ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

हरियाणा सरकार का तोहफा, 23 अवैध कॉलोनियां हुई नियमित, देखिए क्या आपके शहर का भी है नाम

On: January 16, 2026 5:34 PM
Follow Us:
हरियाणा सरकार का तोहफा, 23 अवैध कॉलोनियां हुई नियमित, देखिए क्या आपके शहर का भी है नाम
Join WhatsApp Group

हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने अंबाला, करनाल और नारनौल समेत 7 शहरों की 23 अवैध कॉलोनियों को नियमित घोषित किया है। इससे निवासियों को सड़क, पानी और सीवरेज जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

चंडीगढ़। हरियाणा में अपने घर का सपना देख रहे और अवैध कॉलोनियों के कलंक से जूझ रहे हजारों परिवारों के लिए बेहद राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार ने प्रदेश के शहरी विकास को नई दिशा देते हुए एक बड़ा फैसला लिया है।

सरकार ने राज्य के 7 प्रमुख शहरों की करीब 23 अवैध कॉलोनियों को नियमित यानी पक्का करने की घोषणा कर दी है। इस फैसले के बाद अब इन कॉलोनियों में रहने वाले लोग सिर उठाकर कह सकेंगे कि उनका मकान वैध है।

सालों पुराना इंतजार हुआ खत्म

लंबे समय से इन कॉलोनियों के निवासी नर्क जैसा जीवन जीने को मजबूर थे। अवैध टैग होने के कारण यहां न तो पक्की सड़कें बन पा रही थीं और न ही सीवरेज व पीने के पानी की उचित व्यवस्था थी।

सरकार के इस फैसले से अंबाला, करनाल, पलवल, झज्जर और नारनौल जैसे जिलों में रहने वाले लोगों के जीवन स्तर में बड़ा सुधार आएगा। अब नगर निगम और नगर परिषद इन इलाकों में विकास कार्य करवा सकेंगी।

करनाल और अंबाला को मिली बड़ी सौगात

Haryana Regularised Colonies List 2026

छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, हरियाणा रोडवेज और इलेक्ट्रिक बसों में 150 KM तक का सफर बिल्कुल मुफ्त
छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, हरियाणा रोडवेज और इलेक्ट्रिक बसों में 150 KM तक का सफर बिल्कुल मुफ्त

सीएम सिटी करनाल और अंबाला के लोगों को इस फैसले का सबसे ज्यादा लाभ मिला है। प्रशासन द्वारा जारी सूची के अनुसार इन शहरों की प्रमुख कॉलोनियों को वैध घोषित किया गया है।

  • अंबाला: यहां की महाराणा प्रताप कॉलोनी और सोनिया कॉलोनी अब नियमित हो गई हैं।

  • करनाल: यहां गुरु नानक कॉलोनी, हेरिटेज लॉन के पास वाला इलाका, किसान पब्लिक स्कूल कॉलोनी, बलजीत एन्क्लेव, निर्मल विहार और आरके पुरम एक्सटेंशन को हरी झंडी मिल गई है।

नारनौल के निवासियों की हुई बल्ले बल्ले

इस बार सरकार की लिस्ट में नारनौल जिले पर खास मेहरबानी देखने को मिली है। यहां की एक दर्जन के करीब कॉलोनियों को नियमित किया गया है जिससे हजारों की आबादी को फायदा होगा। नारनौल की नियमित हुई कॉलोनियों की लिस्ट इस प्रकार है:

  • दिवान कॉलोनी

  • नीलकंठ कॉलोनी

    सोनीपत-बरेली 300 किमी का सफर अब होगा आसान, हरियाणा रोडवेज सीधे यूपी के लिए चलाएगा बसें
    सोनीपत-बरेली 300 किमी का सफर अब होगा आसान, हरियाणा रोडवेज सीधे यूपी के लिए चलाएगा बसें
  • आरके पुरम कॉलोनी

  • गणेश कॉलोनी और रामनगर कॉलोनी

  • हीरानगर और एनबीसीसी कॉलोनी

  • सरस्वती कॉलोनी और इंप्लाई कॉलोनी एक्सटेंशन

  • रामकरण दास कॉलोनी और रघुनाथ कॉलोनी

पलवल और झज्जर को भी मिली राहत

एनसीआर से सटे पलवल और झज्जर जिलों का भी इस लिस्ट में नाम है। पलवल की आईडी नंबर 295 वाली कॉलोनी को पास कर दिया गया है। वहीं झज्जर में लालचंद प्रिया बेरी गेट और कंवर कॉलोनी को नियमित सूची में डाला गया है।

हरियाणा में घर-घर आकर बिजली विभाग खुद लगाएगा सोलर पैनल, अनिल विज का बड़ा ऐलान
हरियाणा में घर-घर आकर बिजली विभाग खुद लगाएगा सोलर पैनल, अनिल विज का बड़ा ऐलान

अब बदल जाएगी इन कॉलोनियों की तस्वीर

शहरी विकास विशेषज्ञों का मानना है कि कॉलोनी नियमित होने के बाद यहां प्रॉपर्टी के रेट में 20 से 30 प्रतिशत तक का उछाल आ सकता है।

  • लोन मिलना होगा आसान: अब तक अवैध होने के कारण बैंकों से होम लोन नहीं मिलता था लेकिन अब लोग अपने मकान पर लोन ले सकेंगे।

  • विकास कार्य: अब विधायक और पार्षद कोटे से यहां गलियां, नालियां और स्ट्रीट लाइट लगवाने का रास्ता साफ हो गया है।

  • रजिस्ट्री: सबसे बड़ी बात यह है कि अब लोग अपने प्लॉट और मकान की रजिस्ट्री करवा सकेंगे और इंतकाल भी चढ़वा सकेंगे।

सरकार का विजन

नायब सैनी सरकार का स्पष्ट मानना है कि हर नागरिक को सम्मान के साथ जीने का अधिकार है। अवैध कॉलोनियों को नियमित करना केवल एक सरकारी प्रक्रिया नहीं है बल्कि यह हजारों परिवारों को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास है। इससे पहले भी सरकार ने कई चरणों में सैकड़ों कॉलोनियों को नियमित किया है।

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment