ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Smartphone Camera Trend: स्मार्टफोन कैमरों का ट्रेंड बदला! ज्यादा कैमरे OUT, डुअल कैमरा IN, जानें क्यों!

On: अगस्त 31, 2025 12:04 अपराह्न
Follow Us:
Smartphone Camera Trend: स्मार्टफोन कैमरों का ट्रेंड बदला! ज्यादा कैमरे OUT, डुअल कैमरा IN, जानें क्यों!
Join WhatsApp Group

Smartphone Camera Trend: The trend of smartphone cameras has changed! More cameras OUT, dual cameras IN, know why!: नई दिल्ली | हर साल बाजार में ढेरों नए स्मार्टफोन्स लॉन्च होते हैं, और कंपनियाँ ग्राहकों को लुभाने के लिए कुछ न कुछ नया लेकर आती हैं। कुछ साल पहले तक स्मार्टफोन में चार-चार कैमरे देने की होड़ लगी थी,

लेकिन अब तस्वीर बदल रही है! ज्यादा कैमरे वाले फोन्स का क्रेज कम हो रहा है, और डुअल व सिंगल कैमरे वाले स्मार्टफोन्स फिर से ट्रेंड में आ रहे हैं। यह खुलासा हाल की एक रिसर्च में हुआ है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला!

ज्यादा कैमरों की डिमांड घटी Smartphone Camera Trend

नया आईफोन 18 प्रो मैक्स पुराने से कितना अलग? कीमत, कैमरा और प्रोसेसर में कौन है ज्यादा दमदार? | iphone-18-pro-max-vs-iphone-17-pro-max-comparison-price-specs
नया आईफोन 18 प्रो मैक्स पुराने से कितना अलग? कीमत, कैमरा और प्रोसेसर में कौन है ज्यादा दमदार?

मार्केट ट्रैकर Omdia की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 की दूसरी तिमाही में बिके स्मार्टफोन्स में औसतन 3.19 कैमरे (रियर और फ्रंट) थे, जो पिछले साल 3.37 था।

2021 में ज्यादा कैमरे वाले फोन्स की डिमांड बढ़ने के बाद यह 13वीं तिमाही है, जब कम कैमरे वाले फोन्स ज्यादा बिके। इसका बड़ा कारण रियर कैमरों की संख्या में कमी है।

डुअल कैमरे का ट्रेंड लौटा

आईफोन 18 प्रो मैक्स खरीदते ही करें ये 5 काम, असली और नकली की तुरंत हो जाएगी पहचान | how-to-check-original-iphone-18-pro-max-fake-vs-real
आईफोन 18 प्रो मैक्स खरीदते ही करें ये 5 काम, असली और नकली की तुरंत हो जाएगी पहचान

रिपोर्ट बताती है कि पिछले तिमाही में 41% स्मार्टफोन्स डुअल कैमरे वाले थे, जबकि ट्रिपल कैमरे वाले फोन्स का शेयर सिर्फ 36% रहा। वहीं, 21% फोन्स में सिंगल कैमरा था। Apple और Samsung ने इस साल फ्लैगशिप फोन्स में सिंगल और डुअल कैमरे पर फोकस किया है, जिससे यह ट्रेंड और मजबूत हुआ है।

Apple और Samsung की रणनीति

Apple ने इस साल iPhone 16e को सिंगल कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया, जबकि Samsung ने Galaxy S25 Edge में डुअल कैमरा दिया। Apple 9 सितंबर को iPhone 17 सीरीज लॉन्च करने जा रहा है, जिसमें पहली बार ‘Air’ मॉडल (iPhone 17 Air) आएगा, जो सिंगल कैमरा सेटअप के साथ हो सकता है।

Blinkit पर मिल रहा iPhone 18 Pro, Apple Store पर भारी भीड़, जानें iPhone 18 Pro का पूरा गणित | why-people-queue-at-apple-store-despite-iphone-18-pro-on-blinkit-zepto
Blinkit पर मिल रहा iPhone 18 Pro, Apple Store पर भारी भीड़, जानें iPhone 18 Pro का पूरा गणित

मेगापिक्सल का क्रेज भी कम

Omdia की रिपोर्ट में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। 100MP और 200MP कैमरों का क्रेज अब कम हो रहा है। पिछले तिमाही में 58% स्मार्टफोन्स में 50MP कैमरे थे, जबकि 100MP या उससे ज्यादा वाले फोन्स की हिस्सेदारी सिर्फ 9% रही। ग्राहक अब क्वालिटी पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं।

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment