ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Winter school timing: स्कूलों ने नहीं बदला समय, सुबह 7 बजे से पहले बच्चों को लेने आ रही स्कूल बसें

On: November 24, 2025 5:04 PM
Follow Us:
Winter school timing: स्कूलों ने नहीं बदला समय, सुबह 7 बजे से पहले बच्चों को लेने आ रही स्कूल बसें
Join WhatsApp Group

यमुनानगर, Winter school timing: सरकारी आदेशों के बावजूद प्राइवेट स्कूलों द्वारा समय सारिणी में बदलाव नहीं किए जाने से बच्चों और अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है।

हाल ही में ठंड को देखते हुए सरकार ने सभी सरकारी स्कूलों में स्कूल शुरू होने का समय सुबह आठ बजे से बढ़ाकर 9:30 बजे करने का आदेश जारी किया था। इस आदेश का उद्देश्य बच्चों को सुबह की सर्दी से बचाना और उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा करना था।

Winter school timing: स्कूलों का समय बदला

जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलता ने बताया कि ठंड को देखते हुए स्कूलों का समय सुबह 9:30 बजे कर दिया गया है। यह आदेश सरकारी व प्राइवेट दोनों तरह के स्कूलों पर लागू होते हैं। यदि प्राइवेट स्कूल अभी भी सुबह जल्दी लग रहे हैं तो इसकी सभी खंडों के बीईओ से रिपोर्ट मंगवाई जाएगी। जो स्कूल जल्द खुल रहे हैं उन पर कार्रवाई की जाएगी।

हरियाणा के किसानों की मौज: अब व्हाट्सएप पर मिलेगा क्यूआर कोड वाला जे-फॉर्म
हरियाणा के किसानों की मौज: अब व्हाट्सएप पर मिलेगा क्यूआर कोड वाला जे-फॉर्म

लेकिन शहर के लगभग सभी प्राइवेट स्कूलों ने इस आदेश की अनदेखी करते हुए अपनी कक्षाओं को अभी भी सुबह आठ बजे शुरू कर रखा है। इससे न केवल बच्चे ठंड में आने-जाने को मजबूर हैं, बल्कि कई अभिभावक भी अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

अभिभावकों का कहना है कि अलग सुबह ठंड में बाहर लंबा समय बिताना छोटे बच्चों के लिए स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा कर सकता है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें इस विषय में पर्याप्त जानकारी नहीं है।

सरकारी स्कूलों ने टाइम बदला, प्राइवेट चला रहे मनमर्जी

अभी भी प्राइवेट स्कूलों की बसें व वैन सुबह पौने सात बजे या फिर इससे पहले ही बच्चों को घर लेने के लिए पहुंच रही हैं। सुबह हो रही ठंड में जब सात बजे भी लोगों का कंबल या रजाई से बाहर निकलने का मन नहीं करता, तब तक नर्सरी से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं तैयार होकर स्कूल वैन में बैठ चुके होते हैं। ज्यादातर प्राइवेट स्कूल अभी भी सुबह आठ बजे ही लग रहे हैं।

हरियाणा बनेगा ग्लोबल हब: इंटरनेशनल पेटेंट पर ₹1 करोड़ का इनाम, नई पॉलिसी का ड्राफ्ट तैयार
हरियाणा बनेगा ग्लोबल हब: इंटरनेशनल पेटेंट पर ₹1 करोड़ का इनाम, नई पॉलिसी का ड्राफ्ट तैयार

अभिभावक रमन, संजीव व विकास ने बताया कि प्राइवेट स्कूलों को भी सरकारी स्कूलों की तरह समय सारिणी बदलने के आदेश का पालन करना चाहिए। सर्दी में बच्चों को सुबह साढ़े पांच बजे से छह के बीच उठाना पड़ रहा है। सुबह सात बजे से पहले बस बच्चों को लेने पहुंच जाती है।

ठंड की वजह से कई बार तो बच्चों को सुबह पानी से नहला भी नहीं पाते। इसलिए प्राइवेट स्कूलों के समय में बदलाव होना चाहिए। सुबह जल्दी उठने की वजह से बच्चे सर्दी, खांसी और अन्य स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। बस में सफर करते समय भी ठंडी हवा बच्चों को लगती है।

अभिभावक सेवा मंच के जिला संयोजक शैंकी गुप्ता का कहना है कि कई स्कूल तो सुबह 8:30 बजे से 8:50 बजे के बीच लग रहे हैं। परंतु बहुत से ऐसे हैं जिनका समय अभी तक नहीं बदला है।

MDU मर्सी चांस 2026: अगस्त में होंगी विशेष परीक्षाएं, 15 हजार से शुरू होगी फीस
MDU मर्सी चांस 2026: अगस्त में होंगी विशेष परीक्षाएं, 15 हजार से शुरू होगी फीस

सर्दी के हिसाब से स्कूलों को अपने समय में बदलाव करना चाहिए। वह इस बारे में जिला शिक्षा अधिकारी से भी मिलेंगे। स्कूलों द्वारा सरकारी आदेश की अनदेखी करना गंभीर मामला है।

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment