ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Sonipat News: सोनीपत में रेबीज के खिलाफ मुहिम, कुत्ते-बिल्ली की खरोंच भी हो सकती है जानलेवा

On: सितम्बर 3, 2025 10:17 पूर्वाह्न
Follow Us:
Sonipat News: सोनीपत में रेबीज के खिलाफ मुहिम, कुत्ते-बिल्ली की खरोंच भी हो सकती है जानलेवा
Join WhatsApp Group

Sonipat News, सिटी रिपोर्टर | सोनीपत : रेबीज को लेकर स्वास्थ्य विभाग लोगों को जागरूक करेगा। यह अभियान वर्ष के अंत तक चलेगा। क्षेत्र में हर दिन 45 से 50 लोग बंदर, बिल्ली, कुत्ते द्वारा काटे जा रहे हैं। लेकिन इलाज कैसे लें, इसकी जानकारी काफी लोगों को नहीं। कई बार तो लोग यह मानकर भी इलाज नहीं लेते की उन्हें काटा नहीं बल्कि खरोंच मारी है।

जबकि खरोंच मारने पर भी रेबीज हो सकता है। ऐसे में हर व्यक्ति को रेबीज को लेकर जागरूक होना होगा। बता दें कि क्षेत्र से हर दिन कई लोग नागरिक अस्पताल में रेबीज का इंजेक्शन लगवाने आ रहे हैं। लेकिन अभी भी काफी लोग अंधविश्वास के चलते इलाज लेने से बचते हैं।

टीकाकरण और आंकड़े

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा पर घिरी जींद पुलिस, 'दारू' वाले पुराने बयान पर हंगामा होते ही टला कार्यक्रम | jind-police-drug-deaddiction-event-cancelled-masoom-sharma-controversy
हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा पर घिरी जींद पुलिस, ‘दारू’ वाले पुराने बयान पर हंगामा होते ही टला कार्यक्रम

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल जनवरी से जून तक रेबीज से बचाव के लिए टीकाकरण का आंकड़ा इस प्रकार है: जनवरी में 946, फरवरी में 892, मार्च में 691, अप्रैल में 869, मई में 944 और जून में 749 मरीजों को टीका लगाया गया। नागरिक अस्पताल और बीपीएस खानपुर में निःशुल्क टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध है। लोग अंधविश्वास के चलते घाव पर मिर्च या सरसों का तेल लगाते हैं, जो गलत है और स्थिति को और खराब कर सकता है।

यह सावधानी बरतें

कुत्ता, बिल्ली, बंदर यदि काटता है तो घाव वाली जगह को साबुन ओर बहते साफ पानी से तुंरत साफ करें। स्प्रिंट या घरेलू एंटीसेप्टिक का इस्तेमाल करें।

1857 के महानायक राव तुलाराम का शहादत दिवस: हांसी से उठी राज्य स्तरीय आयोजन की मांग, जानिए इतिहास | rao-tularam-shaheedi-diwas-state-level-event-haryana-hansi
1857 के महानायक राव तुलाराम का शहादत दिवस: हांसी से उठी राज्य स्तरीय आयोजन की मांग, जानिए इतिहास

एंटी रेबीज क्लीनिक जाएं। यहां चिकित्सक से परामर्श लेकर टीकाकरण कराएं। नागरिक अस्पताल, बीपीएस खानपुर में निःशुल्क टीकाकरण होता है।

नागरिक अस्पताल सोनीपत के डॉ. शेलेन्द्र राणा ने बताया कि कई बार जानवर गहरा काट लेता है। ऐसे केस में तुरंत इलाज की जगह लोग घाव पर मिर्च, सरसों का तेल लगाते हैं। रेबीज से बचाव के लिए तुंरत इलाज लेना जरूरी है। यदि समय पर इलाज न लिया जाए तो रेबीज एक जानलेवा बीमारी है। डॉक्टर के पास 24 घंटे में जाना जरूरी है। जानवर यदि खरोंच भी मारता है तो डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

हिसार के आर्यनगर गांव में लव मैरिज बैन, पंचायत का ऐलान- गांव में शादी की तो होगा सामाजिक बहिष्कार | hisar-aryanagar-panchayat-bans-love-marriage-social-boycott
हिसार के आर्यनगर गांव में लव मैरिज बैन, पंचायत का ऐलान- गांव में शादी की तो होगा सामाजिक बहिष्कार

अमित गुप्ता

पत्रकारिता में पिछले 30 वर्षों का अनुभव। दैनिक भास्कर, अमर उजाला में पत्रकारिता की। दैनिक भास्कर में 20 वर्षों तक काम किया। अब अपने न्यूज पोर्टल हरियाणा न्यूज पोस्ट (Haryananewspost.com) पर बतौर संपादक काम कर रहा हूं। खबरों के साथ साथ हरियाणा के हर विषय पर पकड़। हरियाणा के खेत खलियान से राजनीति की चौपाल तक, हरियाणा सरकार की नीतियों के साथ साथ शहर के विकास की बात हो या हर विषयवस्तु पर लिखने की धाकड़ पकड़। म्हारा हरियाणा, जय हरियाणा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा पर घिरी जींद पुलिस, 'दारू' वाले पुराने बयान पर हंगामा होते ही टला कार्यक्रम | jind-police-drug-deaddiction-event-cancelled-masoom-sharma-controversy

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा पर घिरी जींद पुलिस, ‘दारू’ वाले पुराने बयान पर हंगामा होते ही टला कार्यक्रम

1857 के महानायक राव तुलाराम का शहादत दिवस: हांसी से उठी राज्य स्तरीय आयोजन की मांग, जानिए इतिहास | rao-tularam-shaheedi-diwas-state-level-event-haryana-hansi

1857 के महानायक राव तुलाराम का शहादत दिवस: हांसी से उठी राज्य स्तरीय आयोजन की मांग, जानिए इतिहास

हिसार के आर्यनगर गांव में लव मैरिज बैन, पंचायत का ऐलान- गांव में शादी की तो होगा सामाजिक बहिष्कार | hisar-aryanagar-panchayat-bans-love-marriage-social-boycott

हिसार के आर्यनगर गांव में लव मैरिज बैन, पंचायत का ऐलान- गांव में शादी की तो होगा सामाजिक बहिष्कार

मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल फिर खुला: हरियाणा सरकार ने दोबारा शुरू किया फसल पंजीकरण, जानें प्रक्रिया | meri-fasal-mera-byora-portal-reopens-kharif-registration-haryana-farmers

मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल फिर खुला: हरियाणा सरकार ने दोबारा शुरू किया फसल पंजीकरण, जानें प्रक्रिया

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग पर बड़ा संकट: 8 मेडिकल कॉलेजों में 2572 डॉक्टरों के पद खाली, मरीज परेशान | haryana-medical-colleges-doctor-shortage-vacancies-assembly-data

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग पर बड़ा संकट: 8 मेडिकल कॉलेजों में 2572 डॉक्टरों के पद खाली, मरीज परेशान

हरियाणा में 1 से 3 अक्टूबर तक दूध सप्लाई बंद: महापंचायत का बड़ा फैसला, बेचने पर 51 हजार जुर्माना | haryana-milk-strike-october-1-to-3-sirsa-mahapanchayat-adulteration-ban

हरियाणा में 1 से 3 अक्टूबर तक दूध सप्लाई बंद: महापंचायत का बड़ा फैसला, बेचने पर 51 हजार जुर्माना

Leave a Comment