ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Chandigarh News: रोज गार्डन टॉयलेट में मिली महिला की लाश, चंडीगढ़ में सनसनी फैली

On: November 29, 2025 7:44 PM
Follow Us:
Chandigarh News: रोज गार्डन टॉयलेट में मिली महिला की लाश, चंडीगढ़ में सनसनी फैली
Join WhatsApp Group

Chandigarh: चंडीगढ़ के मशहूर रोज गार्डन में शनिवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब लेडीज टॉयलेट में एक महिला का शव खून से लथपथ हालत में मिला. सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और इलाके को तुरंत सील कर दिया गया. लगभग 30 से 31 वर्ष की इस महिला का शव पोस्टमॉर्टम के लिए सेक्टर 16 अस्पताल भेज दिया गया है.

टॉयलेट में चाकू और मोबाइल बरामद

डीएसपी दलवीर सिंह ने बताया कि मृतक महिला की पहचान हो चुकी है और वह उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी. घटनास्थल से पुलिस को एक चाकू मिला है, जिसे जांच के लिए फॉरेंसिक टीम ने कब्जे में ले लिया है. शुरुआती जांच में गले पर गहरी चोट के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका और मजबूत हो गई है.

हरियाणा पुलिस की बड़ी कामयाबी: UAE से खींच लाई फर्जी पासपोर्ट बनाने वाला शातिर अपराधी
हरियाणा पुलिस की बड़ी कामयाबी: UAE से खींच लाई फर्जी पासपोर्ट बनाने वाला शातिर अपराधी

दोपहर में बाथरूम गई महिला ने सबसे पहले देखा शव

यह मामला तब सामने आया जब रोज गार्डन घूमने आई एक महिला करीब तीन बजे बाथरूम गई. अंदर पहुंचते ही उसने एक महिला को जमीन पर पड़ा देखा, जिसका शरीर खून से सना हुआ था. यह दृश्य देखकर वह घबरा गई और चिल्लाते हुए बाहर निकली. उसने तुरंत पास ही मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद कंट्रोल रूम में सूचना भेजी गई.

फोरेंसिक टीम ने जुटाए महत्वपूर्ण सबूत

पुलिस ने लेडीज बाथरूम को सील कर फोरेंसिक टीम की मदद से चाकू और मोबाइल पर मिले फिंगरप्रिंट इकट्ठा किए. मोबाइल को भी जांच में शामिल किया जा रहा है क्योंकि माना जा रहा है कि यह मृतक महिला का ही हो सकता है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या से पहले महिला किसके संपर्क में थी और उसने आखिरी बार किससे बात की.

Crime News: बीदर में बहू पर वेश्यावृत्ति का दबाव, तंग आकर दी जान; बेंगलुरु में गैस लीक से उजड़ा परिवार (symbolic image)
Crime News: बीदर में बहू पर वेश्यावृत्ति का दबाव, तंग आकर दी जान; बेंगलुरु में गैस लीक से उजड़ा परिवार

ड्यूटी पर मौजूद महिला कर्मचारी उस दिन अनुपस्थित

पुलिस की जांच में सामने आया कि लेडीज टॉयलेट की जिम्मेदारी सलमा नाम की महिला कर्मचारी की थी, लेकिन शनिवार को वह अपने रिश्तेदार की मौत के कारण हरियाणा के पुंडरी चली गई थी. पुलिस उससे भी पूछताछ कर रही है ताकि घटना की परिस्थितियां साफ हो सकें.

चंडीगढ़ की दीक्षा के रूप में हुई पहचान

DSP दलवीर सिंह के मुताबिक मृतका का नाम दीक्षा है और वह चंडीगढ़ के सारंगपुर इलाके में रहती थी. पुलिस सूत्रों का कहना है कि दीक्षा का पति से विवाद चल रहा था और वह करीब एक साल से उससे अलग रह रही थी. फिलहाल शव को सेक्टर 16 की मॉर्चरी में रखा गया है और उसके परिवार से संपर्क किया जा रहा है.

गुरुग्राम में आरव बनकर आरिफ ने की हिंदू लड़की से शादी, सच्चाई खुलने पर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव
गुरुग्राम में आरव बनकर आरिफ ने की हिंदू लड़की से शादी, सच्चाई खुलने पर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment