Kolkata Gang Rape Case: Girl trapped in birthday celebration in Kolkata: Friends made her a victim of lust, police started the search!: कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक बार फिर दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। दक्षिण कोलकाता के हरिदेवपुर इलाके में रहने वाली 20 साल की एक युवती के साथ उसके दो परिचितों ने गैंगरेप किया।
दोनों आरोपियों ने जन्मदिन के बहाने उसे फंसाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। बदहवास हालत में युवती घर पहुंची और परिजनों को सारी बात बताई। इसके बाद शनिवार देर रात परिजनों ने हरिदेवपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
जन्मदिन के बहाने फ्लैट पर बुलाया Kolkata Gang Rape Case
खबरों के मुताबिक, पीड़िता का कुछ महीने पहले चंदन मलिक नाम के एक युवक से संपर्क हुआ था। चंदन ने खुद को दक्षिण कोलकाता की एक बड़ी दुर्गा पूजा समिति का प्रमुख बताया था।
उसने पीड़िता को अपने दोस्त दीप उर्फ देबांग्सु बिस्वास से मिलवाया। दोनों ने युवती को पूजा समिति में शामिल करने का लालच दिया और अक्सर उससे बातचीत करते थे। शुक्रवार, 5 सितंबर को युवती का जन्मदिन था। चंदन और दीप ने उसे जन्मदिन मनाने के बहाने रीजेंट्स पार्क इलाके के एक फ्लैट पर बुलाया।
फ्लैट में हुआ जघन्य अपराध
पुलिस सूत्रों के अनुसार, चंदन मलिक ने रात करीब 10:45 बजे पीड़िता को दीप के फ्लैट पर ले गया। वहां खाना खाने के बाद जब युवती घर लौटना चाहती थी, तो दोनों ने उसे रोक लिया।
आरोप है कि उन्होंने दरवाजा बंद कर युवती के साथ दुष्कर्म किया। अगले दिन सुबह करीब 10:30 बजे पीड़िता किसी तरह वहां से भाग निकली और घर पहुंचकर परिजनों को सारी बात बताई। परिजनों ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर चंदन मलिक और दीप उर्फ देबांग्सु बिस्वास के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं, और पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया जा रहा है। इस घटना ने कोलकाता में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।













