Chandigarh Crime Police raid drug mafia: चंडीगढ़ : चंडीगढ़ पुलिस ने शहर में सक्रिय संगठित ड्रग नेटवर्क पर एक बड़ा अभियान चलाते हुए भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किए हैं। पुलिस की ये कार्रवाई इंटरस्टेट ड्रग तस्करी करने वाले बड़े गिरोह पर की गई, जो लंबे समय से दिल्ली, पंजाब और ट्राईसिटी में सप्लाई चेन चलाता रहा है।
कैसे हुई कार्रवाई? कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी Chandigarh Crime
चंडीगढ़ के अलग-अलग इलाकों में पुलिस की स्पेशल टीमों ने रातभर धावा बोला। इस दौरान 12 ड्रग पेडलर्स को गिरफ्तार किया गया और करोड़ों की कीमत का नशा बरामद हुआ।
एसपी क्राइम जसबीर सिंह ने बताया कि यह गिरोह दिल्ली और पंजाब से ड्रग्स की खेप लाकर चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में सप्लाई किया करता था।
क्या-क्या मिला? करोड़ों की कोकीन-हीरोइन बरामद
पुलिस ने कार्रवाई में जिन सामानों को कब्जे में लिया, उनमें शामिल हैं—
1.2 किलोग्राम कोकीन – कीमत लगभग 6 करोड़ रुपये
476 ग्राम हीरोइन – कीमत लगभग ढाई करोड़ रुपये
2.01 ग्राम आइस (ड्रग)
26 लाख रुपये नकद
सोने के गहने
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे इन नशीले पदार्थों को ऊंचे दामों में नशे के आदी लोगों को बेचते थे।
तस्करी नेटवर्क के बाकी सदस्यों की तलाश जारी
पुलिस ने हर आरोपी के खिलाफ अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की है। अब क्राइम ब्रांच तस्करी नेटवर्क के बाकी सदस्यों की तलाश में जुट गई है, ताकि पूरे गैंग को खत्म किया जा सके।













