग 33 हजार किसानों के लिए एक लाख रुपए तक का कर्जमाफी का आदेश जारी किया है। जानकारी के अनुसार वर्ष 2017 से ऐसे कई किसान थे, जो की उस समय इस योजना का लाभ कई किसान नही ले पाए थे|। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने इस योजना को पुनः लॉन्च किया है। 

लखनऊ, UP Kisan Karj Maafi Yojana: इस योजना की पात्रता में किसानों को लाने के लिए लघु और सीमान्त किसानों को चुना जाएगा, कर्ज में दबे और फसलों के खराबे की रिपोर्ट के आधार पर किसानों की सूची तैयार की जा रही है | इस योजना से राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य यह है, की किसानों के कृषि ऋण माफ करना है| इस योजना के लाभार्थी केवल उत्तर प्रदेश के किसान ही होंगे, जिन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत लोन लिया था। 

यूपी किसान कर्ज माफी योजना 

प्रदेश की सरकार ने राज्य के किसानों के हित में कई योजनाओं को आरम्भ किया है, उनमें से एक यूपी किसान कर्ज माफी योजना प्रमुख है| किसान कर्ज माफी स्कीम से कर्ज में दबे किसानों और आपदा के समय खेती नुक्सानदायी होने की स्थति में यह योजना वरदान के रूप में काम कर रही है | उत्तर प्रदेश सरकार ने नए साल के प्रथम माह में ही किसानों को नए वर्ष का उपहार कर्ज माफी के रूप में दिया है तथा कर्ज माफी योजना का पुनः लाया गया है। 

Desi Jugaad: गाँव में बेकार पड़ी जलकुम्भी से झारखंड के युवा किसान ने बनाई साड़ियां, इतने लोगों को दिया रोजगार

इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा सभी कृषको की वित्तीय स्थिरता बढ़ाने के लिए इस योजना का संचालन किया है| उत्तर प्रदेश के जिन किसान भाइयों की फसल बर्बादी और गिरदावरी रिपोर्ट के अनुसार कर्ज माफी लिस्ट 2024 की लाभार्थी सूची में अपना नाम देख सकते है। 

उत्तर प्रदेश किसान ऋण मोचन योजना

आपकी जानकारी के लिए बता दे की, जिन किसानों का ऋण मोचन सूची तथा किसान कर्ज माफी सूची में नाम दर्ज होगा, उन सभी किसान भाईयो का 1 लाख रुपए तक का लोन माफ सरकार द्वारा किया जाएगा। यदि आपने पहले किसान कर्ज माफी में आवेदन किया था, तो आप भी अपना नाम एक बार अवश्य चेक कर ले, नाम देखने के लिए आपको इसके पोर्टल पर जाना होगा। 

भूमि विकास बैंक कर्ज माफी लिस्ट

जो किसान भाई जिला को-ऑपरेटिव सहकारी बैंकों से ऋण ले रखें है, उनका भी छोटे तथा सीमान्त किसानों के 1 लाख रुपए तक का कर्ज माफ किया जाएगा। 

ऋण मोचन योजना क्या है

इस योजना को पहली बार उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने लॉन्च की थी, योगी सरकार द्वारा इस योजना को 2017 में लाया गया था | इस योजना को सरकार ने कई चरणों में पूरा किया जा रहा है, जानकारी के अनुसार कई किसानों को इस योजना का लाभ नही मिला था| इसके चलते कई किसानों को 2017 ऋण माफी योजना की राशि 2019 तक अपने बैंक खाते में आई थी| इस योजना के अंतर्गत पहले चरण में जिन किसान भाईयो को लाभ नही मिला था, उन्हें सरकार ने दूसरा मौका भी दिया है|

2017 में योगी सरकार बनने पर किसानों का कर्ज माफ करने का फैसला किया गया था, इसके तहत 25 मार्च 2016 से पहले राज्य के सभी किसानों का कर्ज माफ करने की योजना थी| शुरुआत इस योजना के कई चरण जारी किए गए थे, कई किसानों को योजना का लाभ कुछ के बाद मिला था। 

आवेदन कैसे करें?

प्रदेश के सभी पात्र किसान भाई इस स्कीम में आवेदन और दावा कर सकते है, किसान कर माफी कई परिस्थति में दिया जाता है, जैसें – फसल खराबे, बाढ़, कस्बे की फसलों में रोंग-कीटों का लगना, तैयार फसल के खेत में आग लगना, इस स्थति में गिर्दावरी रिपोर्ट या कृषि विभाग की सहायता से उत्तर प्रदेश कर्ज माफी के लिए आवेदन कर सकते है। 

हाल ही प्रदेश के लगभग 33 हजार किसानों का KCC कर्ज माफ करने को ऐलान किया है, अभी सरकार लाभार्थी सूची तैयार कर रही है, आपका नाम भी यदि सूची में शामिल होता है तो आप इस योजना के लाभार्थी आवश्य होंगे। 

यूपी कर्ज माफी लिस्ट कैसे देखें 

यदि आप कर्ज माफी की लिस्ट देखना चाहते है, तो इसके लिए आपको सर्वप्रथम इस योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा| इस योजना का होम पेज खुलने के बाद आपको ऋण मोचन की स्थिति देखे के ऑप्शन को क्लिक कर देना है। 
अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा| यह पेज किसान कर्ज माफी सूची का फॉर्म होगा। 

Peach and Plum Flowering: आड़ू और आलू बुखारा के पेड़ में आ गए हैं फूल तो कीटनाशकों का न करें छिड़काव

इस फॉर्म को आपको अच्छे से भर देना है अर्थात पूछी गई जानकारी दर्ज कर देना है। इसके बाद सबमिट ऑप्शन पर क्लिक कर देना। अब आपको सूची में से अपना नाम देख लेना है। 

उत्तर प्रदेश में कर्ज माफी कब होगा?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कर्ज माफी विधानसभा चुनाव के बाद कर्ज माफी का फैसला लिया जाएगा, इसमें 80 लाख से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा| आपकी जानकारी के लिए बता दे की योजना का लाभ उन्ही किसानों को दिया जाएगा, जो की योजना के नियम और शर्त, पात्रता के अनुकूल होंगे। 

इस योजना का संपूर्ण कंट्रोल राज्य सरकार का रहता है, परंतु यह योजना बड़े स्तर पर लागू होती है | प्रदेश की कृषि व्यवस्था को सहारा, मजबूत और आपदा, फसल नुकसान के समय सरकार किसान कर्ज माफी की घोषणा करती है, इस बार KCC कर्ज माफी में लघु तथा सीमान्त किसानों को 1 लाख रुपए तक का कर्ज माफी का लाभ दिया गया है। 

यदि आप कर्ज माफी सूची की पीडीएफ डाउनलोड करना चाहते है, तो आपको इसके लिए यूपी पारदर्शी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा| यहां आपको किसान कर्ज माफी सूची की पीडीएफ आसानी से मिल जाएगी| इस पीडीएफ में आप अपना नाम आसानी से देख सकते है, यदि आपका नाम इस पीडीएफ में है, तो आपको इस योजना का लाभ बराबर दिया जाएगा। 

Thai Apple Plum Cultivation: थाई एप्पल बेर की बागवानी कैसे करें, मार्केट में महंगा बिकता है फल


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आपHaryanaNewsPostकेGoogle Newsपेज औरTwitterपेज से जुड़ें और फॉलो करें।
whtsapp-img
News Hub