1. Home
  2. Rashifal

Kanya Varshik Rashifal 2023: जानिए कन्या राशि वालों का वर्ष 2023 कैसा रहेगा?

Kanya Varshik Rashifal 2023: जानिए कन्या राशि वालों का वर्ष 2023 कैसा रहेगा? 
Kanya Rashifal 2023: कन्या राशि के जातकों के लिए साल 2023 का राशिफल करियर से संबंधित हो या प्रेम जीवन, पारिवारिक जीवन, स्वास्थ्य से संबंधित सारी जानकारी इस राशिफल में शामिल हैं। तो चलिए जानते हैं कन्या राशि का 2023 का वार्षिक राशिफल विस्तार से। आपको बता दें इस भविष्यफल की गणना कुंडली में ग्रहों की स्थिति को देखकर तैयार की गई है।

Kanya Rashifal Virgo horoscope 2023: कन्या राशि 2023: इस वर्ष कन्या राशि के जातकों के लिए शनि देव का गोचर वर्ष की शुरूआत में आपके पंचम भाव में रहेगा। लेकिन 17 जनवरी 2023 को वह आपके छठे भाव में प्रवेश करेंगे। और छठे भाव में शनि देव आपके लिए अनुकूल परिणाम देने वाले ग्रह बन जाएंगे। आपकी चुनौतियों और मानसिक तनाव में कमी आएगी। आपकी नौकरी भी अच्छी स्थिति में आ जाएगी। वहीं देव गुरु बृहस्पति महाराज वर्ष की शुरूआत में आपके सप्तम भाव में रहेंगे और आपके दांपत्य जीवन में खुशियां बढ़ाने का काम करेंगे। जीवनसाथी से आप की निकटता बढ़ेगी और आपसी संबंध प्रगाढ़ होंगे। इसके साथ ही व्यापार में भी अच्छी उन्नति के योग बनेंगे। 

शिक्षा के क्षेत्र में मिलेगी कामयाबी

virgo horoscope 2023 career

इस वर्ष कन्या राशि के विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय आने वाला है। आपने जो मेहनत की है, वह व्यर्थ नहीं जाएगी।  आप यदि प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो 17 जनवरी 2023 के बाद से जब शनि महाराज का गोचर आपके छठे भाव में होगा तो वह आपकी सफलता के द्वार खोल देंगे। आप खूब मेहनत करेंगे और उस मेहनत के प्रतिफल के रूप में आपको प्रतियोगिता परीक्षा में उत्तम अंकों के साथ सफलता मिलने के योग बनेंगे इसलिए अपनी मेहनत को जारी रखते हुए सही दिशा में आगे बढ़ाएं, जिससे आपको सफलता मिल सके। अक्टूबर-नवंबर-दिसंबर के दौरान आपको अच्छी सफलता मिल सकती है और पढ़ाई के लिए विदेश जाने के योग बन सकते हैं।

Tula Varshik Rashifal 2023: जानिए तुला राशि वालों का वर्ष 2023 कैसा रहेगा?

कार्यक्षेत्र में बदलाव की संभावना

इस वर्ष कन्या राशि के जातकों को वर्ष की शुरूआत में अपने करियर को लेकर सही निर्णय लेने की कोशिश करनी चाहिए। जनवरी में आपकी नौकरी में स्थानांतरण हो सकता है। इस वर्ष आपका करियर आपको आगे बढ़ने के बहुत सारे मौके देगा। लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि कई मामलों में आपका समय गड़बड़ चलेगा। क्योंकि बृहस्पति 22 अप्रैल को अष्टम भाव में राहु के साथ युति बनाएंगे। आपको अपने करियर में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। अचानक से आपके कार्यक्षेत्र में बदलाव होने की भी संभावना है। 

व्यापार में समझदारी से काम लें

कन्या राशि के व्यापार करने वाले जातकों के लिए यह वर्ष समझदारी से काम लेकर आगे बढ़ने में मदद करने वाला साबित होगा। क्योंकि व्यापार में वर्ष की शुरूआत में तो अच्छे परिणाम मिलेंगे लेकिन वर्ष का उत्तरार्ध कमजोर रहने की संभावना नजर आ रही है। खासतौर से मई से अगस्त के बीच का। लेकिन वर्ष की शुरूआत बहुत अच्छी रहेगी। लेकिन अक्टूबर के बाद स्थितियां बदलेंगी। आपको विदेशी संपर्कों से लाभ होगा और व्यापार में बढ़ोतरी के योग बनेंगे। इस प्रकार वर्ष के शुरूआती चार महीने और अंतिम दो महीने बहुत अच्छे रहेंगे। 

Singh Rashifal 2023: जानिए सिंह राशि वालों का वर्ष 2023 कैसा रहेगा?

पारिवारिक जीवन

कन्या राशि के जातकों के लिए यह वर्ष पारिवारिक जीवन को लेकर उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। जब तक बृहस्पति महाराज मीन राशि में रहेंगे, तब तक पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। क्योंकि वह आपके चतुर्थ भाव के स्वामी भी हैं लेकिन जैसे ही 22 अप्रैल को बृहस्पति महाराज आपके अष्टम भाव में जाएंगे, पारिवारिक जीवन में समस्याएं शुरू हो सकती हैं। मई से अक्टूबर के बीच परिवार में किसी के विवाह की बातचीत चल सकती है और नवंबर-दिसंबर में विवाह के योग बन सकते हैं। जिसमें परिवार के शामिल होने से घर में खुशियां आ सकती हैं।

प्रेम जीवन में होंगे उतार-चढ़ाव

वर्ष 2023 में कन्या राशि के लोग प्रेम संबंधों में परीक्षा देते हुए नजर आएंगे। जहां वर्ष की शुरूआत में शनि और शुक्र आपके पंचम भाव में रहकर आपको अपने रिलेशनशिप को मजबूत बनाने के बहुत मौके देंगे और यदि आप अपने रिश्ते में सच्चे हैं तो आप और आपके प्रियतम के बीच की दूरियां कम होगी और आपका प्रेम परवान चढ़ेगा। इस वर्ष विशेष रूप से जनवरी, अप्रैल, अगस्त से सितंबर और दिसंबर के महीनों के दौरान आपका प्यार बढ़ेगा।

वैवाहिक जीवन में हो सकती हैं दिक्‍कतें

वर्ष 2023 में वैवाहिक जीवन को लेकर आप थोड़ा परेशान महसूस कर सकते हैं। वर्ष की शुरूआत बहुत अनुकूल होगी। शनि महाराज पंचम भाव में बैठकर आपके सप्तम भाव को देखेंगे और बृहस्पति महाराज अपनी ही राशि में 22 अप्रैल तक सप्तम भाव में विराजमान रहेंगे। यह ग्रह स्थिति आपके विवाह के सुंदर योग बनाएगी। यदि आप विवाहित हैं तो यह समय दांपत्य जीवन में तनाव को कम करने वाला साबित होगा। आप और आपके जीवनसाथी साथ मिलकर समस्त जिम्मेदारियों का निर्वहन भली प्रकार करेंगे और इससे आपका दांपत्य जीवन खूबसूरती के साथ व्यतीत होगा।

Kark Varshik Rashifal 2023: जानिए कर्क राशि वालों का वर्ष 2023 कैसा रहेगा?

संतान से होगा लाभ

आपके बच्चों के लिए वर्ष की शुरूआत बढ़िया रहने वाली है। शनि और शुक्र आपके पंचम भाव में विराजमान रहेंगे जिससे आपकी संतान को उत्तम फलों की प्राप्ति होगी। वह जिस भी क्षेत्र में कार्यरत हैं, यदि वह पढ़ाई करते हैं या वह जॉब करते हैं तो दोनों ही क्षेत्रों में उन्हें सफलता मिलेगी। आपकी संतान की वृद्धि इस वर्ष होगी और आपको ईश्वर की कृपा से संतान से संबंधित शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। 

खरीद सकते हैं प्रॉपर्टी

यह वर्ष संपत्ति के दृष्टिकोण से अच्छा रहने की संभावना है लेकिन वर्ष का पूर्वार्ध ही अनुकूल रहेगा और जनवरी से अप्रैल के बीच आप कोई बड़ी संपत्ति खरीद सकते हैं। यदि आप सरकारी नौकरी में कार्यरत हैं तो आपको सरकार की ओर से भी कोई मकान मिल सकता है जिससे आपकी रहने की समस्या दूर हो जाएगी। सितंबर-अक्टूबर के दौरान प्रयास कर सकते हैं लेकिन नवंबर-दिसंबर में संपत्ति लेना आपके लिए लाभदायक रहेगा।

Vrishabha Rashifal 2023: जानिए वृषभ राशि वालों का वर्ष 2023 कैसा रहेगा?

स्वास्थ्य पर ध्‍यान देने की जरूरत

virgo horoscope 2023 health

स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से देखें तो वर्ष की शुरूआत आपको यह बता रही है कि इस पूरे वर्ष आपको स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। वर्ष की शुरूआत तो ठीक होगी लेकिन राहु के अष्टम भाव में होने से उतार-चढ़ाव बना रहेगा फिर 17 जनवरी को शनि आपके छठे भाव में आएंगे और वहां से आपके आठवें और बारहवें तथा तीसरे भाव को देखेंगे और सेहत में थोड़ा सा सुधार लेकर आएंगे। लेकिन 22 अप्रैल को बृहस्पति राहु के साथ अष्टम भाव में आ जाएंगे और उस समय सूर्य भी वहीं पर उपस्थित होंगे इसलिए अप्रैल से मई के बीच का समय स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के लिए बहुत ज्यादा परेशानी जनक हो सकता है। मई में सूर्य का गोचर वृषभ राशि में होगा तो स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार तो आएगा। अन्यथा यह वर्ष स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कमजोर ही रहेगा।

Mithun Rashifal 2023: जानिए मिथुन राशि वालों का वर्ष 2023 कैसा रहेगा?

कन्या राशि 2023 भाग्यशाली अंक

कन्या राशि का स्वामी ग्रह बुध है और कन्या राशि के जातकों का भाग्यशाली अंक 5 और 6 माना जाता है। वर्ष 2023 का कुल योग 7 होगा। इस प्रकार यह वर्ष कन्या राशि के जातकों के लिए मध्यम से थोड़ा अच्छा वर्ष साबित होने की उम्मीद आप कर सकते हैं। इस वर्ष कुछ चुनौतियां तो आपके सामने रहेंगी लेकिन उससे ज्यादा लाभ होने के योग भी बनेंगे। 

कन्या राशि 2023 उपाय

प्रतिदिन बुध देव के बीज मंत्र का जाप करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। बुधवार को शाम के समय किसी मंदिर में काले तिलों का दान करना लाभदायक रहेगा। बुधवार के दिन व्रत रखना चाहिए। बुधवार से शुरू करके प्रतिदिन श्री विष्णु सहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ करें।

Mesh Rashifal 2023: मेष राशि वालों के लिए कैसा होगा नया साल? पढ़ें वार्षिक राशिफल

हमें ट्विटर और गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप HaryanaNewsPost के Google News पेज और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें।