ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Chhath Puja Vrat Parana का सटीक समय सूर्योदय के बाद कब खोलें व्रत? न करें ये गलती!

On: October 28, 2025 6:18 AM
Follow Us:
Chhath Puja Vrat Parana का सटीक समय सूर्योदय के बाद कब खोलें व्रत? न करें ये गलती!
Join WhatsApp Group

Chhath Puja Vrat Parana Time: नई दिल्ली | छठ पूजा 2025 व्रत पारण का समय (Chhath Puja Vrat Parana Time): छठ पारण वो खास पल है जो छठ महापर्व के खत्म होने की निशानी होता है। व्रती का 36 घंटे का कड़ा निर्जला उपवास, संयम और भक्ति का फल यही पारण माना जाता है।

छठ पारण उस पल को कहते हैं जब व्रती सूर्य देव और छठी मइया का आशीर्वाद लेकर जल और प्रसाद लेती हैं। मान्यता है कि पारण के वक्त लिया जल सिर्फ शरीर ही नहीं, आत्मा को भी पवित्र करता है। आज छठ का पारण कब और कितने बजे होगा, ये आप यहां जान लीजिए। साथ ही छठ पारण की पूरी विधि भी बताई गई है।

सिर्फ चेहरा ही नहीं, सिर की त्वचा को भी चाहिए सनस्क्रीन; स्कैल्प सनबर्न से ऐसे बचें
सिर्फ चेहरा ही नहीं, सिर की त्वचा को भी चाहिए सनस्क्रीन; स्कैल्प सनबर्न से ऐसे बचें

छठ पारण का समय (Chhath Puja Vrat Parana Time 2025)

आज 28 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 3 मिनट पर सूर्योदय होगा। सूर्योदय के बाद उषा अर्घ्य दिया जाता है और फिर पारण किया जाता है। सूरज निकलने के बाद आप किसी भी समय पारण कर सकती हैं।

आज के शुभ-अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka Shubh Ashubh Muhurat)

शुभ मुहूर्त: 11:21 AM से 12:05 PM
गुलिक काल: 1:07 PM से 2:32 PM
राहुकाल: 7:28 AM से 8:53 AM
यमघण्टकाल: 10:18 AM से 11:43 AM

Weight Loss Tea: रोज की चाय से घटाएं वजन, जानें मेटाबॉलिज्म तेज करने का सही तरीका
Weight Loss Tea: रोज की चाय से घटाएं वजन, जानें मेटाबॉलिज्म तेज करने का सही तरीका

ध्यान रखें, किसी भी अशुभ मुहूर्त में पारण बिल्कुल न करें।

छठ पारण की विधि (Chhath Parana Vidhi In Hindi)

छठ पारण की विधि उषा अर्घ्य के बाद होती है और ये छठ पूजा का आखिरी और सबसे पवित्र हिस्सा है। सूर्योदय पर सूर्य देव को अर्घ्य देने के बाद व्रती जल से बाहर आती हैं, छठी मइया और सूर्य देव को प्रणाम करती हैं और घर लौटती हैं। घर पहुंचकर शुद्ध जल से स्नान करती हैं, साफ कपड़े पहनती हैं और छठी मइया की छोटी पूजा करती हैं।

घर के अंदर भी क्यों जरूरी है सनस्क्रीन? समर स्किनकेयर से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी
घर के अंदर भी क्यों जरूरी है सनस्क्रीन? समर स्किनकेयर से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी

इसके बाद व्रती सबसे पहले गुड़ या शक्कर वाला शुद्ध जल पीकर व्रत खोलती हैं, फिर ठेकुआ, कसार या गन्ने का टुकड़ा प्रसाद के रूप में लेती हैं। यही प्रक्रिया व्रत पारण कहलाती है। व्रती के व्रत खोलने के बाद घर के बाकी सदस्य और पड़ोसी प्रसाद लेते हैं और एक-दूसरे को छठ पर्व की बधाई देते हैं। इस तरह भक्ति, पवित्रता और खुशी के साथ छठ महापर्व का समापन होता है।

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment