Premanand Maharaj: आज के समय में हर कोई मानसिक शांति और भगवान की कृपा पाने के लिए किसी न किसी आध्यात्मिक मार्ग की तलाश में है। कई लोग गुरु से दीक्षा लेकर नाम-जप को अपनाते हैं, लेकिन इसके सही नियमों की जानकारी बहुत कम लोगों को होती है।
प्रेमानंद महाराज बताते हैं कि सिर्फ नाम-जप से जीवन के सभी सुख और ईश्वर की प्राप्ति संभव है—पर इसके लिए सही विधि और सही भाव जरूरी है।
10 नाम-अपराध: गलतियां जो नाम-जप को निष्फल बना देती हैं Premanand Maharaj
प्रेमानंद जी महाराज कहते हैं कि नाम-जप शुरू करने से पहले शास्त्रों में बताए 10 नाम-अपराधों को समझना बेहद जरूरी है।
अगर ये अपराध आपके जीवन में मौजूद हैं तो नाम-जप का असर घट जाता है, और कई भक्त भ्रमित हो जाते हैं कि वर्षों से जप करने के बाद भी फल क्यों नहीं मिल रहा।
सबसे बड़ा अपराध है— संतों की निंदा।
शास्त्रों के अनुसार, संत की बुराई करने से जन्मों-जन्मों के पुण्य नष्ट हो जाते हैं।
इसके अलावा:
परदोष दर्शन: दूसरों का दोष देखना
प्रदोष श्रवण: दूसरों की निंदा सुनना
प्रदोष कथन: निंदा करना
ये तीनों नाम की शक्ति को क्षीण कर देते हैं।
गुरु-अनादर से क्यों बंद हो जाते हैं मोक्ष के द्वार?
प्रेमानंद महाराज बताते हैं कि गुरु की निंदा, उनकी आज्ञा का पालन न करना और अहंकार में उनकी बात अनदेखी करना—नाम-साधना को सबसे अधिक नुकसान पहुँचाता है।
इसी कारण कई लोग लगातार नाम-जप करते हुए भी आध्यात्मिक लाभ महसूस नहीं कर पाते।
अगर मोक्ष के द्वार खोलना चाहते हैं, तो—
गुरु का सम्मान
निरंतर नाम-जप
संतों का आदर
और निंदा से दूरी
अत्यंत आवश्यक है।
डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिष, पंचांग, प्रवचन, धर्मग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित है। इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है।













