ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Health Tips For Weather Change: दिल्ली-NCR में बारिश, बीमारियों से बचने के 5 आसान टिप्स!

On: October 1, 2025 7:18 AM
Follow Us:
Health Tips For Weather Change: दिल्ली-NCR में बारिश, बीमारियों से बचने के 5 आसान टिप्स!
Join WhatsApp Group

Health Tips For Weather Change: दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। कई दिनों की रुकावट के बाद बारिश ने वापसी की, जिससे दिल्ली और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक पर हल्का असर पड़ा। दिनभर की गर्मी और उमस के बाद अचानक बारिश से मौसम में ठंडक तो आई, लेकिन इसके साथ ही सेहत से जुड़े कई खतरे भी बढ़ गए। मौसम का ये बदलाव सर्दी-जुकाम, बुखार, वायरल इन्फेक्शन और सांस की समस्याओं को न्योता देता है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी सेहत का ख्याल रखें और कुछ आसान उपाय अपनाएं।

बारिश का सेहत पर प्रभाव

तेज गर्मी के बाद अचानक बारिश से हवा में नमी बढ़ जाती है। बारिश का जमा पानी और नमी मच्छरों, वायरस और बैक्टीरिया के लिए अनुकूल माहौल बनाते हैं। तापमान में अचानक कमी से लोग जल्दी बीमार पड़ सकते हैं। खासकर छोटे बच्चे और बुजुर्ग इस मौसम से ज्यादा प्रभावित होते हैं। सर्दी, बुखार और सांस की दिक्कतें इस मौसम में आम हो जाती हैं। आइए जानते हैं कुछ आसान टिप्स, जो आपको स्वस्थ रखने में मदद करेंगे।

हड्डियां हो रही हैं कमजोर? डाइट से नमक घटाएं और कैल्शियम बचाएं, पढ़ें रिपोर्ट
हड्डियां हो रही हैं कमजोर? डाइट से नमक घटाएं और कैल्शियम बचाएं, पढ़ें रिपोर्ट

मौसम की मार से बचाव के टिप्स

बारिश में भीगने से बचें। अगर आप भीग जाते हैं, तो तुरंत कपड़े बदल लें ताकि सर्दी-जुकाम और बुखार का खतरा कम हो। पीने के लिए गर्म या गुनगुना पानी इस्तेमाल करें और कोल्ड ड्रिंक्स से दूर रहें। इससे गले की खराश और इन्फेक्शन से बचा जा सकता है।

Health Tips For Weather Change

अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए विटामिन-सी और प्रोटीन से भरपूर चीजें जैसे नींबू, संतरा और आंवला खाएं। सांस की बीमारी वाले मरीजों को इनहेलर और दवाएं हमेशा पास रखनी चाहिए। बारिश में बाहर एक्सरसाइज न कर पाएं, तो घर में 20-30 मिनट की कसरत जरूर करें।

फर्टिलिटी बढ़ाने में मददगार हैं ये 5 व्यायाम, रेवाड़ी की विशेषज्ञ डॉ. नंदिनी जैन ने दी सलाह
फर्टिलिटी बढ़ाने में मददगार हैं ये 5 व्यायाम, रेवाड़ी की विशेषज्ञ डॉ. नंदिनी जैन ने दी सलाह

डिस्क्लेमर: इस लेख में दिए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह न समझें। कोई फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

सावधान! ब्रश करते समय मसूड़ों से खून आना सामान्य नहीं, हो सकती है यह गंभीर बीमारी
सावधान! ब्रश करते समय मसूड़ों से खून आना सामान्य नहीं, हो सकती है यह गंभीर बीमारी

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment