ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Ambala DFCCIL corridor: इमरजेंसी में यात्री ट्रेनों के संचालन में सहायक होगा डीएफसीसीआईएल कॉरिडोर

On: November 4, 2025 7:17 PM
Follow Us:
Ambala DFCCIL corridor: इमरजेंसी में यात्री ट्रेनों के संचालन में सहायक होगा डीएफसीसीआईएल कॉरिडोर
Join WhatsApp Group

अंबाला (Ambala DFCCIL corridor)। 5500 करोड़ की लागत से तैयार किया गया डीएफसीसीआईएल कॉरिडोर पर जरूरत अनुसार तीन मालगाड़ियों को एक साथ जोड़कर चलाया जा सकेगा। इससे पहले कॉरिडोर पर दो मालगाड़ियों के साथ जोड़कर चलाया जा चुका है। आगामी दिनों में इस मालगाड़ी के संचालन की योजना कॉरिडोर प्रबंधन तैयार कर रहा है ताकि व्यापारियों का सामान जल्द व सुरक्षित गंतव्य तक पहुंच सके।

Ambala DFCCIL corridor: यात्री ट्रेनों का संचालन

उत्तर प्रदेश के खुर्जा से लेकर पंजाब के साहनेवाल तक बिछाए गए कॉरिडोर के ट्रैक पर इमरजेंसी के समय यात्री ट्रेनों का संचालन भी किया जा सकेगा, इसका परीक्षण दीपावली के दौरान रेलवे ने किया था और कुछ पैसेंजर ट्रेनों को दिल्ली से आगे कॉरिडोर के रेल खंड पर चलाया गया था जोकि पूरी तरह से सफल रहा था। इसी तर्ज पर सहारनपुर से आने वाली ट्रेनों को भी जरूरत अनुसार कॉरिडोर पर स्थानांतरित किया जा सकेगा।

हरियाणा में महिलाओं को मिलेंगे मुफ्त सेनेटरी नैपकिन, 20 मई तक आवेदन का आखिरी मौका
हरियाणा में महिलाओं को मिलेंगे मुफ्त सेनेटरी नैपकिन, 20 मई तक आवेदन का आखिरी मौका

दोहरीलाइन की योजना

डीएफसीसीआईएल कॉरिडोर पर मौजूदा समय में 45 से 50 के करीब ट्रेनों का संचालन प्रतिदिन हो रहा है। आगामी दिनों में हिमाचल सहित पंजाब व उत्तराखंड सहित जम्म-कश्मीर से फलों के निर्यात सहित अन्य सामान की सप्लाई में बढ़ोतरी होने की उम्मीद रेलवे ने जताई है। ऐसे में कॉरिडोर की नई रेल लाइन को बिछाने की योजना भी तैयार की जा सकती है। इसकी जानकारी पिछले दिनों कॉरिडोर अधिकारियों की बैठक के दौरान दी गई थी।

70 किमी तक दौड़ने में सक्षम

पंकज गुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक, डीएफसीसीआईएल, अंबाला ने बताया कि डीएफसीसीआईएल कॉरिडोर के तहत उत्तर प्रदेश से पंजाब तक बिछाई गई रेल लाइन बेहद ही महत्वपूर्ण साबित हो रही है। इससे रेलवे को तो फायदा हुआ, वहीं व्यापारियों को भी सामान भेजने की सुविधा मिली है। अगर जरूरत पड़ी तो आगामी समय में इस रेल लाइन के दोहरीकरण का कार्य किया जा सकता है।

नीट यूजी की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा होगी परीक्षा, 14 जून को आएगा एडमिट कार्ड
नीट यूजी की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को दोबारा होगी परीक्षा, 14 जून को आएगा एडमिट कार्ड

मौजूदा समय में डीएफसीसीआईएल कॉरिडोर के रेल खंड पर 35 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से मालगाड़ियों का संचालन किया जा रहा है जोकि आने वाले समय में बढ़ाया जा सकता है। कॉरिडोर की लाइन को आधुनिक सिग्नल सिस्टम से लैस किया गया है। इसके अलावा जो रेल लाइन कॉरिडोर पर बिछाई गई है, उस पर 70 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से मालगाड़ियों का भी सुरक्षित संचालन किया जा सकता है। यह गति मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए रेलवे ने निर्धारित की हुई है।

HBSE 10th Result 2026: भिवानी की दीपिका ने 499 अंक लेकर किया हरियाणा टॉप, देखें पूरी मेरिट लिस्ट
HBSE 10th Result 2026: भिवानी की दीपिका ने 499 अंक लेकर किया हरियाणा टॉप, देखें पूरी मेरिट लिस्ट

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now