ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Haryana Yojana: विवाह शगुन में बड़ा बदलाव बेटी की शादी पर अब मिलेगा ज्यादा पैसा

On: नवम्बर 29, 2025 8:16 अपराह्न
Follow Us:
Haryana Yojana: विवाह शगुन में बड़ा बदलाव बेटी की शादी पर अब मिलेगा ज्यादा पैसा
Join WhatsApp Group

Haryana Yojana: हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना में राशि बढ़ा दी है. अब पात्र गरीब परिवारों को बेटी की शादी पर अधिक आर्थिक मदद मिलेगी.

बेटियों की शादी पर बड़ी राहत हरियाणा सरकार ने बढ़ाई सहायता राशि Haryana Yojana

हरियाणा सरकार लगातार कमजोर और आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों के लिए नई योजनाएं लागू कर रही है. इसी कड़ी में बेटियों की शादी के लिए मिलने वाली आर्थिक सहायता में बढ़ोतरी की गई है. मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत सरकार का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों की बेटियों को सहयोग देना है.

मनोहर की दस्तक के पीछे ‘तोशाम कनेक्शन’! श्रुति-किरण के हलके से आई शिकायत ने बढ़ाई संगठन की चिंता
मनोहर की दस्तक के पीछे ‘तोशाम कनेक्शन’! श्रुति-किरण के हलके से आई शिकायत ने बढ़ाई संगठन की चिंता

सहायता राशि में हुई बढ़ोतरी

चंडीगढ़ में उपायुक्त प्रीति ने बताया कि मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत पिछड़ा वर्ग परिवारों को अब 51 हजार रुपए की सहायता राशि मिलेगी. पहले यह राशि 41 हजार रुपए थी. इस फैसले से 1.80 लाख रुपए तक की सालाना आय वाले हजारों पात्र परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा.

अनुसूचित जाति और अन्य पात्र वर्गों को क्या मिलेगा

उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति, विमुक्त जाति और टपरीवास समुदाय के परिवारों को पहले की तरह 71 हजार रुपए की सहायता राशि विवाह के अवसर पर दी जाती है.

फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट
फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट

विधवा, तलाकशुदा, अनाथ और बेसहारा महिलाओं के पुनर्विवाह पर 51 हजार रुपए का लाभ मिलता है.
यदि नवविवाहित दंपती दिव्यांग है, तो उन्हें भी 51 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाती है.
योजना का लाभ पाने के लिए विवाह के छह महीने के भीतर विवाह का पंजीकरण करवाना अनिवार्य है.

कैसे करें आवेदन प्रक्रिया बेहद आसान

योजना का लाभ लेने के लिए पात्र व्यक्ति किसी भी CSC सेंटर पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. सरकार ने आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाया है ताकि हर योग्य परिवार आसानी से लाभ उठा सके.

पानीपत में ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, एलिवेटेड हाईवे के नीचे बनेगी नई स्लिप रोड
पानीपत में ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, एलिवेटेड हाईवे के नीचे बनेगी नई स्लिप रोड

आवेदक shadi.edisha.gov.in पोर्टल पर भी मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

राहुल शर्मा

राहुल शर्मा एक कुशल पत्रकार और लेखक हैं, जो पिछले 8 वर्षों से ब्रेकिंग न्यूज़, हरियाणा न्यूज़ और क्राइम से जुड़ी खबरों पर प्रभावशाली लेख लिख रहे हैं। उनकी खबरें तथ्यपूर्ण, गहन और तेज़ी से पाठकों तक पहुँचती हैं, जो हरियाणा और अन्य क्षेत्रों की महत्वपूर्ण घटनाओं को उजागर करती हैं। राहुल का लेखन शैली आकर्षक और विश्वसनीय है, जो पाठकों को जागरूक और सूचित रखता है। वे Haryananewspost.com और डिजिटल मंचों पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी स्टोरीज़ सामाजिक और आपराधिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment