Kanpur Marriage Fraud: Nursing officer cheated of Rs 59.50 lakh on the pretext of marriage! High-profile fraud exposed in Kanpur: कानपुर | उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक हैरान करने वाली ठगी की वारदात सामने आई है। एक नर्सिंग ऑफिसर को शादी का लालच देकर ठग ने 59.50 लाख रुपये लूट लिए।
आरोपी ने खुद को सीतापुर का एडीजे (अतिरिक्त जिला जज) बताकर इस सनसनीखेज ठगी को अंजाम दिया। पीड़िता किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। उनके पिता ने उनकी शादी के लिए एक मैट्रिमोनियल साइट पर प्रोफाइल बनाया था, जिसके जरिए यह ठगी हुई।
शादी का वादा और झूठी कहानी Kanpur Marriage Fraud
मैट्रिमोनियल साइट के जरिए अंशुमान विक्रम नाम के शख्स ने पीड़िता से संपर्क किया। उसने खुद को सीतापुर का एडीजे बताकर शादी का प्रस्ताव रखा। विश्वास जीतने के लिए उसने झूठ बोला कि उसके पिता बीमार हैं और बेंगलुरु में उनका इलाज चल रहा है।
उसने कहा कि पिता के ठीक होने के बाद वह शादी करेगा। बातचीत में वह बार-बार अपने जज के पद की मर्यादा का हवाला देता रहा, जिससे महिला और उसके परिवार का भरोसा बढ़ गया।
जुलाई से शुरू हुई ठगी
महिला ने पुलिस को बताया कि जुलाई में अंशुमान ने नया ड्रामा रचा। उसने कहा कि वह एक करोड़ की लग्जरी कार खरीदना चाहता है, लेकिन जज होने के नाते वह सीधे पेमेंट नहीं कर सकता। उसने पीड़िता को अपने नाम से लोन लेने की सलाह दी। महिला ने अपनी 15 लाख रुपये की बचत के साथ-साथ सीमांत अग्रवाल नाम के व्यक्ति के खाते में 44.56 लाख रुपये ट्रांसफर किए, जिसे अंशुमान ने लोन प्रोसेस के लिए भेजा था।
मंदिर में ठगी का खेल
7 सितंबर को अंशुमान ने पीड़िता को 59.50 लाख रुपये लेकर कानपुर के चुन्नीगंज स्थित शनिदेव मंदिर बुलाया। वहां उसने पैसे लेकर अपनी कार में रखवाए और फिर महिला को मूवी दिखाने ले गया। मूवी शुरू होने के 20 मिनट बाद उसने तबीयत खराब होने का बहाना बनाया, बाहर निकला और मोबाइल बंद कर फरार हो गया। ठगी का एहसास होने पर महिला ने ग्वालटोली थाने में शिकायत दर्ज की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।













