ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

New Link Expressway: 74.3 किमी लंबा ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट, 54 गांवों की जमीन होगी अधिग्रहित

On: अगस्त 3, 2025 2:05 अपराह्न
Follow Us:
New Link Expressway: 74.3 किमी लंबा ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट, 54 गांवों की जमीन होगी अधिग्रहित
Join WhatsApp Group

New Link Expressway: 74.3 km long Greenfield project, land of 54 villages will be acquired: (न्यू लिंक एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश) को लेकर उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPEIDA) ने बड़ी घोषणा की है। 74.3 किलोमीटर लंबे इस ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेसवे का एलाइनमेंट तय कर लिया गया है। यह एक्सप्रेसवे गंगा एक्सप्रेसवे को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ेगा।

यमुना अथॉरिटी ने यूपीडा को नोटिफाइड एरिया में जमीन अधिग्रहण के लिए एनओसी जारी कर दी है। पहले इसकी लंबाई 83 किमी थी, लेकिन अब इसे सेक्टरों से बचाते हुए 74.3 किमी तक सीमित कर दिया गया है।

54 गांवों की जमीन होगी अधिग्रहित New Link Expressway

हरियाणा के 4469 पेट्रोल पंपों पर बंद हो सकता है ऑनलाइन पेमेंट, डीलर्स ने केंद्र सरकार को भेजा पत्र | haryana-petrol-pump-dealers-protest-upi-mdr-charge-cash-payment
हरियाणा के 4469 पेट्रोल पंपों पर बंद हो सकता है ऑनलाइन पेमेंट, डीलर्स ने केंद्र सरकार को भेजा पत्र

इस परियोजना के तहत बुलंदशहर के 45 और गौतमबुद्ध नगर के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित की जाएगी। इनमें से 13 गांव खुर्जा तहसील के हैं, जबकि बाकी स्याना, शिकारपुर और बुलंदशहर तहसील में आते हैं। यूपीडा जल्द ही जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू करेगा।

यह एक्सप्रेसवे बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र से शुरू होकर यमुना एक्सप्रेसवे के सेक्टर-21 फिल्म सिटी तक पहुंचेगा। इससे गंगा और यमुना एक्सप्रेसवे के बीच सीधा संपर्क स्थापित होगा।

बुलंदशहर में बनेगा औद्योगिक क्लस्टर

चंडीगढ़ पीजीआई में मरीजों के लिए तैयार होती है 3 तरह की खास खिचड़ी, जानिए क्यों कम किया गया चावल | chandigarh-pgimer-patients-special-khichdi-diet-plan-dr-nancy-sahni
चंडीगढ़ पीजीआई में मरीजों के लिए तैयार होती है 3 तरह की खास खिचड़ी, जानिए क्यों कम किया गया चावल

इस परियोजना पर लगभग ₹4,000 करोड़ का खर्च आएगा। एक्सप्रेसवे के दोनों ओर औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाएंगे। बुलंदशहर में एक बड़ा औद्योगिक क्लस्टर बनाया जाएगा, जिससे नए उद्यमों को जमीन उपलब्ध होगी।

नोएडा एयरपोर्ट, चोला रेलवे स्टेशन और एक्सप्रेसवे की निकटता से निवेशकों और निर्यातकों को सुविधा मिलेगी। इससे क्षेत्र में आर्थिक और औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलेगी। तीस स्थानों की पहचान भी की जा चुकी है जहां औद्योगिक विकास की संभावनाएं हैं।

हरियाणवी म्यूजिक में खौफ का सिंडिकेट: दिलेर खरकिया से हर्षिता दहिया तक इनसाइड स्टोरी | haryanvi-singers-attacks-inside-story-diler-kharkiya-harshita-dahiya-gang-extortion
हरियाणवी म्यूजिक में खौफ का सिंडिकेट: दिलेर खरकिया से हर्षिता दहिया तक इनसाइड स्टोरी

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment