ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Chandigarh Crime News: चंडीगढ़ में डेढ़ साल की चोरियों का खुलासा, रोपड़ से आता था चोर, सरकारी मकानों को बनाता था निशाना

On: June 8, 2025 12:22 PM
Follow Us:
Chandigarh Crime News: चंडीगढ़ में डेढ़ साल की चोरियों का खुलासा, रोपड़ से आता था चोर, सरकारी मकानों को बनाता था निशाना
Join WhatsApp Group

Chandigarh Crime News Every weekend he used to come from Ropar on Activa to commit theft, government houses of Sector-43 were the target: चंडीगढ़ सेक्टर-43 पुलिस चौकी टीम ने एक ऐसे चोर को पकड़ा है जो पिछले करीब डेढ़ साल से रोपड़ से एक्टिवा पर चंडीगढ़ आता था और यहां घरों को निशाना बनाता था। चोरी हर वीकएंड पर ही करता था और निशाना होते थे सेक्टर-43 के सरकारी मकान।

आरोपी की पहचान रोपड़ के 40 साल के मुकेश के रूप में हुई है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर और जंगल एरिया से चोरी की ज्वेलरी रिकवर की है । कुछ ज्वेलरी वह दिल्ली के चोर बाजार में बेच चुका था। उसने पूछताछ में सेक्टर-43 के सरकारी मकानों में चौरी की तीन वारदातें कबूल की हैं।

पहले वह चोरी की बात नहीं मान रहा था। पुलिस ने चोरी हुए घरों से मोबाइल फोरेंसिक एक्सपर्ट बुलाकर अज्ञात चोर के फिंगर प्रिंट उठाए थे, वह पकड़े गए आरोपी के फिंगर प्रिंट से मैच हो गए।

Crime News: बीदर में बहू पर वेश्यावृत्ति का दबाव, तंग आकर दी जान; बेंगलुरु में गैस लीक से उजड़ा परिवार (symbolic image)
Crime News: बीदर में बहू पर वेश्यावृत्ति का दबाव, तंग आकर दी जान; बेंगलुरु में गैस लीक से उजड़ा परिवार

Chandigarh Crime News: चोरी के बाद परिवार को करवाता था बड़े होटल में डिनर

आरोपी ने बताया कि वह लग्जरी लाइफ जी रहा था। पत्नी-बच्चों को बताता था कि प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त का काम करता है। हर बड़ी चोरी के बाद परिवार को बड़े होटल में लंच या डिनर पर ले जाता था। हर शनिवार शाम 5 बजे रोपड़ से एक्टिवा पर चंडीगढ़ आता था। निशाना होते थे सेक्टर-43 के सरकारी मकान, क्योंकि यहां कई घरों के मालिक वीकएंड पर अपने गांव चले जाते थे।

वह एक्टिवा सेक्टर-43 से दूर दूसरे सेक्टर में पार्क करता था। उसे पता था कि इन सरकारी मकानों में कैमरे नहीं हैं। इन मकानों के सामने बने पार्क में सैर करते हुए रेकी करता था। देखता था कि कौन सा परिवार गाड़ी में बैठकर बाहर जा रहा है। अंधेरा होने पर उसी घर को चेक करता था।

गुरुग्राम में आरव बनकर आरिफ ने की हिंदू लड़की से शादी, सच्चाई खुलने पर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव
गुरुग्राम में आरव बनकर आरिफ ने की हिंदू लड़की से शादी, सच्चाई खुलने पर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव

कोई पूछ ले तो कहता था बिजली मीटर चेक करना है या कोई और बहाना लगा देता था। फिर रात 11 से 12 के बीच औजार लगाकर उस घर में चोरी करता था।

फिंगर प्रिंट मैच कर रहे थे लेकिन चोर का पता नहीं चल रहा था

सब-इंस्पेक्टर आशा कुमारी व टीम अब उससे पूछताछ कर रही है। सेक्टर-43 पुलिस चौकी करीब डेढ़ साल से सरकारी मकानों में हुई आधा दर्जन चोरियों को सुलझा नहीं पा रही थी। मौके पर फिंगर प्रिंट मिल रहे थे, जिससे पता चला था कि चोर एक ही है। उसकी मोडस ऑपरेंडी थी वीकएंड पर ही चोरी करना।

फरीदाबाद में हैवानियत की हदें पार, 50 तक गिनती नहीं लिख पाई तो पिता ने 4 साल की बेटी को मार डाला
फरीदाबाद में हैवानियत की हदें पार, 50 तक गिनती नहीं लिख पाई तो पिता ने 4 साल की बेटी को मार डाला

चोर पकड़ में नहीं आ रहा था। एक जगह से सीसीटीवी फुटेज भी मिली, लेकिन धुंधली थी। ऐसे पकड़ा गया… हाल ही में वीकएंड पर उसने चोरी की कोशिश की, लेकिन घर के मालिक उसी समय वापस आ गए। चोर उन्हें धक्का देकर भागा। मकान मालिक ने शोर मचाया तो पास ही गश्त कर रहे मुलाजिमों ने उसे दबोच लिया।

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment