ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

चंडीगढ़ में दीवाली पर सिर्फ ग्रीन पटाखे, 96 स्टॉलों का ड्रॉ हुआ, जानें डिटेल्स!

On: September 11, 2025 9:36 AM
Follow Us:
चंडीगढ़ में दीवाली पर सिर्फ ग्रीन पटाखे, 96 स्टॉलों का ड्रॉ हुआ, जानें डिटेल्स!
Join WhatsApp Group

चंडीगढ़, Green crackers Chandigarh। इस दीवाली चंडीगढ़ में सिर्फ ग्रीन पटाखे ही बिकेंगे और इन्हें ही चलाने की अनुमति होगी! डिप्टी कमिश्नर ऑफिस ने बुधवार को पटाखे बेचने के लिए कुल 96 टेंपरेरी लाइसेंस जारी कर दिए हैं। सेक्टर-23 के बाल भवन में एसडीएम सेंट्रल नवीन स्तू की अध्यक्षता में ड्रॉ के जरिए साइट वाइज ये लाइसेंस दिए गए। ऑनलाइन आवेदन मंगवाए गए थे और 4280 लोगों ने इन 96 लाइसेंस के लिए अप्लाई किया था। 500 रुपये की फीस से प्रशासन को करीब 21 लाख रुपये मिले हैं। कई एप्लीकेंट्स ने दो या ज्यादा साइट के लिए अप्लाई किया था, इसलिए एप्लीकेंट्स करीब 2800 थे लेकिन एप्लीकेशन 4280 तक पहुंच गई। चंडीगढ़ में ये पहला मौका है जब दीवाली से करीब 40 दिन पहले ही पटाखे बेचने के लिए लाइसेंस जारी हो गए।

स्टॉल लगेंगे इन 12 साइटों पर

पटाखे बेचने के लिए 12 साइटों में 96 स्टॉल लगेंगे। दशहरा ग्राउंड सेक्टर-43 में 20, सेक्टर-46 के ओपन ग्राउंड में 11, सेक्टर-33सी के ओपन स्पेस में 5, सेक्टर-37सी के ओपन स्पेस में 5, गुजरात भवन सेक्टर-24 के सामने 6, सब्जी मंडी ग्राउंड सेक्टर-29 में 5, सेक्टर-28 के ओपन ग्राउंड में 5, दशहरा ग्राउंड सेक्टर-30 में 5, सब्जी मंडी ग्राउंड रामदरबार में 10, मनीमाजरा में फायर स्टेशन ऑफिस के पास के ग्राउंड में 12, सेक्टर-49 में सब्जी मंडी ग्राउंड के पास 7 और रामलीला ग्राउंड कम्यूनिटी सेंटर सेक्टर-40 में 5 स्टॉल लगेंगे। पटाखे बेचने के लिए सिर्फ तीन दिन ही स्टॉल लगेंगे।

15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया
15 जून से जेवर एयरपोर्ट और दिल्ली-गाजियाबाद के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, ₹10 से शुरू होगा किराया

व्यापारियों की मांग पर जल्द लाइसेंस

कारोबारियों ने डिप्टी कमिश्नर निशांत कुमार यादव से मांग की थी कि लाइसेंस को लेकर जल्द फैसला हो। हर बार दीवाली के ठीक पहले ड्रॉ होता था, जिससे ग्रीन कैटेगरी के पटाखे मिलना मुश्किल हो जाता था। क्रैकर्स एसोसिएशन चंडीगढ़ ने डीसी निशांत यादव का आभार जताया। एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी चिराग अग्रवाल ने कहा कि इससे विक्रेताओं को होलसेल में सामान खरीदने के लिए काफी समय मिलेगा, जिससे वे सिर्फ ग्रीन क्रैकर्स ही बेच पाएंगे।

दिशा-निर्देश और सुरक्षा पर जोर

प्रशासन की तरफ से पटाखे चलाने के लिए दिशा-निर्देश जल्द जारी होंगे। कुछ लड़ियों में पटाखों की सेल पर पाबंदी रहेगी और कुछ पटाखों को चलाने पर रोक होगी। टेंपरेरी लाइसेंस होल्डर को स्टॉल के साथ सुरक्षा के इंतजाम करने होंगे। अगर प्रति स्टॉल औसतन 4-5 लाख रुपये की सेल हो तो चंडीगढ़ में पटाखों का कारोबार करीब 5 करोड़ रुपये या इससे ज्यादा का होगा।

दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान
दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे बनेगा, राजीव चौक से एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment