ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

सावधान! OTP और कार्ड के बिना भी खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट!

On: August 31, 2025 5:40 PM
Follow Us:
सावधान! OTP और कार्ड के बिना भी खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट!
Join WhatsApp Group

OTP Cyber Fraud (नई दिल्ली) : साइबर ठग अब इतने शातिर हो गए हैं कि बिना OTP और कार्ड के भी आपके बैंक अकाउंट को खाली कर सकते हैं! हाल ही में झारखंड के गढ़वा जिले में एक बुजुर्ग महिला के साथ ऐसी ही चौंकाने वाली घटना हुई, जहां ठगों ने उनके खाते से 10 हजार रुपये उड़ा लिए। यह मामला सबके लिए अलर्ट है कि अपनी निजी जानकारी को लेकर कितनी सावधानी बरतनी चाहिए।

कैसे हुई ठगी?

इंडिया टीवी की खबर के मुताबिक, ठगों ने बुजुर्ग महिला को पीएम किसान योजना का लाभ दिलाने का लालच दिया। धोखे से उनकी आंखों का स्कैन कर लिया और आधार कार्ड से जुड़े बैंक अकाउंट से पैसे निकाल लिए। महिला को तब पता चला जब वे बैंक गईं और खाते में पैसे गायब मिले।

हरियाणा पुलिस की बड़ी कामयाबी: UAE से खींच लाई फर्जी पासपोर्ट बनाने वाला शातिर अपराधी
हरियाणा पुलिस की बड़ी कामयाबी: UAE से खींच लाई फर्जी पासपोर्ट बनाने वाला शातिर अपराधी

आधार और बायोमेट्रिक से खतरा

आजकल ज्यादातर बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होते हैं, जिससे बायोमेट्रिक स्कैन (फिंगरप्रिंट या आइरिस स्कैन) के जरिए पैसे निकाले जा सकते हैं। ठगों ने महिला के आधार नंबर का इस्तेमाल कर उनके खाते तक पहुंच बनाई और बिना अनुमति आंखों का स्कैन कर ठगी कर ली।

खुद को कैसे रखें सुरक्षित?

Crime News: बीदर में बहू पर वेश्यावृत्ति का दबाव, तंग आकर दी जान; बेंगलुरु में गैस लीक से उजड़ा परिवार (symbolic image)
Crime News: बीदर में बहू पर वेश्यावृत्ति का दबाव, तंग आकर दी जान; बेंगलुरु में गैस लीक से उजड़ा परिवार

आधार कार्ड की सावधानी: अपने आधार कार्ड की जानकारी किसी के साथ साझा करने से बचें। अगर जरूरी हो, तो UIDAI की वेबसाइट से वर्चुअल आधार नंबर डाउनलोड करें और उसी का इस्तेमाल करें।

बायोमेट्रिक लॉक करें: UIDAI की वेबसाइट पर बायोमेट्रिक जानकारी को लॉक करने की सुविधा है। इससे कोई आपके फिंगरप्रिंट या आइरिस स्कैन का गलत इस्तेमाल नहीं कर सकेगा। जरूरत पड़ने पर इसे मैन्युअल रूप से अनलॉक और फिर लॉक करना होगा।

गुरुग्राम में आरव बनकर आरिफ ने की हिंदू लड़की से शादी, सच्चाई खुलने पर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव
गुरुग्राम में आरव बनकर आरिफ ने की हिंदू लड़की से शादी, सच्चाई खुलने पर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now