ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

पानीपत में साइबर ठगी का जाल: 8 महीने में 15 करोड़ लूट, शिक्षित लोग शिकार!

On: September 5, 2025 6:53 PM
Follow Us:
पानीपत में साइबर ठगी का जाल: 8 महीने में 15 करोड़ लूट, शिक्षित लोग शिकार!
Join WhatsApp Group

पानीपत। आजकल शेयर मार्केट में निवेश करने से पहले साइबर ठग लोगों को 50 से 100 रुपए तक मुनाफा कमाने का लालच दे रहे हैं। साइबर ठग लोगों को जाल में फंसाने के लिए उन्हें ऑनलाइन फास्ट फूड, फर्नीचर, होटल, प्रोडक्ट आदि पर रेटिंग देने पर 100 रुपए तक मुनाफे का लालच दे रहे हैं। यहां तक की लोगों के खाते में भी शुरुआत में ये राशि भेज रहे हैं। विश्वास होने पर साइबर ठग उन्हें टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर उन्हें शेयर मार्केट में टॉस्क दे रहे हैं।

ठगी का जाल रेटिंग से शेयर मार्केट तक

टास्क पूरा करने पर 100 दिन में 3 गुणा तक राशि कमाने का लालच दे रहे हैं। इसी लालच में आकर लोग अपने लाखों रुपए गवां रहे हैं। पीड़ित आरोपियों की वेबसाइट पर निवेश तो कर लेता है, लेकिन वापस नहीं निकाल पाता। साइबर ठगी के इस फ्रॉड में सबसे ज्यादा पढ़े लिखे लोग शामिल है। इनमें डॉक्टर, शिक्षक, इंजीनियर और उद्योगपति की संख्या ज्यादा है।

आंकड़ों पर नजर डाले तो पानीपत में दूसरी तरह की ठगी के मुकाबले शेयर मार्केट में साइबर ठगी के मामले 60 प्रतिशत है। पानीपत में 8 माह में 86 केस दर्ज हो चुके हैं, जिनमें करीब 15 करोड़ की ठगी हुई है। पुलिस इनमें से करीब पांच करोड़ रुपए होल्ड या लीन करवा चुकी है।

जिले में 6 तरह की ठगी के रोजाना आ रहे मामले

Crime News: बीदर में बहू पर वेश्यावृत्ति का दबाव, तंग आकर दी जान; बेंगलुरु में गैस लीक से उजड़ा परिवार (symbolic image)
Crime News: बीदर में बहू पर वेश्यावृत्ति का दबाव, तंग आकर दी जान; बेंगलुरु में गैस लीक से उजड़ा परिवार

• ऑटो डेबिट – इसमें पीड़ित के खाते से अचानक रुपए कट जाते हैं, लेकिन उसे पता नहीं चल पाता।

• परिचित बनकर- इसमें ठग दोस्त, माता-पिता, भाई, रिश्तेदार बनकर बात करता है और मदद के नाम पर ठगी करते हैं।

• कस्टमर बनकर – इन मामलों में ठग कस्टमर केयर का अधिकारी या कर्मचारी बनकर बात करता है।

• शेयर मार्केट शेयर मार्केट में टॉस्क देकर ठगी करते है फेसबुक इंस्टाग्राम- यहां पर लोगों की फर्जी आईडी बनाकर लोगों से रुपए मांगते हैं।

• क्रेडिट-डेबिट कार्ड – इन मामलों में ठग क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड से रुपए निकालते हैं।

गुरुग्राम में आरव बनकर आरिफ ने की हिंदू लड़की से शादी, सच्चाई खुलने पर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव
गुरुग्राम में आरव बनकर आरिफ ने की हिंदू लड़की से शादी, सच्चाई खुलने पर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव

यहां से फ्रॉड का नेटवर्क : उत्तरप्रदेश, झारखंड, नूंह, गुजरात, बिहार, वेस्ट बंगाल और एमपी

रेटिंग देकर मुनाफा का दिया झांसा

मॉडल टाउन क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसके पास एक अज्ञात नंबर से मैसेज आया। जिसने कहा कि ऑनलाइन होटल पर रेटिंग देने पर उसे प्रत्येक होटल पर 100 रुपए मिलेंगे। उसे घर बैठे व्यापार का अच्छा साधन लगा। इसलिए उसने हां कर दी। आरोपी ने उसे वाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया। जहां पर उसे टॉस्क दिए गए। वह पूरा करती गई। उसे करीब 1000 रुपए मुनाफे के मिले।

जिसके बाद उसे विश्वास हो गया। आरोपी ने फिर उसे टेलीग्राम पर एक ग्रुप में जोड़ दिया। जहां पर शेयर मार्केट के बारे में समझाते हुए उसे 2 माह में रुपए निवेश करने पर दोगुणा मिलने का झांसा दिया। वह झांसे में आ गई और 1.90 लाख रुपए निवेश कर दिए। जब वह मुनाफा समेत राशि निकालने लगी तो ठगी का पता चला। जिसके बाद उसने मामले की शिकायत ऑनलाइन 1930 पर दर्ज कराई।

शेयर मार्केट में मोटे रुपए कमाने का लालच

फरीदाबाद में हैवानियत की हदें पार, 50 तक गिनती नहीं लिख पाई तो पिता ने 4 साल की बेटी को मार डाला
फरीदाबाद में हैवानियत की हदें पार, 50 तक गिनती नहीं लिख पाई तो पिता ने 4 साल की बेटी को मार डाला

रिफाइनरी में कार्यरत एक अधिकारी ने बताया कि उसने फेसबुक पर शेयर मार्केट में रुपए निवेश करने पर मोटे रुपए कमाने का विज्ञापन देखा। उसने झांसे में आकर संपर्क किया तो उन्होंने एक ग्रुप में जोड़ दिया। जहां पर 200 से अधिक लोग जुड़े थे और लोग रुपए निवेश कर रहे थे। उनमें मुनाफा कमाने वाले भी स्क्रीनशॉट भेज रहे थे। जिससे उसे विश्वास हो गया और उसने भी रुपए निवेश करने की ठान ली।

उसने करीब 5 लाख रुपए निवेश कर दिए, लेकिन वह रुपए निकालने लगा तो उन्होंने अलग-अलग फीस मांगी। न देने पर कहा कि ये अकाउंट डिलीट हो जाएगा। उसने डरकर 2 लाख रुपए और डाल दिए, लेकिन फिर भी मुनाफा न मिलने पर उसने थाने में शिकायत दी।

भारत मेहंदीरत्ता

भारत मेहंदीरत्ता एक अनुभवी पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 11 वर्षों से ऑटो और क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर रोचक और तथ्यपूर्ण लेख लिख रहे हैं। उनकी स्टोरीज़ ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की नवीनतम जानकारियों, जैसे कार-बाइक लॉन्च, प्राइस अपडेट्स, और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया की रोमांचक खबरों, जैसे मैच अपडेट्स, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टूर्नामेंट विश्लेषण को कवर करती हैं। भारत का लेखन शैली जीवंत, गहन और पाठक-केंद्रित है, जो ऑटो और क्रिकेट प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment