ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Chandigarh News: 149 रुपये के ओटीटी ऑफर ने लूटी 3.90 लाख की रकम! साइबर ठग पकड़ा गया!

On: सितम्बर 9, 2025 1:26 अपराह्न
Follow Us:
Chandigarh News: 149 रुपये के ओटीटी ऑफर ने लूटी 3.90 लाख की रकम! साइबर ठग पकड़ा गया!
Join WhatsApp Group

Cyber fraud Chandigarh, (चंडीगढ़) : चंडीगढ़ में साइबर ठगी का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। साइबर पुलिस ने पश्चिम बंगाल से इमरान अंसारी नाम के एक ठग को गिरफ्तार किया है, जिसने गूगल पर फर्जी कस्टमर केयर नंबर डालकर एक व्यक्ति से 3.90 लाख रुपये ठग लिए। एसपी गीतांजलि खंडेलवाल की अगुआई में पुलिस ने यह कार्रवाई की। पूछताछ में अंसारी ने खुलासा किया कि उसने अपना बैंक अकाउंट 3,000 रुपये में किसी शख्स को बेच दिया था। अब पुलिस उस असली ठग को पकड़ने की कोशिश में है, जो अभी फरार है।

149 रुपये के लालच में ठगी

पीड़ित ओम प्रकाश ने बताया कि वह डिज्नी हॉटस्टार पर एक सीरीज देख रहे थे, तभी उनकी स्क्रीन पर 149 रुपये में तीन महीने के सब्सक्रिप्शन का ऑफर फ्लैश हुआ। ऑफर का लालच देखकर उन्होंने 149 रुपये का रिचार्ज किया, लेकिन चैनल शुरू नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने गूगल पर डिज्नी हॉटस्टार का कस्टमर केयर नंबर सर्च किया और एक नंबर पर कॉल किया। ठग ने खुद को कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव बताकर 37 मिनट तक बात की और उनकी मेल आईडी, पासवर्ड और बैंक डिटेल्स ले लिए। बाद में पीड़ित के अकाउंट से 3.90 लाख रुपये की ट्रांजैक्शन हो गई। शिकायत के बाद पुलिस ने अंसारी को पकड़ा।

हरियाणा पुलिस की बड़ी कामयाबी: UAE से खींच लाई फर्जी पासपोर्ट बनाने वाला शातिर अपराधी
हरियाणा पुलिस की बड़ी कामयाबी: UAE से खींच लाई फर्जी पासपोर्ट बनाने वाला शातिर अपराधी

वर्क वीजा के नाम पर 51 लाख की ठगी

चंडीगढ़ में वर्क वीजा के नाम पर भी बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। यूपी और हिमाचल के 19 लोगों से 51 लाख रुपये ठगे गए। हिमाचल के ऊना की मुस्कान समेत 7 लोगों से सेक्टर-17 की नेक्सस ग्लाइड ओवरसीज कंसल्टेंट कंपनी ने 29.95 लाख रुपये ठग लिए। वहीं, यूपी के संजय समेत 11 लोगों से सेक्टर-34 की के9 इमिग्रेशन कंपनी ने 22 लाख रुपये की ठगी की। दोनों कंपनियों ने ऑफिस बंद कर फरार हो गए। मुस्कान ने बताया कि फेसबुक पर विज्ञापन देखकर उसने ऑस्ट्रेलिया के वर्क वीजा के लिए 5.5 लाख रुपये दिए, लेकिन वीजा नहीं मिला। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलिस की कार्रवाई

Crime News: बीदर में बहू पर वेश्यावृत्ति का दबाव, तंग आकर दी जान; बेंगलुरु में गैस लीक से उजड़ा परिवार (symbolic image)
Crime News: बीदर में बहू पर वेश्यावृत्ति का दबाव, तंग आकर दी जान; बेंगलुरु में गैस लीक से उजड़ा परिवार

साइबर पुलिस अब फरार ठगों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। सेक्टर-17 और सेक्टर-34 थाना पुलिस ने ठगी के मामलों में केस दर्ज किए हैं। पीड़ितों की शिकायतों के आधार पर पुलिस असली ठगों तक पहुंचने की कोशिश में है। साइबर ठगी से बचने के लिए लोगों से सावधानी बरतने और गूगल पर सही कस्टमर केयर नंबर चेक करने की अपील की गई है।

गुरुग्राम में आरव बनकर आरिफ ने की हिंदू लड़की से शादी, सच्चाई खुलने पर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव
गुरुग्राम में आरव बनकर आरिफ ने की हिंदू लड़की से शादी, सच्चाई खुलने पर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment