ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Chandigarh Crime news: चंडीगढ़ के फार्मासिस्ट से 60.65 लाख की धोखाधड़ी

Follow Us:
Chandigarh Crime news: चंडीगढ़ के फार्मासिस्ट से 60.65 लाख की धोखाधड़ी
Join WhatsApp Group

Chandigarh Crime news Sector-32 pharmacist duped of Rs 60.65 lakh online in the name of sending medicine, case filed against unknown person: सेक्टर-32 निवासी फार्मासिस्ट सुनील कुमार इंटरनेशनल ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए। धोखेबाजों ने उन्हें अमेरिका की एक दवा कंपनी को एवास्टिन पाउडर की आपूर्ति करने का झांसा देकर करीब 60.65 लाख की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जिस अकाउंट में ऑनलाइन पेमेंट हुई है उसे खंगाला जा रहा है। सुनील ने शिकायत में बताया कि 25 सितंबर 2024 को फेसबुक पर मॉरिस पॉलिन ने उनसे संपर्क कर अमेरिका की एक्टेलियन लैब कंपनी के लिए दवा आपूर्ति के लिए संपर्क किया। इसके बाद बातचीत वाट्सएप और ईमेल पर होती रही।

हरियाणा पुलिस की बड़ी कामयाबी: UAE से खींच लाई फर्जी पासपोर्ट बनाने वाला शातिर अपराधी
हरियाणा पुलिस की बड़ी कामयाबी: UAE से खींच लाई फर्जी पासपोर्ट बनाने वाला शातिर अपराधी

मॉरिस ने सुनील को शर्मा इंटरप्राइजेज (इंदौर) नामक एक स्थानीय डिस्ट्रीब्यूटर से जोड़ दिया, जिसने एवास्टिन पाउडर की कीमत 99,000 प्रति किलो बताई। सुनील ने 50 किलो पाउडर के लिए शर्मा इंटरप्राइजेज को 13 लाख का भुगतान किया। इसके बाद ट्रांसपोर्टेशन के नाम पर 3.50 लाख, फिर दो खातों में 12 लाख की अतिरिक्त मांग की गई।

न दवा पहुंची, न पैसे वापस मिले

Crime News: बीदर में बहू पर वेश्यावृत्ति का दबाव, तंग आकर दी जान; बेंगलुरु में गैस लीक से उजड़ा परिवार (symbolic image)
Crime News: बीदर में बहू पर वेश्यावृत्ति का दबाव, तंग आकर दी जान; बेंगलुरु में गैस लीक से उजड़ा परिवार

भारी भरकम भुगतान के बावजूद पीड़ित को न तो कोई दवा भेजी गई, न ही पैसे वापस मिले। सभी संबंधित व्यक्तियों ने संपर्क बंद कर दिया। इसके बाद सुनील ने सेक्टर-17 स्थित साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के धाराओं में केस दर्ज किया है।

गुरुग्राम में आरव बनकर आरिफ ने की हिंदू लड़की से शादी, सच्चाई खुलने पर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव
गुरुग्राम में आरव बनकर आरिफ ने की हिंदू लड़की से शादी, सच्चाई खुलने पर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment