ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Upcoming SUV 2026: 2026 में ऑटो मार्केट में धमाल! मारुति, टाटा, हुंडई समेत 25+ नई SUVs और कारें लॉन्च होंगी

On: अगस्त 30, 2025 8:16 पूर्वाह्न
Follow Us:
Upcoming SUV 2026: 2026 में ऑटो मार्केट में धमाल! मारुति, टाटा, हुंडई समेत 25+ नई SUVs और कारें लॉन्च होंगी
Join WhatsApp Group

Upcoming SUV 2026: Auto market will be in full swing in 2026! 25+ new SUVs and cars including Maruti, Tata, Hyundai will be launched: नई दिल्ली | ऑटोमोबाइल प्रेमियों के लिए 2026 धमाकेदार होने वाला है! अगले कुछ महीनों में मारुति सुजुकी, टाटा, हुंडई, महिंद्रा और किआ जैसी बड़ी कंपनियां 25 से ज्यादा नई और अपडेटेड SUVs व कारें लॉन्च करने जा रही हैं।

चाहे आप बजट हैचबैक की तलाश में हों, फीचर से भरपूर SUV चाहते हों या इलेक्ट्रिक वाहनों का इंतजार कर रहे हों, 2026 की शुरुआत में आपके पास ढेर सारे विकल्प होंगे। आइए जानते हैं इन धांसू गाड़ियों के बारे में।

मारुति और हुंडई का जलवा Upcoming SUV 2026

मंदसौर में दामाद तो बिसरख में बेटा, जानें क्यों इन शहरों में दशहरे पर नहीं होता रावण दहन | places-in-india-where-ravana-effigy-not-burnt-on-dussehra
मंदसौर में दामाद तो बिसरख में बेटा, जानें क्यों इन शहरों में दशहरे पर नहीं होता रावण दहन

मारुति सुजुकी 3 सितंबर 2025 को अपनी नई मिडसाइज SUV Escudo लॉन्च करेगी। इसके बाद कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक SUV e Vitara बाजार में आएगी। दूसरी ओर, हुंडई 24 अक्टूबर 2025 को सेकंड जनरेशन Venue लॉन्च करेगी, जिसमें नया डिजाइन और फीचर्स होंगे। साथ ही, 2026 के मध्य तक हुbiųHyundai Bayon कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर भी भारत में दस्तक देगा।

टाटा और महिंद्रा की बड़ी पेशकश

टाटा मोटर्स अक्टूबर 2025 में Punch और Punch EV लॉन्च करेगी। Harrier और Safari के पेट्रोल वर्जन 2026 की शुरुआत में आएंगे, जबकि बहुप्रतीक्षित Tata Sierra EV नवंबर 2025 में और इसका ICE वर्जन 2026 में लॉन्च होगा।

सोशल मीडिया डाउनलोड में 17% की गिरावट, भारत में क्यों तेजी से बढ़े AI और शॉर्ट ड्रामा ऐप्स | sensor-tower-report-2026-india-generative-ai-apps-download-growth
सोशल मीडिया डाउनलोड में 17% की गिरावट, भारत में क्यों तेजी से बढ़े AI और शॉर्ट ड्रामा ऐप्स

महिंद्रा की तीसरी INGLO-बेस्ड EV, XEV 7e, 2025 के अंत तक आएगी। इसके अलावा, XUV 3XO EV, अपडेटेड XUV700, नई Thar 3-door और Scorpio N भी जल्द बाजार में होंगी।

रेनो, किआ और अन्य कंपनियां

रेनो अपनी Kiger और Triber के बाद Kwid Facelift लाएगी, जिसमें छोटे-मोटे डिजाइन और फीचर अपग्रेड होंगे। किआ की नई Seltos नवंबर 2025 में डेब्यू करेगी और अप्रैल 2026 तक लॉन्च होगी, इसके बाद Syros EV आएगी।

टॉर्क और बीएचपी में क्या होता है अंतर? समझिए शहर और हाईवे के लिए कौन सी बाइक रहेगी बेस्ट | torque-vs-bhp-in-bikes-difference-buying-guide
टॉर्क और बीएचपी में क्या होता है अंतर? समझिए शहर और हाईवे के लिए कौन सी बाइक रहेगी बेस्ट

विनफास्ट VF6 और VF7 इलेक्ट्रिक SUVs के साथ भारत में एंट्री करेगा। स्कोडा और वोक्सवैगन अपनी Kushaq, Taigun, Slavia और Virtus को अपडेट करेंगी। स्कोडा की Octavia RS और नई Superb भी आएंगी, जबकि वोक्सवैगन 7-सीटर Tayron लॉन्च करेगा। BYD की Atto 2 EV 2025 के अंत या 2026 की शुरुआत में आएगी, जो Creta EV और e Vitara को टक्कर देगी।

अमनदीप सिंह

अमनदीप सिंह एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पिछले 10 वर्षों से मौसम और कृषि से संबंधित खबरों पर गहन और जानकारीपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ मौसम के पूर्वानुमान, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों, योजनाओं और चुनौतियों को उजागर करती हैं, जो किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। अमनदीप का लेखन सरल, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित है, जो कृषि समुदाय को बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment