ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

New Kia Seltos Features 2026: नई Seltos में आएंगे 5 ऐसे फीचर्स, जिन्हें देखकर Creta भी शरमा जाए!

On: नवम्बर 20, 2025 4:48 अपराह्न
Follow Us:
New Kia Seltos Features 2026: नई Seltos में आएंगे 5 ऐसे फीचर्स, जिन्हें देखकर Creta भी शरमा जाए!
Join WhatsApp Group

New Kia Seltos Features 2026: नई किआ Seltos फीचर्स 2026 मॉडल में बड़े बदलाव लाएंगे। नए ऑटो पार्क, हाइब्रिड इंजन और प्रीमियम सीट फीचर्स के साथ यह क्रेटा को कड़ी चुनौती देगी।

किआ अपनी नई जनरेशन Seltos के साथ मिड-साइज SUV सेगमेंट में फिर से धमाका करने की तैयारी में है। 2026 में लॉन्च होने वाली यह SUV डिजाइन, आराम और फीचर्स के मामले में क्रेटा को कड़ी टक्कर देने वाली है।

हालांकि कंपनी ने अभी ज्यादा डिटेल्स जारी नहीं की हैं, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नई Seltos में कई ऐसे फीचर्स मिल सकते हैं, जो क्रेटा में अभी तक उपलब्ध नहीं हैं।

New Kia Seltos Features 2026: फीचर्स का बड़ा गेम

नई जनरेशन Seltos को टेस्टिंग के दौरान 6–7 पार्किंग सेंसर के साथ देखा गया है, जो साफ संकेत देता है कि इसमें ऑटो पार्क या ऑटो पैरेलल पार्क जैसे हाईटेक फीचर्स मिल सकते हैं। यह सुविधा अभी सेगमेंट की कारों में काफी कम देखने को मिलती है।

टॉर्क और बीएचपी में क्या होता है अंतर? समझिए शहर और हाईवे के लिए कौन सी बाइक रहेगी बेस्ट | torque-vs-bhp-in-bikes-difference-buying-guide
टॉर्क और बीएचपी में क्या होता है अंतर? समझिए शहर और हाईवे के लिए कौन सी बाइक रहेगी बेस्ट

इसके अलावा किआ Seltos में एक और बड़ा फीचर जोड़े जाने की चर्चा है
रियर वेंटिलेटेड सीट्स।

किआ साइरोस जैसा रियर वेंटिलेशन

किआ साइरोस में सीट-बेस पर रियर वेंटिलेशन दिया गया था। अब उम्मीद है कि नई Seltos में कंपनी फुल वेंटिलेशन, यानी ऊपर और नीचे दोनों सेक्शन में एयर कूलिंग दे सकती है। इससे पीछे बैठने वालों का कम्फर्ट काफी बेहतर हो जाएगा।

इसी तरह साइरोस में मौजूद ट्रिनिटी डिस्प्ले को भी Seltos में लाए जाने की संभावना है, जिसमें तीन स्क्रीन शामिल होती हैं

डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

मारुति की 500 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक एमपीवी और हुंडई बियॉन एसयूवी की जल्द होगी भारत में एंट्री | hyundai-bayon-suv-maruti-ymc-electric-mpv-india-launch
मारुति की 500 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक एमपीवी और हुंडई बियॉन एसयूवी की जल्द होगी भारत में एंट्री

टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट

5-इंच क्लाइमेट कंट्रोल स्क्रीन

स्लाइडिंग रियर सीट का विकल्प मिलेगा

नई Seltos में कंपनी रिक्लाइनिंग और स्लाइडिंग रियर सीट का विकल्प दे सकती है। जहां रिक्लाइनिंग का फीचर कई SUVs में मिलता है, वहीं स्लाइडिंग सीट से लेगरूम को मनचाहे तरीके से बढ़ाया जा सकता है। यह फीचर लंबे सफर में खास तौर पर काम आता है।

हाइब्रिड इंजन की एंट्री

इस बार सबसे बड़ा बदलाव इंजन में देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नई Seltos में पुरानी Hyundai Kona Hybrid वाला 1.6-लीटर हाइब्रिड इंजन मिलने की उम्मीद है। माइलेज के मामले में यह लगभग 25 किमी/लीटर तक दे सकता है, जो अपने सेगमेंट में बेहद आकर्षक होगा।

पेट्रोल कारों से मोहभंग! सीएनजी, हाइब्रिड और ईवी की हिस्सेदारी 41 फीसदी के पार | petrol-cars-market-share-drops-cng-hybrid-ev-growth-fada-report-2026
पेट्रोल कारों से मोहभंग! सीएनजी, हाइब्रिड और ईवी की हिस्सेदारी 41 फीसदी के पार

नई Seltos की कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

नई जनरेशन Kia Seltos के 2026 की पहली छमाही में लॉन्च होने की उम्मीद है।
कीमत की बात करें तो इसमें मौजूदा मॉडल के मुकाबले हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नई कीमतें ₹13 लाख से ₹28 लाख (ऑन-रोड, मुंबई) के बीच हो सकती हैं।

यह साफ है कि आने वाली Seltos फीचर गेम में क्रेटा को अच्छी-खासी चुनौती देगी।

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment