1. Home
  2. National
  3. Himachal Pradesh

Himachal Assembly Elections: प्रचार में कांग्रेस से आगे निकली भाजपा

Himachal Assembly Elections: प्रचार में कांग्रेस से आगे निकली भाजपा
Himachal Elections: चुनाव प्रचार अपने चरम पर है, लेकिन सबसे बड़ी बात चुनाव प्रचार में निकल कर आ रही है वो है भाजपा की मिशन रिपीट की रणनीति। भाजपा के क्षेत्रीय से लेकर केंद्रीय नेतृत्व सभी प्रमुख नेता अपनी पार्टी के लिए मैदान में उतर चुके हैं।

शिमला:

Himachal Assembly Elections: हिमाचल विधानसभा चुनाव में महज कुछ ही दिन का समय शेष है। 12 नवंबर को प्रदेश के मतदाता अपना फैसला ईवीएम में कैद कर देंगे। ऐसे समय में प्रदेश के दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रत्याशी अपनी जीत के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं।

प्रदेश में इस बार राजनीति के मैदान में उतरी आम आदमी पार्टी भी चुनाव प्रचार में जुटी हुई है। ऐसे में प्रदेश में चुनावी रैलियां, रोड शो देखे जा सकते हैं। इस दौरान भाजपा अपने दोनों विरोधी राजनीतिक दलों से आगे निकलती दिखाई  दे रही है।

ये भी पढ़ें: बीसीसीआई ने लिया बड़ा फैसला, पुरुष और महिला क्रिकेटरों दोनों को मिलेगा समान वेतन

भाजपा की मिशन रिपीट की रणनीति

चुनाव प्रचार अपने चरम पर है, लेकिन सबसे बड़ी बात चुनाव प्रचार में निकल कर आ रही है वो है भाजपा की मिशन रिपीट की रणनीति। भाजपा के क्षेत्रीय से लेकर केंद्रीय नेतृत्व सभी प्रमुख नेता अपनी पार्टी के लिए मैदान में उतर चुके हैं।

प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री व अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री वोटरों  में अपना विश्वास कायम रखने के लिए प्रदेश में लगातार रैलियां व रोड शो कर रहे हैं। भाजपा राष्टÑीय अध्यक्ष  जेपी नड्डा तो कई दिन से प्रदेश में ही टिके हुए हैं ताकि मिशन रिपीट को सफल किया जा सके। आने वाले दिनों में यहां प्रधानमंत्री दोबारा से लोगों के बीच आएंगे।

ये भी पढ़ें: एशिया कप के लिए पाकिस्तान का दौरा बीसीसीआई का फैसला नहीं, सरकार पर निर्भर करता है निर्णय: रोजर बिन्नी

पीटर हाफ में अमित शाह और प्रदेश नेताओं की बैठक

भाजपा जहां रैलियों और रोड शो के द्वारा मतदाताओं को अपने पक्ष में कर रही है। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री ने मंगलवार देर रात शिमला में स्टेट गेस्ट हाउस पीटर हाफ में भाजपा प्रदेश नेतृत्व सहित सभी प्रमुख नेताओं की क्लास ली।

हालांकि इस बैठक में क्या कहा गया यह बाहर किसी को भी पता नहीं चला, लेकिन राजनीतिक  पंडितों  का कहना है कि ऐसी की क्लास शाह ने 2017 विधानसभा चुनाव से पहले ली थी जिसके बाद भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आई थी।

ये भी पढ़ें: अगर दिवाली और छठ पर जाना है घर तो रेलवे की इन स्पेशल ट्रेनों का उठाएं लाभ

भाजपा के प्रचार की कमान इनके हाथ

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, स्मृति इरानी,ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित 40 नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया है। इसमे मनोज तिवारी, संबित पात्रा और दुष्यंत कुमार गौतम भी शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, बीएल संतोष, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, पूर्व मुख्यमंत्री  प्रेम कुमार धूमल, पूर्व मुख्य मंत्री शांता कुमार मुख्य रूप से शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: क्या Diabetes मरीजों के लिए खतरनाक है डेंगू, जानिए कैसे करें बचाव

कांग्रेस की तरफ से प्रियंका की हुंकार

प्रदेश में कांग्रेस इस बार पिछली विधानसभा के नजीतों  को उलटते हुए फिर से सत्ता में आने की कोशिश में है। हालांकि कांग्रेस संगठन पार्टी प्रचार में भाजपा की अपेक्षा कुछ कमजोर साबित हो रहा है। चुनाव प्रचार में मात्र आठ दिन का समय बचा है और  प्रदेश  में केवल कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ही प्रचार में जुटी हुई हैं।

प्रियंका ने चुनाव प्रचार की शुरुआत 31 अक्टूबर को की थी।  इसके अरिक्ति कांग्रेस राष्टÑीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन  खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी अभी चुनाव प्रचार में सक्रिय नहीं हुए हैं। कांग्रेस के लिए प्रचार की जिम्मेदारी लोकल नेताओं  पर ही आ पड़ी है।

ये भी पढ़ें: नए पब्लिशर के साथ भारत में जल्द वापसी कर सकती है BGMI

सोनिया हिमाचल में मौजूद, प्रचार से दूर

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी हिमाचल पहुंच चुकी हैं परंतु वे किसी तरह के प्रचार से दूर हैं। जानकारों का कहना है कि सोनिया की तबीयत ठीक नहीं है इसलिए वे स्वास्थ्य  लाभ के लिए प्रियंका के घर छराबड़ा में आई हैं। वे मंगलवार को ही हिमाचल पहुंची हैं। सोनिया गांधी हिमाचल में कोई  रैली करेंगी यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

ये भी पढ़ें: पहले विदेशी ऑक्शन के लिए तैयार आईपीएल, इस्तांबुल में हो सकता है आईपीएल 2023 का मिनी-ऑक्शन

ये हैं कांग्रेस के स्टार प्रचारक

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, आनंद शर्मा, मुकुल वासनिक, राजीव शुक्ला, भूपिंद्र सिंह हुड्डा, हरीश रावत, प्रतिभा सिंह, मुकेश अग्निहोत्री, सुखविंदर सिंह सुक्खु, रणदीप सिंह सुरजेवाला सहित 40 नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया है।

ये भी पढ़ें: आईसीसी टी-20 प्लेयर्स रैंकिंग्स में टॉप-10 में पहुंचे विराट कोहली


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।