ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Gurugram Police: ऑपरेशन ट्रैक डाउन की बड़ी सफलता 23 दिन में 865 अपराधी गिरफ्तार

On: November 30, 2025 11:55 AM
Follow Us:
Gurugram Police: ऑपरेशन ट्रैक डाउन की बड़ी सफलता 23 दिन में 865 अपराधी गिरफ्तार
Join WhatsApp Group

Gurugram Police: ऑपरेशन ट्रैक डाउन के दौरान गुड़गांव पुलिस ने 23 दिनों में 865 अपराधियों को पकड़ा। इस अभियान ने संगठित अपराध, नशीले पदार्थ और हथियार तस्करी पर सख्त कार्रवाई कर जिले में अपराध नियंत्रण मजबूत किया।

ऑपरेशन ट्रैक डाउन की धमाकेदार सफलता 23 दिन में 865 अपराधियों पर गिरी गाज Gurugram Police

गुड़गांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई
गुड़गांव में प्रदेश भर में चलाए जा रहे ऑपरेशन ट्रैक डाउन का प्रभाव साफ नजर आया। 5 से 27 नवंबर के बीच सिर्फ 23 दिनों में पुलिस ने संगठित अपराध, नशीले पदार्थों की तस्करी और हथियारबंदी में शामिल 865 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस अभियान ने न सिर्फ अपराध पर अंकुश लगाया बल्कि नौ संभावित हत्याओं को भी समय रहते रोक दिया।

हरियाणा पुलिस की बड़ी कामयाबी: UAE से खींच लाई फर्जी पासपोर्ट बनाने वाला शातिर अपराधी
हरियाणा पुलिस की बड़ी कामयाबी: UAE से खींच लाई फर्जी पासपोर्ट बनाने वाला शातिर अपराधी

कुख्यात अपराधियों और गैंगस्टरों पर सख्त शिकंजा

ऑपरेशन का मुख्य लक्ष्य सक्रिय कुख्यात और हिंसक अपराधियों, गैंगस्टरों और हथियार तस्करों को पकड़ना था। पुलिस ने 305 ऐसे अपराधियों की पहचान की जिनमें से 304 को गिरफ्तार कर लिया गया। संगठित अपराध में शामिल 74 आरोपियों को भी पकड़ा गया। हत्या के एक इनामी आरोपी सहित हत्या, हत्या के प्रयास, लूट और अवैध वसूली के कुल 69 आरोपियों पर कार्रवाई हुई।

हथियार और नशीले पदार्थों की सप्लाई चेन ध्वस्त

अभियान का बड़ा प्रभाव अवैध हथियार और ड्रग नेटवर्क पर भी दिखाई दिया। शस्त्र अधिनियम के तहत 87 लोगों को गिरफ्तार किया गया और इनके पास से ऑस्ट्रिया निर्मित तीन ग्लॉक पिस्टल, कुल 52 कट्टे पिस्टल, दो रिवॉल्वर, एक गन और 64 कारतूस बरामद किए गए।

Crime News: बीदर में बहू पर वेश्यावृत्ति का दबाव, तंग आकर दी जान; बेंगलुरु में गैस लीक से उजड़ा परिवार (symbolic image)
Crime News: बीदर में बहू पर वेश्यावृत्ति का दबाव, तंग आकर दी जान; बेंगलुरु में गैस लीक से उजड़ा परिवार

नशीले पदार्थों में 105 ग्राम से अधिक हेरोइन, 11 ग्राम कोकीन, 30 किलो से अधिक गांजा, और एलएसडी तथा एमडीएम जैसे अन्य ड्रग्स भी बरामद हुए।

अपराधियों की आर्थिक शक्ति पर भी चोट

पुलिस ने अपराधियों की आर्थिक पकड़ कमजोर करने के लिए 24 अपराधियों की संपत्तियों को चिह्नित, अटैच या ध्वस्त किया। इसके साथ ही 81 नई हिस्ट्रीशीट खोली गईं और 130 हिस्ट्रीशीट अपडेट की गईं ताकि सभी संदिग्धों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा सके।

गुरुग्राम में आरव बनकर आरिफ ने की हिंदू लड़की से शादी, सच्चाई खुलने पर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव
गुरुग्राम में आरव बनकर आरिफ ने की हिंदू लड़की से शादी, सच्चाई खुलने पर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव

जेल से बाहर आए अपराधियों पर भी पुलिस निगरानी बनाए हुए है ताकि वे दोबारा कानून व्यवस्था के लिए खतरा न बनें। पुलिस का कहना है कि यह अभियान संगठित और प्रभावी कार्रवाई का उदाहरण है जिसने जिले में अपराध नियंत्रण मजबूत किया है।

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment