ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Delhi Red Fort blast: NIA की बड़ी कार्रवाई चारों आरोपी 10 दिन और कस्टडी में

On: November 29, 2025 5:28 PM
Follow Us:
Delhi Red Fort blast: NIA की बड़ी कार्रवाई चारों आरोपी 10 दिन और कस्टडी में
Join WhatsApp Group

Delhi Red Fort blast: दिल्ली के लाल किला इलाके के पास हुए धमाके के चार अहम आरोपियों को लेकर जांच एजेंसी पूरी तरह सतर्क हो गई है। पटियाला हाउस कोर्ट ने शनिवार को एनआईए की मांग मानते हुए डॉ मुजम्मिल शकील गनई, डॉ अदील अहमद राथर, डॉ शाहीन सईद और इरफान अहमद वागे की कस्टडी को 10 दिन के लिए और बढ़ा दिया है।

एजेंसी ने कोर्ट से साफ कहा कि जांच को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें अतिरिक्त समय चाहिए, क्योंकि कई अहम सुराग अभी सामने आ रहे हैं।

हरियाणा पुलिस की बड़ी कामयाबी: UAE से खींच लाई फर्जी पासपोर्ट बनाने वाला शातिर अपराधी
हरियाणा पुलिस की बड़ी कामयाबी: UAE से खींच लाई फर्जी पासपोर्ट बनाने वाला शातिर अपराधी

जांच आगे कैसे बढ़ेगी

कस्टडी बढ़ने के बाद चारों आरोपियों को एनआईए मुख्यालय ले जाया गया, जहां उनसे लगातार पूछताछ चल रही है।
गौर करने वाली बात यह है कि 10 नवंबर को लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार ब्लास्ट में 13 लोगों की मौत हुई थी, जबकि कई लोग घायल हो गए थे। धमाके के तुरंत बाद जांच तेज हुई और एजेंसियों ने जैश ए मोहम्मद से जुड़े एक व्हाइट कॉलर टेरर नेटवर्क के संकेत मिलने का दावा किया था।

अब तक गिरफ्तारियों का आंकड़ा

धमाका होने से पहले ही कई राज्यों में छापेमारी की जा चुकी थी और एक इंटरस्टेट टेरर मॉड्यूल का नेटवर्क धीरे-धीरे खुलने लगा था।
एनआईए अब तक इस केस में कुल सात लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इन्हीं गिरफ्तारियों में वह हुंडई i20 कार भी शामिल है, जो कथित तौर पर डॉ उमर मुहम्मद के इस्तेमाल में थी और धमाके में शामिल बताई जा रही है।

Crime News: बीदर में बहू पर वेश्यावृत्ति का दबाव, तंग आकर दी जान; बेंगलुरु में गैस लीक से उजड़ा परिवार (symbolic image)
Crime News: बीदर में बहू पर वेश्यावृत्ति का दबाव, तंग आकर दी जान; बेंगलुरु में गैस लीक से उजड़ा परिवार

धमाका कब और कैसे हुआ

लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास यह धमाका शाम 6 बजकर 52 मिनट पर हुआ था।
एक हुंडई i20 कार में लगे विस्फोट ने आसपास मौजूद लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास खड़ी गाड़ियों के शीशे टूट गए, और पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई। इस दर्दनाक घटना में 13 लोगों की जान चली गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।

गुरुग्राम में आरव बनकर आरिफ ने की हिंदू लड़की से शादी, सच्चाई खुलने पर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव
गुरुग्राम में आरव बनकर आरिफ ने की हिंदू लड़की से शादी, सच्चाई खुलने पर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment