ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Hardoi Murder: डीजे बंद हुआ और हो गई हत्या हरदोई की शादी में क्या हुआ जानिए

On: November 28, 2025 5:56 PM
Follow Us:
Hardoi Murder: डीजे बंद हुआ और हो गई हत्या हरदोई की शादी में क्या हुआ जानिए
Join WhatsApp Group

Hardoi Murder: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में शादी समारोह में हुआ मामूली सा विवाद पलभर में खतरनाक रूप ले बैठा। डीजे बंद करने को लेकर शुरू हुई कहासुनी के बाद दूल्हे के बहनोई ने डीजे संचालक के पिता को गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने दो लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है।

बारात में शुरू हुआ विवाद

यह घटना अतरौली थाना क्षेत्र के शाहपुरा गांव की है। यहां टीकाराम की बेटी की शादी लखनऊ के जेहटा निवासी विकास से तय हुई थी। गुरुवार की देर रात जब बारात पहुंची तो अतरौली के बरगदी गांव के अमित का डीजे बज रहा था। रात करीब 12 बजे अमित ने डीजे बंद कर दिया।

इसी बात से नाराज दूल्हे के बहनोई आकाश गौतम और उसके बड़े भाई अखिलेश गौतम ने अमित से डीजे दोबारा चालू करने को कहा।

हरियाणा पुलिस की बड़ी कामयाबी: UAE से खींच लाई फर्जी पासपोर्ट बनाने वाला शातिर अपराधी
हरियाणा पुलिस की बड़ी कामयाबी: UAE से खींच लाई फर्जी पासपोर्ट बनाने वाला शातिर अपराधी

झगड़ा बढ़ा तो पहुंच गए पिता और भाई

अमित ने देर रात का हवाला देते हुए डीजे दोबारा शुरू करने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों भाइयों ने अमित के साथ धक्का मुक्की और मारपीट शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर अमित ने अपने पिता पुत्तीलाल और बड़े भाई आशीष को बुला लिया।

जब पिता और भाई समझाने पहुंचे तो आकाश ने खुद को लखनऊ का बड़ा प्रॉपर्टी डीलर और किसी संगठन का अध्यक्ष बताते हुए गाली गलौज शुरू कर दी। मामला इतना बिगड़ गया कि अखिलेश के इशारे पर आकाश ने कमर से लाइसेंसी पिस्तौल निकाली और पुत्तीलाल के सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही पुत्तीलाल जमीन पर गिर पड़े। शादी का माहौल चीख पुकार में बदल गया और बाराती इधर उधर भागने लगे।

गंभीर रूप से घायल पुत्तीलाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतरौली ले जाया गया, वहां से उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

Crime News: बीदर में बहू पर वेश्यावृत्ति का दबाव, तंग आकर दी जान; बेंगलुरु में गैस लीक से उजड़ा परिवार (symbolic image)
Crime News: बीदर में बहू पर वेश्यावृत्ति का दबाव, तंग आकर दी जान; बेंगलुरु में गैस लीक से उजड़ा परिवार

फेरे भी नहीं हो पाए

हादसे के बाद पूरा मंडप खाली हो गया। जयमाला की रस्म पूरी हो चुकी थी लेकिन फेरे अभी बाकी थे। डरे हुए बाराती अपने घरों को लौट गए। दूल्हा और उसका परिवार कोतवाली पहुंच गया, जिससे शादी भी रुक गई।

सूचना पर एसपी अशोक कुमार मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी और सीओ संडीला भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अमित की तहरीर पर पुलिस ने दूल्हे के बहनोई आकाश गौतम और अखिलेश गौतम के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। एसपी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें बनाई गई हैं और जल्द ही दोनों को पकड़ लिया जाएगा। पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है।

गुरुग्राम में आरव बनकर आरिफ ने की हिंदू लड़की से शादी, सच्चाई खुलने पर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव
गुरुग्राम में आरव बनकर आरिफ ने की हिंदू लड़की से शादी, सच्चाई खुलने पर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment