ब्रेकिंग न्यूज़मौसमक्रिकेटऑटोमनोरंजनअपराधट्रेंडिंगकृषिलाइफस्टाइलराशिफलहरियाणा

Yamunanagar news: सर्दी की दस्तक के साथ गीजर-हीटर की डिमांड 40% उछली, बाजार गुलजार

On: नवम्बर 15, 2025 6:30 अपराह्न
Follow Us:
Yamunanagar Winter news: बाथरूम के साथ रसोई के लिए विशेष गीजर महिलाओं की प्राथमिकता में शामिल।
Join WhatsApp Group

यमुनानगर (Latest Yamunanagar news): सर्दियों की दस्तक के साथ ही बाजारों में इलेक्ट्रॉनिक हीटिंग उपकरणों की मांग में तेजी आ गई है। सुबह-शाम की ठंड बढ़ने पर लोगों ने घरों में गर्माहट बनाए रखने के लिए रूम हीटर, गीजर और रॉड इत्यादि खरीदने ओर बढ़ गए हैं। इस दौरान सबसे ज्यादा मांग गीजर की है, चूंकि इन दिनों ठंडे पानी से नहाना मुश्किल हो गया है।

इलेक्ट्रॉनिक सामान के विक्रेता कर्ण गर्ग ने बताया कि इस बार पिछले वर्षों की तुलना में ग्राहकों की संख्या में वृद्धि देखने को मिली है। उन्होंने बताया कि गीजर की बिक्री में काफी तेजी आई है। इसके अलावा रूम हीटर की मांग में भी तेजी है। चूंकि रूम हीटर किफायती होने के साथ तुरंत गर्माहट देने में सक्षम हैं।

इसके अलावा हॉट एयर ब्लोअर की लोग मांग कर रहे हैं। कमरे का तापमान ठीक रखने के लिए ब्लोअर बेहद कारगर है। बाजार में छोटे रूम हीटर की कीमत 600 से 1500 रुपये तक है। यह मध्यम वर्गीय परिवार के बजट में आसानी से फिट बैठता है।

कम उम्र में सफेद हो रहे हैं बाल? पंचकूला आयुर्वेद संस्थान के डॉक्टरों ने बताए बचाव के असरदार उपाय | premature-white-hair-causes-ayurvedic-treatment-palitya-panchkula
कम उम्र में सफेद हो रहे हैं बाल? पंचकूला आयुर्वेद संस्थान के डॉक्टरों ने बताए बचाव के असरदार उपाय

रूम हीटर की मांग नवजात शिशुओं वाले घरों में ज्यादा है। इसके अलावा महिलाएं रसोई के लिए गीजर खरीदने आ रही हैं। बाजार में आकार में छोटे और वजन में हल्के गीजर उपलब्ध हैं। यह पोर्टेबल गीजर रसोई के साथ वॉशबेसिन की टैब पर फिट हो जाता है। महिलाओं को यह गीजर ज्यादा पसंद आ रहे हैं।

ठंड बढ़ने पर और आएगी तेजी

विक्रेता कर्ण ने बताया कि अभी ठंड की दस्तक है। हर दिन के साथ ठंड बढ़ेगा और पारा गिरता जाएगा। इससे हीटिंग उपकरणों की बिक्री में और तेजी आएगी। वहीं, ग्राहक कड़ाके की सर्दी से पहले ही इंतेजाम करने में लगे हैं। ऐसे में लोग विभिन्न तरह के हीटिंग उपकरणों की खरीदारी कर रहे हैं।

इलेक्ट्रिक और इंस्टेंट गीजर की मांग

चिराग ने बताया कि गीजर की लोगों में काफी मांग है। इन दिनों ठंड में सुबह नहाने व शाम को अन्य काम के लिए गर्म पानी की जरूरत पड़ने लगी है। ऐसे में इलेक्ट्रिक और इंस्टेंट गीजर की बिक्री बढ़ी है। लोगों को सबसे ज्यादा छोटे आकार के गीजर पसंद आ रहे हैं। बाजार में गीजर की कीमत 4000 से 10,000 रुपये तक है।

उल्लू वाली अंगूठी पहनने से क्या होता है? जानें फायदे, सही उंगली, धातु और शुभ दिन | owl-ring-benefits-which-finger-metal-and-best-day-to-wear
उल्लू वाली अंगूठी पहनने से क्या होता है? जानें फायदे, सही उंगली, धातु और शुभ दिन

ब्रांड, क्षमता और फीचर्स के अनुसार कीमतों में अंतर है। इसके अलावा पानी गर्म करने की रॉड तो हाथों हाथ बिक्र रही है। बाजार में 250 से लेकर 1200 रुपये की रॉड उपलब्ध है। कारोबारियों का कहना है कि कम कीमत होने के कारण यह उपकरण ग्रामीण क्षेत्रों की पहली पसंद है। एक सप्ताह में रॉड की बिक्री लगभग दोगुनी हो गई है।

किचन सिंक के नीचे कौन-सी चीजें नहीं रखनी चाहिए? जानिए वास्तु विशेषज्ञों की सलाह | #VastuTips #KitchenVastu #Lifestyle
किचन सिंक के नीचे कौन-सी चीजें नहीं रखनी चाहिए? जानिए वास्तु विशेषज्ञों की सलाह

मोनिका गुप्ता

मोनिका गुप्ता एक अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 10 वर्षों से लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और राशिफल पर हिंदी में आकर्षक और जानकारीपूर्ण लेख लिख रही हैं। उनकी रचनाएं पाठकों को दैनिक जीवन की सलाह, मनोरंजन की दुनिया की झलक, वर्तमान ट्रेंड्स की गहराई और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों से जोड़ती हैं। मोनिका जी का लेखन सरल, रोचक और प्रासंगिक होता है, जो लाखों पाठकों को प्रेरित करता है। वे विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और न्यूज़ पोर्टल्स (Haryananewspost.com) पर सक्रिय हैं, जहाँ उनकी कलम से निकले लेख हमेशा चर्चा का विषय बन जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment