ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Ambala Crime: मनचलों पर सख्त कार्रवाई, पुलिस ने सिर मुड़वाकर बाजार में घुमाया आरोपी

On: November 28, 2025 7:48 PM
Follow Us:
Ambala Crime: मनचलों पर सख्त कार्रवाई, पुलिस ने सिर मुड़वाकर बाजार में घुमाया आरोपी
Join WhatsApp Group

Ambala Crime: अंबाला में युवती से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने कड़ा कदम उठाते हुए कई आरोपियों को गंजा कर बाजार में घुमाया। छेड़छाड़ मामले पर सख्ती ने शहर में चर्चा बढ़ा दी।

आरोपी गंजे कर घुमाए, माफी मांगते दिखे

अंबाला में सब्जी मंडी के पास 26 नवंबर को युवती से छेड़छाड़ और धमकाने के मामले ने जोर पकड़ लिया है। अंबाला कैंट थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें दीना की मंडी के मुकुल और लव, हरि नगर के संदीप और शुभम, तथा बंगाली मोहल्ला निकासी के राहुल का नाम शामिल है।

हरियाणा पुलिस की बड़ी कामयाबी: UAE से खींच लाई फर्जी पासपोर्ट बनाने वाला शातिर अपराधी
हरियाणा पुलिस की बड़ी कामयाबी: UAE से खींच लाई फर्जी पासपोर्ट बनाने वाला शातिर अपराधी

पुलिस ने चार मुख्य आरोपियों को सबक सिखाते हुए उनका सिर मुंडवाया और पैदल ही घटना स्थल से बाजार तक घुमाया। आरोपी कान पकड़कर माफी मांगते हुए दिखाई दिए और बोले कि अब कभी अपराध नहीं करेंगे।

थाना प्रभारी बोले सीन रि क्रिएट करवाया

थाना प्रभारी सुरेंद्र ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों को घटना स्थल पर ले जाकर पूरा सीन रि क्रिएट कराया, ताकि कोई भी आरोपी बाद में खुद को निर्दोष साबित करने की कोशिश न कर सके। मुकुल पर पहले भी गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज है। उसे कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया, जबकि बाकी चार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Crime News: बीदर में बहू पर वेश्यावृत्ति का दबाव, तंग आकर दी जान; बेंगलुरु में गैस लीक से उजड़ा परिवार (symbolic image)
Crime News: बीदर में बहू पर वेश्यावृत्ति का दबाव, तंग आकर दी जान; बेंगलुरु में गैस लीक से उजड़ा परिवार

अनिल विज की सख्ती के बाद तेज हुई कार्रवाई

छेड़छाड़ की घटना सामने आने के बाद हरियाणा के ऊर्जा और परिवहन मंत्री अनिल विज ने थाना प्रभारी को तलब कर जमकर फटकार लगाई थी। उन्होंने साफ कहा कि शहर में लड़कियों की सुरक्षा से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। उनके निर्देश के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया।

कंप्यूटर सेंटर जाते समय हुई थी छेड़छाड़

पीड़िता, जो हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र की रहने वाली है, रोजाना राय मार्केट में कंप्यूटर कोर्स करने जाती है। उसके अनुसार, मुकुल नाम का युवक लगातार उसका पीछा कर परेशान करता था। 26 नवंबर को सब्जी मंडी के पास उसने अभद्र भाषा का उपयोग किया और छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसने रास्ता रोककर गाली गलौज शुरू कर दी।

गुरुग्राम में आरव बनकर आरिफ ने की हिंदू लड़की से शादी, सच्चाई खुलने पर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव
गुरुग्राम में आरव बनकर आरिफ ने की हिंदू लड़की से शादी, सच्चाई खुलने पर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव

जब पीड़िता के माता पिता और भाई मौके पर पहुंचे, तो मुकुल के साथ आए तीन युवकों ने उनके साथ मारपीट की। बाद में जब परिवार उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचा, तो आरोपी अपने करीब दर्जनभर साथियों के साथ वहां भी आए और गोली मारने की धमकी देकर डराया।

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment