ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana Crop Procurement: धान घोटाले के बाद हरियाणा में बड़ा एक्शन! फसल खरीद पर पैनी नज़र

On: नवम्बर 26, 2025 6:49 पूर्वाह्न
Follow Us:
Haryana Crop Procurement: धान घोटाले के बाद हरियाणा में बड़ा एक्शन! फसल खरीद पर पैनी नज़र
Join WhatsApp Group

Haryana Crop Procurement: चंडीगढ़ | हाल ही में हुए धान घोटाले के बाद हरियाणा सरकार एक्शन मोड में आ गई है। राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि अब अनाज मंडियों में फसल खरीद की पूरी प्रक्रिया की निगरानी एक थर्ड पार्टी एजेंसी करेगी। यह एजेंसी गेटपास से लेकर तुलाई, बारकोड और मिलों तक भेजे जाने वाले अनाज पर नज़र रखेगी।

गेटपास कटने से लेकर उनकी वेरिफिकेशन तक की जिम्मेदारी एजेंसी के पास होगी। वहीं ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पोर्टल पर दर्ज फसल का पंजीकरण भी अब सीधे विभाग को भेजा जाएगा। इसके लिए एसीएम ने संबंधित अधिकारियों को एजेंसी हायर करने के निर्देश दे दिए हैं।

हरियाणा के 4469 पेट्रोल पंपों पर बंद हो सकता है ऑनलाइन पेमेंट, डीलर्स ने केंद्र सरकार को भेजा पत्र | haryana-petrol-pump-dealers-protest-upi-mdr-charge-cash-payment
हरियाणा के 4469 पेट्रोल पंपों पर बंद हो सकता है ऑनलाइन पेमेंट, डीलर्स ने केंद्र सरकार को भेजा पत्र

अगले सीजन से लागू होगी नई व्यवस्था Haryana Crop Procurement

SDM डी सुरेश ने बताया कि यह नई व्यवस्था अगले सीजन तक जमीन पर उतार दी जाएगी। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के मंत्री राजेश नागर ने भी साफ कहा है कि खरीद प्रक्रिया पर अब कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

उन्होंने कहा कि धान खरीद में गड़बड़ी करने वाले अफसर किसी भी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे और उनके खिलाफ कार्रवाई तय है।

चंडीगढ़ पीजीआई में मरीजों के लिए तैयार होती है 3 तरह की खास खिचड़ी, जानिए क्यों कम किया गया चावल | chandigarh-pgimer-patients-special-khichdi-diet-plan-dr-nancy-sahni
चंडीगढ़ पीजीआई में मरीजों के लिए तैयार होती है 3 तरह की खास खिचड़ी, जानिए क्यों कम किया गया चावल

पर्यावरण संरक्षण उत्पाद और बारकोड से ट्रैकिंग

विभाग की ओर से पूरी प्रक्रिया पर लगातार काम जारी है। DG की रिपोर्ट आते ही घोटाले में शामिल अफसरों पर केस दर्ज किया जाएगा। कई जगह कर्मचारियों को सस्पेंड भी किया जा चुका है।

अगले सीजन में रबी और खरीफ की फसलों की खरीद के दौरान हर बोरी पर बारकोड सिस्टम लागू किया जाएगा। इससे यह पता लगाना आसान होगा कि फसल कहां गई और किस मिल को भेजी गई। इस सिस्टम से फर्जीवाड़े की गुंजाइश लगभग खत्म हो जाएगी।

हरियाणवी म्यूजिक में खौफ का सिंडिकेट: दिलेर खरकिया से हर्षिता दहिया तक इनसाइड स्टोरी | haryanvi-singers-attacks-inside-story-diler-kharkiya-harshita-dahiya-gang-extortion
हरियाणवी म्यूजिक में खौफ का सिंडिकेट: दिलेर खरकिया से हर्षिता दहिया तक इनसाइड स्टोरी

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment