भारतीय मोटरसाइकिल बाजार में आने वाला समय खास रहने वाला है। क्रूजर, एडवेंचर और स्पोर्ट सेगमेंट में कई नई बाइक्स अगले कुछ महीनों में लॉन्च होने को तैयार हैं, जिनकी कीमत पांच लाख रुपये तक रहने की उम्मीद है। दोपहिया उद्योग से जुड़े विशेषज्ञ इन लॉन्च को एंट्री और मिड सेगमेंट बाजार का विस्तार मानते हैं, जिससे खरीदारों को बेहतर विकल्प मिलेंगे।
BMW F 450 GS एडवेंचर बाइक सेगमेंट में नया दांव
BMW Motorrad जल्द अपनी नई F 450 GS पेश करेगी, जिसे G 310 GS का अगला संस्करण माना जा रहा है।
यह बाइक TVS के साथ साझेदारी में विकसित की गई है और जानकारी के अनुसार होसूर प्लांट में इसका उत्पादन शुरू हो चुका है।
420 सीसी पैरेलल ट्विन इंजन
48 bhp की क्षमता
43 Nm टॉर्क
6 स्पीड गियरबॉक्स और स्लिपर क्लच
6.5 इंच TFT स्क्रीन, ट्रैक्शन कंट्रोल और कॉर्नरिंग ABS जैसी सुविधाएं इसे एक आधुनिक एडवेंचर मशीन बनाती हैं। इसकी संभावित कीमत चार से पांच लाख रुपये के बीच बताई जा रही है।
ऑटो विश्लेषक मानते हैं
यह लॉन्च BMW के भारतीय पोर्टफोलियो में एक बड़ा बदलाव लाएगा और मध्यम बजट में प्रीमियम एडवेंचर बाइक चाहने वालों को आकर्षित करेगा।
Harley-Davidson X440 T अधिक स्पोर्टी अंदाज में लौटेगी
Hero MotoCorp और Harley Davidson ने मिलकर X440 को 2023 में लॉन्च किया था। अब इसका नया वेरिएंट X440 T आने वाला है।
कंपनी ने
अधिक स्लीक रियर डिजाइन
बार एंड मिरर
आकर्षक नए रंग
जैसे बदलाव किए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें राइड बाय वायर सिस्टम और राइडिंग मोड्स भी मिल सकते हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह मॉडल उन लोगों को लक्ष्य करेगा जो क्रूजर स्टाइल पसंद करते हैं लेकिन स्पोर्टी अपील भी चाहते हैं।
Brixton Crossfire 500 Storr भारतीय बाजार में कदम रखने को तैयार
गोवा में होने वाली इंडिया बाइक वीक 2025 में Brixton Crossfire 500 Storr के लॉन्च की उम्मीद है।
इस बाइक में
486 सीसी पैरेलल ट्विन इंजन
47 bhp पावर
43 Nm टॉर्क
KYB सस्पेंशन
वायर स्पोक व्हील्स
जैसी सुविधाएं होंगी। इसे एक ट्यूबलर फ्रेम में बनाया गया है, जो स्पोर्ट सेगमेंट और एडवेंचर स्टाइल को मिलाकर एक नई पेशकश हो सकता है।
KTM RC 390 नए इंजन के साथ आएगी
KTM ने अपने Duke 390 में LC4C इंजन लाया था, वही प्लेटफॉर्म अब RC 390 में भी मिलेगा।
यह 2026 की पहली तिमाही में आने की उम्मीद है और अनुमानित कीमत तीन लाख रुपये के आसपास हो सकती है।
399 सीसी इंजन
45 bhp पावर
39 Nm टॉर्क
ट्रैक्शन कंट्रोल और TFT डिस्प्ले
इस बाइक को ट्रैक राइडिंग पसंद करने वाले युवा खरीदारों के लिए उपयुक्त माना जा रहा है।
KTM RC 160 एंट्री स्पोर्ट सेगमेंट में नई चुनौती
KTM ने 160 Duke लॉन्च कर दी है और इसी प्लेटफॉर्म पर अब RC 160 आने वाली है।
164.2 सीसी इंजन
6 स्पीड गियरबॉक्स
18.74 bhp पावर
15.5 Nm टॉर्क
यह मॉडल दो लाख रुपये से कम की कीमत में आने की संभावना है।
ऑटो विशेषज्ञ मानते हैं कि
यह बाइक उन खरीदारों को आकर्षित करेगी जो बजट में स्पोर्ट राइडिंग अनुभव चाहते हैं।
क्यों खास है यह लॉन्च वेव
भारत ब्रिकी के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा दोपहिया बाजार है।
उद्योग विश्लेषकों का मानना है कि
युवा उपभोक्ता डिज़ाइन, टेक्नोलॉजी और प्रदर्शन को प्राथमिकता दे रहे हैं
यही कारण है कि कंपनियां पांच लाख रुपये तक के सेगमेंट को मजबूत करने में लगी हैं
आने वाले महीनों में यह प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और खरीदारों को बेहतर फीचर्स और टेक्नोलॉजी वाले उत्पाद मिलेंगे।












