ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

रेलवे का होली गिफ्ट: 4 मार्च से चलेगी श्रीगंगानगर-ईदगाह स्पेशल ट्रेन, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

On: मार्च 2, 2026 12:48 अपराह्न
Follow Us:
रेलवे का होली गिफ्ट: 4 मार्च से चलेगी श्रीगंगानगर-ईदगाह स्पेशल ट्रेन, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
Join WhatsApp Group

हिसार . होली के पावन पर्व पर घर जाने वाले प्रवासियों और नौकरीपेशा लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने एक विशेष सौगात दी है। उत्तर-पश्चिम रेलवे ने राजस्थान के श्रीगंगानगर से उत्तर प्रदेश के आगरा (ईदगाह) तक स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। यह ट्रेन हरियाणा के सिरसा, हिसार, भिवानी और रेवाड़ी जिलों के लिए लाइफलाइन साबित होगी। इन रूटों पर नियमित ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट लंबी होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

समय सारिणी और संचालन का विवरण

उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने आधिकारिक जानकारी साझा करते हुए बताया कि ट्रेन नंबर 04733, श्रीगंगानगर-ईदगाह साप्ताहिक स्पेशल 4 मार्च से 25 मार्च तक हर बुधवार को चलेगी। यह दोपहर 2:30 बजे श्रीगंगानगर से चलकर शाम 6:05 बजे सिरसा, रात 7:45 बजे हिसार और रात 11:05 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। अगले दिन सुबह 5:15 बजे यह ट्रेन आगरा के ईदगाह स्टेशन पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी।

मनोहर की दस्तक के पीछे ‘तोशाम कनेक्शन’! श्रुति-किरण के हलके से आई शिकायत ने बढ़ाई संगठन की चिंता
मनोहर की दस्तक के पीछे ‘तोशाम कनेक्शन’! श्रुति-किरण के हलके से आई शिकायत ने बढ़ाई संगठन की चिंता

वापसी का शेड्यूल और कोच की जानकारी

वापसी में ट्रेन नंबर 04734, ईदगाह-श्रीगंगानगर स्पेशल 5 से 26 मार्च तक हर गुरुवार सुबह 7:30 बजे आगरा से रवाना होगी। यह ट्रेन शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी। सफर को आरामदायक बनाने के लिए रेलवे ने इस ट्रेन में कुल 19 डिब्बे लगाए हैं। इसमें सेकंड एसी का एक कोच, थर्ड एसी के 5 कोच, दो थर्ड एसी इकोनॉमी, 5 स्लीपर और 4 जनरल कोच शामिल किए गए हैं।

इन शहरों के लोगों को होगा सीधा फायदा

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में अबोहर, बठिंडा, कालांवाली, सिरसा, भट्टूकलां, आदमपुर, हिसार, हांसी, भिवानी, चरखी दादरी और रेवाड़ी स्टेशनों पर रुकेगी। इसके अलावा राजस्थान के अलवर और उत्तर प्रदेश के मथुरा व गोवर्धन जाने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों को भी इस ट्रेन से बड़ी राहत मिलेगी। होली की छुट्टियों में घर लौटने और वापस काम पर जाने वाले मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए यह ट्रेन किसी वरदान से कम नहीं है।

फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट
फरीदाबाद के वाहन चालकों को बड़ी राहत, बल्लभगढ़ में जाम से बचने के लिए हाईवे पर बना नया कट

फरीदाबाद में 100 KM सड़कें बनेंगी स्मार्ट रोड, बड़खल और NIT से शुरुआत

ज़मीनी हकीकत, ब्रेकिंग न्यूज़ और जिलेवार अपडेट के लिए Haryana News Post से जुड़े रहें।

पानीपत में ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, एलिवेटेड हाईवे के नीचे बनेगी नई स्लिप रोड
पानीपत में ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, एलिवेटेड हाईवे के नीचे बनेगी नई स्लिप रोड

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment