ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Pakistani Doctor Nurse Scandal UK: सर्जरी बीच में छोड़ नर्स के साथ सेक्स, मरीज को खतरा! यूके अस्पताल में डॉक्टर का शर्मनाक कांड

On: सितम्बर 13, 2025 12:26 अपराह्न
Follow Us:
Pakistani Doctor Nurse Scandal UK: सर्जरी बीच में छोड़ नर्स के साथ सेक्स, मरीज को खतरा! यूके अस्पताल में डॉक्टर का शर्मनाक कांड
Join WhatsApp Group

Pakistani Doctor Nurse Scandal UK: Leaving surgery midway, sex with nurse, patient in danger! Shameful scandal of doctor in UK hospital: ब्रिटेन के टैमसाइड अस्पताल में पाकिस्तानी मूल के डॉक्टर ने ऑपरेशन टेबल पर बेहोश पड़े मरीज को बीच सर्जरी में छोड़ दिया।

दरअसल, बीच ऑपरेशन में ही डॉक्टर पास के ही एक कमरे में नर्स के साथ शारीरिक संबंध बनाने चले गए। इस दौरान अस्पताल की एक नर्स कमरे में दाखिल हो गई और दोनों आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए। उसने तुरंत बाहर जाकर इस पूरे मामले की जानकारी अपने मैनेजर को दी।

हां, मुझसे गलती हुई है: डॉक्टर Pakistani Doctor Nurse Scandal UK

मामला सितंबर 2023 का है। हालांकि, अब मेडिकल प्रैक्टिशनर्स ट्रिब्यूनल में सुनवाई के दौरान खुलासा हुआ है। डॉक्टर का नाम सुहैल अंजुम (44) है। कोर्ट में सुनवाई के दौरान डॉक्टर ने बताया कि वो ऑपरेशन के दौरान ‘कम्फर्ट ब्रेक’ लेना चाहते थे।

हरियाणा पुलिस की बड़ी कामयाबी: UAE से खींच लाई फर्जी पासपोर्ट बनाने वाला शातिर अपराधी
हरियाणा पुलिस की बड़ी कामयाबी: UAE से खींच लाई फर्जी पासपोर्ट बनाने वाला शातिर अपराधी

उन्होंने मरीज की निगरानी की जिम्मेदारी एक अन्य नर्स को सौंप दी थी। इसके बाद वह पास के ऑपरेशन थिएटर में गए, जहां उनकी महिला सहयोगी नर्स C के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगे। डॉक्टर ने अपने कृत्य पर अफसोस जताया और माना कि उनका व्यवहार बेहद शर्मनाक था।

उन्होंने कहा कि ‘यह बेहद शर्मनाक था, सच कहूं तो, इसके लिए सिर्फ मैं ही जिम्मेदार हूं।’ डॉ. अंजुम ने आगे कहा कि उनके इस कृत्य से उनकी प्रतिष्ठा, सहयोगियों और NHS ट्रस्ट की छवि को गहरी चोट पहुंची।

उन्होंने सभी से माफी मांगते हुए कहा कि यह उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती थी और दोबारा ऐसा कभी नहीं होगा। डॉक्टर ने आगे बताया कि उसके रिश्ते पत्नी के साथ अच्छे नहीं हैं। उन्होंने ट्रिब्यूनल से अपील की कि उन्हें दोबारा काम करने का अवसर दिया जाए।

Crime News: बीदर में बहू पर वेश्यावृत्ति का दबाव, तंग आकर दी जान; बेंगलुरु में गैस लीक से उजड़ा परिवार (symbolic image)
Crime News: बीदर में बहू पर वेश्यावृत्ति का दबाव, तंग आकर दी जान; बेंगलुरु में गैस लीक से उजड़ा परिवार

मरीज सुरक्षित, लेकिन खतरा जरूर था: जीएमसी

जीएमसी (General Medical Council) के प्रतिनिधि एंड्रयू मोलॉय ने कहा कि डॉक्टर करीब आठ मिनट तक ऑपरेशन थिएटर से बाहर रहे। गनीमत रही कि मरीज को कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, मरीज को सर्जरी के बीच में छोड़ना बहुत बड़ी लापरवाही है।

गुरुग्राम में आरव बनकर आरिफ ने की हिंदू लड़की से शादी, सच्चाई खुलने पर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव
गुरुग्राम में आरव बनकर आरिफ ने की हिंदू लड़की से शादी, सच्चाई खुलने पर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment