ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana BPL Ration: BPL कार्डधारकों को बड़ा झटका! दिसंबर में राशन से गायब होगा बाजरा

On: November 25, 2025 7:03 AM
Follow Us:
Haryana BPL Ration: BPL कार्डधारकों को बड़ा झटका! दिसंबर में राशन से गायब होगा बाजरा
Join WhatsApp Group

Haryana BPL ration: चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार ने बीपीएल कार्ड धारकों को इस बार बड़ा बदलाव झेलने पर मजबूर कर दिया है। अबकी बार दिसंबर महीने के राशन स्टॉक में बाजरा शामिल नहीं किया जाएगा। पहले दिसंबर से फरवरी तक राशन कार्ड धारकों को मिलने वाले 5 किलो अनाज में 2 किलो बाजरा और 3 किलो गेहूं दिया जाता था, साथ ही चीनी और सरसों का तेल भी मिलता था।

बाजरा क्यों नहीं मिलेगा? बारिश ने बिगाड़ी सरकार की योजना Haryana BPL ration

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस बार लगातार बारिश के कारण बाजरे की गुणवत्ता पर बड़ा असर पड़ा है। खराब गुणवत्ता की वजह से सरकार ने बाजरे की सरकारी खरीद नहीं की, जिसके चलते राशन डिपो तक बाजरा पहुंच ही नहीं पाया।

हरियाणा से कुपोषण का होगा खात्मा: 170 करोड़ की दूध उपहार योजना को मिली हरी झंडी
हरियाणा से कुपोषण का होगा खात्मा: 170 करोड़ की दूध उपहार योजना को मिली हरी झंडी

बारिश ने न सिर्फ फसल को नुकसान पहुंचाया, बल्कि अनाज के सड़ने का भी खतरा बढ़ गया। ऐसे में सरकार ने बाजरा उपलब्ध न होने के कारण इसके बदले पूरे 5 किलो गेहूं देने का फैसला किया है।

सर्दियों में बाजरा की मांग ज्यादा, लोगों को निराशा

सर्दियों के मौसम में बाजरा खास तौर पर पसंद किया जाता है। इसकी तासीर गर्म मानी जाती है और बाजरे की रोटी व खिचड़ी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है।

पेंशन के लिए नहीं काटने होंगे चक्कर, CM सैनी ने कांग्रेस के 'भ्रष्ट' मॉडल पर किया प्रहार
पेंशन के लिए नहीं काटने होंगे चक्कर, CM सैनी ने कांग्रेस के ‘भ्रष्ट’ मॉडल पर किया प्रहार

नवंबर में बाजरा न मिलने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि शायद दिसंबर महीने में इसे वापस शामिल किया जाएगा। लेकिन अब सरकार ने साफ कर दिया है कि दिसंबर कोटे में बाजरा बिल्कुल नहीं दिया जाएगा, इसकी जगह अतिरिक्त गेहूं ही मिलेगा।

NHAI Update: बिना फास्टैग वालों की जेब ढीली, अब UPI से करना होगा 1.25 गुना भुगतान
NHAI Update: बिना फास्टैग वालों की जेब ढीली, अब UPI से करना होगा 1.25 गुना भुगतान

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment