1. Home
  2. Cricket

Happy Birthday Virat Kohli: आज 34 साल के हुए किंग कोहली, जानिये कैसा रहा कोहली के क्रिकेट करियर का विराट सफर

Happy Birthday Virat Kohli: आज 34 साल के हुए किंग कोहली, जानिये कैसा रहा कोहली के क्रिकेट करियर का विराट सफर 
Virat Kohli 34th Birthday: विराट कोहली के इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू के बाद से दुनिया के किसी भी बल्लेबाज ने उनसे ज्यादा रन नहीं बनाए हैं। यही नहीं उसके बाद से सबसे ज्यादा शतक और दोहरे शतक भी कोहली के नाम पर ही दर्ज है।
 

Happy Birthday Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली आज 5 नवंबर 2022 को 34 साल के हो गए हैं। 'रन मशीन' और 'किंग कोहली' के नाम से मशहूर विराट कोहली का अब तक का क्रिकेट करियर काफी शानदार रहा है।

कोहली मौजूदा समय में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी है। उन्होंने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर पूरी दुनिया में अपना लोहा मनवाया। यही वजह है कि टेस्ट क्रिकेट हो या वनडे या फिर टी-20 तीनों ही फॉर्मेट में विराट की तूती बोलती है।

तीनों फॉर्मेट में विराट कोहली की औसत 50 के पार हैं। ऐसा करने वाले भी विराट दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी हैं। विराट के अलावा दुनिया में किसी भी देश का कोई भी खिलाड़ी तीनों फॉर्मेट में 50 से ज्यादा की औसत को मेन्टेन नहीं कर सका है। 

ये भी पढ़ें: बीसीसीआई ने लिया बड़ा फैसला, पुरुष और महिला क्रिकेटरों दोनों को मिलेगा समान वेतन

शानदार रहा विराट का करियर 

विराट कोहली का क्रिकेट करियर काफी शानदार रहा है। हालांकि उतार-चढ़ाव हर किसी के करियर में आता है। लेकिन उसके बावजूद जो खिलाड़ी अपनी मेहनत और वर्क एथिक्स के साथ समझौता नहीं करता, वही जीवन में सफल होता है।

विराट का जन्म 5 नवंबर 1988 को दिल्ली में हुआ था। छोटी ही उम्र में उन्होंने अपने पिता को भी खो दिया था। लेकिन उन्होंने अपने पिता के सपने को सच करने के लिए कड़ी मेहनत की और आज उनकी बल्लेबाजी का लोहा विश्व क्रिकेट की हर टीम मानती है।

इसकी गवाही उनके द्वारा बनाए गए रिकार्ड्स बखूबी देते हैं। इसके लिए किसी व्यक्ति विशेष को उनके बारे में बताने की जरूरत नहीं है। जो विराट ने हांसिल किया है, वह दुनिया में बहुत कम खिलाड़ी ही हांसिल कर पाते हैं। 

ये भी पढ़ें: एशिया कप के लिए पाकिस्तान का दौरा बीसीसीआई का फैसला नहीं, सरकार पर निर्भर करता है निर्णय: रोजर बिन्नी

भारत को बनाया टेस्ट में बेस्ट 

विराट की बदौलत टीम इंडिया ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की। विराट कोहली के नेतृत्व में भारत की अंडर-19 टीम 2008 में विश्व चैंपियन बनी थी। हालांकि उसके बाद विराट बतौर कप्तान कोई आईसीसी इवेंट नहीं जीत पाए हैं और उन्हें हमेशा इसका मलाल जरूर रहेगा।

हालांकि बतौर खिलाड़ी विराट ने 2011 विश्व कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जरूर जीती है। विराट अपनी बल्लेबाजी, फील्डिंग और कभी-कभार गेंदबाजी की बदौलत टीम को अपना सौ प्रतिशत देने से कभी भी पीछे नहीं हटते हैं।

2014 में टेस्ट टीम की कमान मिलने के बाद उन्होंने टीम को विदेशी सरजमीं पर लड़ने के साथ-साथ जीतना भी सिखाया। विराट की कप्तानी में टीम इंडिया टेस्ट में कईं साल तक नंबर-1 टीम बनी रही।

ये भी पढ़ें: अगर दिवाली और छठ पर जाना है घर तो रेलवे की इन स्पेशल ट्रेनों का उठाएं लाभ

भारत को विदेशों में दिलाई टेस्ट जीत 

विराट कोहली ने अपनी कप्तानी में भारत को विदेशों में जाकर जीतना सिखाया। विराट के कप्तान बनने से पहले भारत की टीम हमेशा विदेशी सरजमीं पर साधरण प्रदर्शन करती थी और सामने वाली टीम से अच्छे से मुकाबला भी नहीं कर पाती थी।

लेकिन जब विराट ने 2014 में भारत की टेस्ट टीम की कमान संभाली, तो उसके बाद से चीजें बदलने लगी। उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों की मानसिकता में बड़ा परिवर्तन लाया और टीम में विदेशों में जीतने का जनून पैदा किया। विराट ने भारत के तेज गेंदबाजी आक्रमण को फिर से खड़ा किया और विदेशी धरती पर भी देश का परचम लहराया।

विराट की कप्तानी में भारत ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया को उनके घर पर टेस्ट सीरीज में मात दी। इसके अलावा विराट की कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका जैसी टीमों को भी उसकी धरती पर ही धुल चटाई। 

ये भी पढ़ें: क्या Diabetes मरीजों के लिए खतरनाक है डेंगू, जानिए कैसे करें बचाव

टी-20 विश्व कप में भी मचा रहे हैं धमाल 

विराट कोहली अपने 34वें जन्मदिन पर ऑस्ट्रेलिया में जारी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम का हिस्सा हैं। टी-20 विश्व कप 2022 में भी विराट के बल्ले से खूब रन निकल रहे हैं और अब तक वह इस मेगा इवेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। अब तक खेले 4 मैचों में विराट अब तक सिर्फ एक बार ही आउट हुए हैं।

इससे पहले विराट 2014 और 2016 टी-20 विश्व कप में भी सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। जिसके लिए उन्हें इन दोनों ही विश्व कप में प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट भी चुना गया था। अब 2022 के टी-20 विश्व कप मं भी विराट शानदार फॉर्म में हैं। उम्मीद यही है कि इस बार विराट अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारत को विश्व चैंपियन बनाएंगे। 

ये भी पढ़ें: नए पब्लिशर के साथ भारत में जल्द वापसी कर सकती है BGMI

फिटनेस के मामले में विराट का कोई सानी नहीं 

फिटनेस के मामले में भी विराट का कोई सानी नहीं है। वह विश्व के सबसे फिट क्रिकेटरों में से एक है। विराट कोहली ने 20 अगस्त 2008 को वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था और इसके अगले 4 साल के अंदर ही वह टीम के एक अहम सदस्य बन गए। साल 2012 में विराट कोहली को फिट रहने का ऐसा बुखार चढ़ा कि अब तक उसे मेंटेन किए हुए हैं।

विराट ना सिर्फ भारत के, बल्कि विश्व क्रिकेट के सबसे फिट खिलाड़ी हैं। विराट आज 34 साल के हो गए हैं। लेकिन वे अपने से युवा खिलाड़ियों से भी ज्यादा फिट हैं। 2012 के बाद से विराट ने फिटनेस की वजह से कोई भी मैच मिस नहीं किया है। कई दिग्गज क्रिकेटर्स विराट को टेस्ट क्रिकेट का ब्रांड एम्बेसडर भी कहते हैं। 

ये भी पढ़ें: पहले विदेशी ऑक्शन के लिए तैयार आईपीएल, इस्तांबुल में हो सकता है आईपीएल 2023 का मिनी-ऑक्शन

इंस्टाग्राम पर भी हिट हैं विराट 

इसके अलावा विराट कोहली सोशल मीडिया पर भी काफी फेमस हैं। इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करने के विराट 8.9 करोड़ रूपए चार्ज करते हैं। विराट कोहली इस समय 220 मिलियन फॉलोअर्स के साथ इंस्टाग्राम पर सबसे फेमस सेलेब्रिटी की लिस्ट में शामिल हैं। विराट कोहली इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले स्पोर्ट्स सेलेब्रिटी की लिस्ट में Lionel Messi और Cristiano Ronaldo के बाद तीसरे नंबर पर आते हैं।

Hooper HQ 2022 इंस्टाग्राम रिच लिस्ट की बात करें, तो टॉप-20 में भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के बाद विराट कोहली ही अकेले एशियन हैं, जिनका इस लिस्ट में नाम है। उसके भारत में सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स हैं। 

ये भी पढ़ें: विराट कोहली की एक दिन की कमाई जानकर चौंक जाएंगे आप, पत्नी अनुष्का भी कमाई के मामले में पीछे नहीं


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।