ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

IPS Suicide Case: डीजीपी पर पहली बार FIR, 13 बड़े अफसरों पर कार्रवाई!

On: October 10, 2025 10:03 AM
Follow Us:
IPS Suicide Case: डीजीपी पर पहली बार FIR, 13 बड़े अफसरों पर कार्रवाई!
Join WhatsApp Group

IPS Suicide Case FIR against DGP haryana Crime: चंडीगढ़ : चंडीगढ़ के सेक्टर-11 पुलिस थाने में एक ऐसी FIR दर्ज हुई है, जिसने हरियाणा के पुलिस और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा दिया है। यह पहली बार है जब किसी डीजीपी पर FIR दर्ज की गई है। यह मामला आईजी वाई पूरन कुमार के 8 पेज के सुसाइड नोट से शुरू हुआ, जिसमें कई बड़े अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

इस नोट के आधार पर डीजीपी शत्रुजीत कपूर, पूर्व डीजीपी मनोज यादव, पूर्व डीजीपी पीके अग्रवाल, पूर्व मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद, पूर्व एसीएस राजीव अरोड़ा, एडीजीपी संदीप खिरवार, एडीजीपी अमिताभ विल्लो, एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर संजय कुमार, एडीजीपी माटा रवि किरन, पंचकूला पुलिस आयुक्त सिवास कविराज, अम्बाला रेंज के आईजी पंकज नैन, रोहतक एसपी नरेंद्र बिजारनिया और आईपीएस कला रामचंद्रन समेत 13 अधिकारियों को नामजद किया गया है। इसके अलावा, सुसाइड नोट में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी और आईपीएस कुलविंद्र सिंह का भी जिक्र है।

कानूनी कार्रवाई और आरोप IPS Suicide Case

पुलिस ने इस मामले में बीएनएस की धारा 108 और धारा 3(5) के साथ-साथ एससी-एसटी एक्ट की धारा 3(1)(आर) और पीओए एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। रात करीब 10:45 बजे पुलिस ने इस संबंध में केवल दो लाइनों का प्रेस नोट जारी किया, जिसने कई सवाल खड़े कर दिए।

फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट
फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट

सूत्रों के मुताबिक, यह मामला अब प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) और केंद्रीय गृह मंत्रालय तक पहुंच चुका है। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भी हरियाणा के मुख्य सचिव और डीजीपी को नोटिस जारी कर 7 दिनों के अंदर कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है।

सीएम सैनी की सक्रियता

इस बीच, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने तुरंत एक्शन लिया। दोपहर 12:30 बजे वह अपने मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर और सीआईडी आईजी सौरभ सिंह के साथ चंडीगढ़ के सेक्टर-24 स्थित कोठी नंबर-132 पर सीनियर आईएएस अमनीत पी. कुमार से मिलने पहुंचे।

उन्होंने अमनीत को सांत्वना दी और करीब एक घंटे तक उनसे बात की। अमनीत ने सीएम को दो पेज का ज्ञापन सौंपा, जिसमें गंभीर शिकायतें दर्ज थीं।

पानीपत में ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, एलिवेटेड हाईवे के नीचे बनेगी नई स्लिप रोड
पानीपत में ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, एलिवेटेड हाईवे के नीचे बनेगी नई स्लिप रोड

अमनीत की मांगें और शिकायत

अमनीत ने अपने ज्ञापन में लिखा, “सुसाइड नोट और औपचारिक शिकायत के बावजूद पुलिस ने अभी तक FIR दर्ज करने में देरी की। इसका कारण यह है कि हरियाणा पुलिस और प्रशासन के बड़े अधिकारी इस मामले में आरोपी हैं। ये लोग चंडीगढ़ पुलिस को प्रभावित कर रहे हैं।

ये अधिकारी मुझे और मेरे परिवार को बदनाम करने या विभागीय रूप से फंसाने की कोशिश कर सकते हैं। मैं मांग करती हूं कि सुसाइड नोट में नामित सभी लोगों के खिलाफ तुरंत FIR दर्ज हो, उनकी गिरफ्तारी और निलंबन हो ताकि जांच में कोई हस्तक्षेप न हो। मेरे परिवार को आजीवन सुरक्षा दी जाए।”

छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, हरियाणा रोडवेज और इलेक्ट्रिक बसों में 150 KM तक का सफर बिल्कुल मुफ्त
छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, हरियाणा रोडवेज और इलेक्ट्रिक बसों में 150 KM तक का सफर बिल्कुल मुफ्त

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment